>> बीस साल बाद देश में बनी सब मरीन तैयार है दुश्मनों से लोहा लेने के लिए
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा हो गया है। नौसेना के बेड़ों में अब स्कॉरपियन क्लास की उन्नत तकनीकि से लैस सब मरीन को शामिल किया गया है।
Image Source: http://english.manoramaonline.com/
मुम्बई के मझगांव डॉक में इस सब मरीन को तैयार किया गया है। देश के
दुश्मनों को अब भारत के इस कदम से संभलना होगा। समंदर में इसकी मौजूदगी
दुश्मनों के लिए खतरे की बड़ी वजह है। इस सब मरीन की खासियत यह है कि इस पर
सोनार रडार होने के कारण यह दुश्मनों द्वारा नजर नहीं आती। आसानी से यह
गहरे समंदर में ही दुश्मनों के जहाज और उनके युद्धपोत को मार गिराने में
सक्षम है।नौसेना के पास अब तक जितनी पनडुब्बियां हैं उनकी लाइफ ज्यादा नहीं बची है। ऐसे में स्कॉरपियन क्लास की इस सब मरीन का नेवी में शामिल होना किसी गर्व से कम नहीं।