>> हल्के अंदाज में आमिर ने की शाहरुख खिंचाई
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ऐसी फिल्म है जिसके गाने और डायलॉग सभी को लोगों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म दो दशकों से लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। हाल के दिनों में स्नैपडील के ऐड में आमिर ने इसी मूवी के डायलॉग को इस्तेमाल कर शाहरुख खान की खिंचाई कर डाली। इस ऐड को सोशल साइट्स पर अपलोड भी किया गया है और यह तेजी से लोगों में वायरल हो रहा है। इस ऐड में जिस सेल का जिक्र किया है उसका नाम दिल की डील रखी गई है और ये सेल भी शाहरुख के जन्मदिन पर दो नवंबर को शुरू होने जा रही है।