>> देश के अरबपति करोबारियों की पत्नियां, जो रहती हैं page3 पार्टियों की सेलिब्रेटी
ये लोग चाहे कितने भी व्यस्त रहते हों, मगर इनकी पत्नियां अपने लुक्स और
स्टाइल को लेकर कभी समझौता नहीं करती हैं। हम कुछ अरबपति व्यवसायियों की पत्नियों के बारे में बता रहे हैं जो सुंदर अभिनेत्रियों से जरा भी कम नहीं हैं। इनमें से कई महिलाएं व्यवसाय में अपने पतियों का हाथ बटाती हैं, तो कई धमार्थ के कामों में भी व्यस्त रहती हैं। बिजी लाइफ स्टाइल होने के बाद भी यह महिलाएं अपने सौंदर्य और स्टाइल का भरपूर ख्याल रखती हैं। इसके अलावा यह अपने कपड़े, गहने और सैंडल के साथ ही बैग के लेटेस्ट डिजाइन और बैंड के लिए भी बेहद सजग रहती हैं, ताकि ये हर जगह भीड़ से अलग हर दिखाई दें।
चलिए बताते हैं ऐसे ही अरबपतियों की पत्नियों के बारे में-
नीरजा बिड़लाटॉप बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला की पत्नी हैं नीरजा बिड़ला। नीरजा आदित्य बिड़ला ट्रस्ट की वाइस चेयरपर्सन हैं। जब कुमार बिड़ला 22 वर्ष के थे तब उनकी शादी नीरजा से हुई थी। नीरजा अक्सर पेज 3 पार्टीज में नज़र आती हैं। कुमार बिड़ला और नीरजा के तीन बच्चे अनन्याश्री, आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा हैं।
टीना अंबानी
देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी अपने पिता की कंपनियों को हमेशा ही नई उचांइयों पर पहुंचाने की उम्मीद में रहते हैं। इनके साथ ही इनकी पत्नी टीना अंबानी भी ग्रुप की सोशल एक्टिविटी में योगदान देती हैं। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और सिल्वर फाउंडेशन का काम संभालती हैं। टीना पहले बॉलीवुड की हस्ती भी रह चुकी हैं। इसलिए इनका स्टाइल भी लोगों की नजर में बना रहता है।
अवंती बिड़ला
बिड़ला ग्रुप के मशहूर अरबपति यश बिड़ला की पत्नी हैं अवंती बिड़ला। अवंती बिड़ला सामजसेवी और बिजनेस वुमन भी हैं। अवंती अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह चीजों के ब्रैंड पर भी विशेष ध्यान देती हैं।
परमेश्वर गोदरेज
गोदरेज ग्रुप के मालिक आदि गोदरेज की पत्नी हैं परमेश्वर गोदरेज। गोदरेज समूह देश के मशहूर अरबपति करोबारियों में से एक है। इसके साथ ही इनका करोबार अन्य देशों में भी फैला हुआ है। वर्ष 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा में हेमा मालिनी के कॉस्टयूम्स परमेश्वर गोदरेज ने ही डिजाइन किए थे। परमेश्वर गोदरेज काफी ग्लैमरेस हैं। इनकी फैशन पर अच्छी पकड़ है। वह अपने पति के साथ अक्सर पार्टियों में देखी जाती हैं।
Image Source: http://c5.funrahi.com/
नताशा पूनावालाकई हजार करोड़ संपत्ति के मालिक साइरस के बेटे अदार की पत्नी हैं नताशा पूनावाला। साइरस और अदार कार और हॉर्स रेस के शौकीन हैं, जबकि नताशा अपने फैशन स्टेटमेंट और पेज थ्री पार्टीज के लिए जानी जाती हैं। अंबानी, बिग बी से लेकर सलमान खान की पार्टीज में वे अक्सर नज़र आती हैं।
Image Source: https://afashionistasdiarydotcom.files.wordpress.com
गायत्री जोशीरियल एस्टेट कारोबार की जानी मानी हस्ती विकास ओबेरॉय देश के नामी कारोबारी में से एक हैं। उनकी पत्नी गायत्री जोशी फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वर्तमान में गायत्री अपने पति के साथ बिजनेस पर भी ध्यान दे रही हैं। वे बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ स्वदेश फिल्म में भी नज़र आ चुकी हैं। वह दोनों बॉलीवुड की पेज थ्री पार्टियों में भी अक्सर नजर आते हैं।