>> ये ट्विटर सेलेब्रिटीज, Publicity के लिये कुछ भी कर सकते हैं
1.कमाल राशिद ख़ान (KRK)
KRK नाम से कुख़्यात ये शख़्स बॉलीवुड में अपनी बदज़ुबानी के लिये जाने जाते हैं, जो कभी भी कुछ भी बोल देते हैं. ट्विटर पर Publicity के लिये ये अमिताभ बच्चन से लेकर सनी लियोन तक को नही छोड़ते और जो मन में आता है बक देते हैं.Source: youtube
2. पूनम पांडे
इन्हें किसी चीज से परहेज़ नहीं. ये Publicity के लिये कुछ भी कर सकती हैं. इनके बारे में अगर कुछ ज़्यादा जानना है तो इन्हे ट्विटर पर फॉलो करिये.Source: youtube
3. राम गोपाल वर्मा
इन सब चीजों में बॉलीवुड के मिस्टर रामू भी पीछे नहीं. ट्विटर पर इनके पोस्ट ऐसे होते हैं कि लोगों को गुस्सा आ जाये. अब भाई अगर इन्हें चर्चा में बने रहना है तो तहलका तो मचाना ही पड़ेगा क्योंकि इनकी फिल्मों में अब वो बात नहीं रही.Source: youtube
4.शोभा डे
शोभा आंटी भी ट्विटर पर बे-फ़जूल की बातें करती हैं. अपनी Publicity के लिये ये सारी सीमायें लांघ जाती हैं और डा.ए.पी.जे अब्दुल कलाम को मरा हुआ घोषित कर चुकी हैं.Source: youtube
5. चेतन भगत
अगर चेतन भगत की किताब और ट्वीट को देखा जाये तो इसमें एक समानता है. दोनों चीज़ें Pointless हैं. अब इनकी किताबों को तो लोग पढ़ते ही है लेकिन ये ट्विटर पर भी अपने किताबी स्टंट अपनाते हैं.Source: google
6. सलमान ख़ान
सलमान भाई का जब हर Commitment हिट हो जाता है तो ट्वीट की क्या बात है. इनके ट्वीट भी इनकी फिल्मों की तरह मसालेदार होते हैं.Source: hdwallpaperscool
7. बिपाशा बसु
बॉलीवुड की बंगाली बाला भी Publicity stunt अपनाने में किसी से पीछे नही हैं. इन्हें अगर कुछ नहीं मिलता तो ये ट्विटर पर shoelaces बंधवाने की Pic अपलोड कर देंती हैं.Source: xdesktopwallpapers