>> स्कूल से बंक मारकर बीयर के साथ धुआं उड़ाती हैं लड़कियां
आगरा: घर वाले तो लड़कियों को पढऩे के लिए कॉलेज भेजते हैं लेकिन यहां कॉलेज बंक मारकर लड़कियां लड़कों के साथ मस्ती की पाठशाला में मस्त हैं। लग्जरी कार में गाने की धुन पर ये लड़कियां न केवल बीयर पीती हुई दिखाई दे रही हैं बल्कि सिगरेट के झल्ले भी उड़ा रही हैं। मामला ताजनगरी आगरा के संजय प्लेस शू मार्केट की पार्किंग का है। यहां के कॉन्वेंट में पढऩे आने वाले कुछ रईश स्टूडेट खुलेआम मौज मस्ती करते हैं। मामला बड़े और रसूखदार परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस इनपर कोई भी कार्रवाई करने से कतराती है। दरअसल थाना हरिपर्वत के वजीर पूरा क्षेत्र में तीन बड़े कान्वेंट स्कूल हैं। इसमें दो गल्र्स और एक ब्वॉयज स्कूल है। इन स्कूलों में दसवीं तक के बच्चों के लिए गाड़ी लाना मना है, लेकिन अक्सर ये बच्चे महंगी कार और बाइक लेकर आते हैं। संजय प्लेस की पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करते हैं। कई बार स्कूल से छुट्टी लेकर तो कई बार स्कूल बंक करके यहीं मस्ती की पाठशाला लगाते हैं। लड़कों का यहां खड़े होकर मौज-मस्ती करना पुरानी बात है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कॉन्वेंट स्कूल की लड़कियां भी यहां वही सबकुछ कर रही हैं। 10-11वीं में पढऩे वाली कम उम्र की लड़कियां बीयर पीती हैं और सिगरेट का धुआं उड़ाती हैं। कॉलेज यूनिफ ॉर्म में इनकी हरकतों को देखकर लोग हैरान होते हैं। यदि किसी ने टोकने की कोशिश की तो साथ आए लड़के मारपीट पर उतर आते हैं। पुलिस तो उनकी हैसियत से ही घबराती है। गुरुवार को भी यहां लड़कियों ने खूब मौज की। कैमरे का फ्लैश चमकने के बाद लड़कियां वहां से निकल गईं।

कोई रोकने वाला नहीं-
पार्किंग एरिया में चाय का खोखा लगाने वाले रमाशंकर ने बताया, ‘भैया पहले यहां कॉलेज के लड़के आकर सिगरेट-बीयर पीते थे, अब तो कुछ दिनों से लड़कियां भी उनका साथ दे रही हैं। नाच-गाना सब होता है। कोई रोकने-टोकने वाला नहीं।
पुलिस की कोबरा पिकेट से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा, भैया सब बड़े घर की लड़कियां होती हैं, अगर कुछ करेंगे तो उल्टा हम ही फं स जाएंगे। सीओ हरिपर्वत अशोक कुमार ने बताया, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना गैर कानूनी है। हम कल से छुट्टी के समय गश्त करवाएंगे और यदि इस तरह की हरकत किसी ने की तो सख्त कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए बराबर है-लड़का हो या लड़की। वहीं इस मामले पर महिला शांति सेना की वत्सला प्रभाकर ने कहा, इस तरह की घटनाओं के लिए समाज और परिजन दोनों ही जिम्मेदार हैं। बेटा हो या बेटी हरकतों पर नजर रखनी चाहिए।
source - Punjab kesiri