>> दिल्ली में हैं भारत के Top Colleges, अब आप ही चुनिये आपके लिए कौन सा है बेस्ट
1. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के नामी गिरामी कॉलेजों में से एक है, जहां आर्ट्स से लेकर Medical, Engineering आदि जैसे कई कोर्स मौजूद हैं. यह अपने कल्चर और Quality ऑफ़ Education की वजह से न सिर्फ़ स्टूडेंट बल्कि पेरेंट्स की भी पहली पसंद है.Source: jamia
2. St. Stephen's College
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में दाखिले का Procidure यूनिवर्सिटी से बिल्कुल अलग है जिसकी वजह कॉलेज की Reputation और रैंक है. जो स्टूडेंट्स को अपनी तरफ़ खींचता है.Source: saint
3. National Institute Of Design
फैशन डिजाईन में अपना करियर बनाने वालों के लिए ये कॉलेज किसी मक्का से कम नहीं है. यहां से स्टूडेंट्स के लिए फैशन इंडस्ट्री में जाने का रास्ता खुलता है.Source: nift
4. Miranda House
दिल्ली में एडमिशन के बारे में सोच रहे हो और मिरांडा हाउस के बारे में न पता हो तो क्या ख़ाक दिल्ली में एडमिशन होगा. इस गर्लस कॉलेज की ख़ास बात पढ़ाई के साथ-साथ यहां की कल्चरल और Debate सोसाइटी का देश-विदेश में नाम है.Source: duet
5. IIMC
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है. जिसके Alumni देश-विदेश में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं.Source: plus
6. IIT-Delhi
IIT एक ऐसा नाम है, जिसको किसी पहचान की जरूरत नहीं है. Engineering करने वाले हर स्टूडेंट की ख्वाहिश होती है कि वो यहां आकर पढ़ाई करे.Source: iit
7. गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित यह यूनिवर्सिटी मेडिकल सहित कई कोर्सेस के लिए जानी जाती है. इसका द्वारका कैंपस मेट्रो कनेक्टिविटी होने की वजह से दोस्तों के साथ Hangout करने के लिए परफ़ेक्ट है.Source: guru
8. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी
दिल्ली में इमारतों के बीच एक ऐसी जगह भी है जहां हरियाली मौजूद है. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी उन्हीं जगहों में से एक है. Quality ऑफ़ Education और स्टूडेंटस के Broad माइंड की वजह से यह हर स्टूडेंट की पहली पसंद होती है.Source: jnu
9. FMS
भैया आईआईएम तो नहीं पर आईआईएम से कम भी नहीं, ‘फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज’ मैनेजमेंट कॉलेज के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसके स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के टाइम अच्छा पैकेज मिलता है.Source: management
10. IGNOU
इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी विश्व की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है जिसमें हर तरह के कोर्सेस का Option है. पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करने वालों के लिए यह एक बहुत अच्छा विकल्प है.Source: ignou