>> इन 10 बॉलीवुड सितारों कि शादियां रहीं गुपचुप, और विवादों का शिकार

हम अकसर अपने पसंदीदा सितारों की लाइफ़ से जुड़ी मज़ेदार बातों को जानने के लिए तरह-तरह की साइट्स और मैगज़ीन्स देखते रहते हैं. अधिकतर हम लोग सितारों से जुड़ी हर बात जनना चाहते हैं. इन सितारों की शादी से लेकर उनके तलाक और इनसे जुड़ी मसालेदार, चटपटी कहानियां हमें अपनी और आकृषित करती हैं. आज मैं आपको इन सितारों की शादी से जुड़े कुछ विवाद और खूफ़िया बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आप पहले से जानते होंगे.



1. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धरम पाजी पहले से ही शादी शुदा थे, जिससे उनके दो बेटे भी थे. शायद यही कारण था कि हेमा जी की मां दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थी. ऐसे कई और Co-actors भी थे जो हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे. धरम जी ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए लोगों और मीडिया की नज़रों से छुपाकर एक शादी समारोह का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने कुछ गिने चुने लोगों की ही बुलाया था.

Source: hotstarz 

2. अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी 

जया भादुड़ी ने अमिताभ बच्चन की उस समय काफ़ी मदद की थी जब अमिताभ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे. जया की ही मेहरबानी से अमित जी को ज़ंजीर फ़िल्म मिली थी, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फ़िल्म के हिट होने के बाद ये कपल चुपचाप यूरोप निकल गया और सात फेरों में बंध कर देश लौटा.

Source: dailymotion 

3. रेखा और विनोद मेहरा 

बॉलीवुड की रहस्यमई दुनिया में एक रहस्य आज भी कायम है कि क्या रेखा शादीशुदा हैं? अमिताभ बच्चन के प्यार की कश्ती डूबने के बाद रेखा को विनोद मेहरा का सहारा मिला और दोनों ने गुपचुप शादी की पर रेखा ने इसे मात्र एक अफ़वाह बताया और कहा कि ‘हम दोनों के बीच कुछ भी ऐसा नहीं है कि हम शादी करें.’

Source: harveypam 

4. आमिर खान और रीना दत्ता 

‘कयामत से कयामत तक’ बेशक आमिर खान की पहली फ़िल्म रही हो, पर इस फ़िल्म के पहले ही आमिर, रीना दत्त से शादी कर चुके थे. लेकिन प्रोड्यूसर फ़िल्म के रिलीज़ तक इस बात को सबसे छिपा कर रखना चाहते थे.

Source: youtube 

5. सैफ अली खान और अमृता सिंह 

शायद 12 साल का अंतर या शर्मीला टैगोर की नाराज़गी ही थी, जिसकी वज़ह से सैफ़ और अमृता सिंह को चुपके से शादी करनी पड़ी. खैर जो भी था, इस शादी का पता लोगों को तब चला जब 1991 में उन्होंने अपनी शादी की सेरेमनी रखी.

Sourc: BAKDA 

6. श्री देवी और बोनी कपूर 

Mr. India की सफ़लता के बाद श्री देवी और बोनी कपूर एक दूसरे के प्यार में पड़ गये पर बोनी के सामने एक दिक्कत यह थी कि वो पहले से ही शादी शुदा थे. पर प्यार कहां संभाले संभलता है. दोनों ने चुपचाप शादी कर ली और इस बात का खुलासा 6 महीने बाद तब हुआ जब बोनी ने मोना से तलाक लिया.

Source: fansshare 

7. संजय दत्त और रेहा पिल्लई 

इस लिस्ट से संजय दत्त भी अछूते नहीं हैं. अवैध हथियार रखने के जुर्म में जब संजय अदालत के चक्कर लगा रहे थे तो उनकी मुलाकात रेहा पिल्लई से हुई और उनके प्यार में गिरफ्तार होकर चुपचाप शादी कर ली.

Source: youtube 

8. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 

अक्षय और ट्विंकल की शादी के लिए दोनों के परिवार राज़ी थे, पर पता नहीं दोनों को क्या शौक चढ़ा कि दोनों ने शादी की तारीख से 2 हफ़्ते पहले ही शादी कर ली. कारण क्या था वो तो ये दोनों ही बता सकते हैं.

Source: rediff 

9. जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल 

बिपाशा से प्यार में टूटने के बाद जॉन का इश्क बैंकर प्रिया रुंचाल से शुरू हुआ और अमेरिका जाकर छुपकर शादी तो की, लेकिन बाद में ट्विटर के जरिये जॉन ने ये खुशखबरी सबको दी.

Source: hdwallpapersimages 

10. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा 

बॉलीवुड की जिस शादी ने सबको एक साथ चौंकाया वह थे रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा. आदित्य के घर वाले शुरू से ही इस शादी के खिलाफ़ थे पर रानी के प्यार में पड़ चुके आदित्य कुछ भी करने को तैयार थे. आख़िरकार इटली में छुप-छुप के इस प्रेमी जोड़े ने प्यार की पतंग को उड़ान दी और एक दूसरे से शादी कर ली.

Source: youtube, sabfilmyhai

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया