>> ये 10 लोकप्रिय कॉमिक्स आपको अपने बचपन की याद दिला देंगी!

हम सभी को अपने बचपन की कुछ खट्टी-मिठी बातें आज भी याद हैं. उस समय हम अपने पसंदीदा कार्टून और कॉमिक्स के लिए कितने जुगाड़ करते थे. जब बात होती थी शक्तिमान देखने या फ़िर चाचा चौधरी की काहानियां पढ़ने की, तो हम खेलना तक भूल जाते थे. इन कहानियों के सभी पात्र हमें आज भी बखूबी याद हैं. आज भी जब इंटरनेट पर इनके बारे में कुछ मिलता है तो हम उसे देखना ज़रूर पसंद करते हैं.




1. चाचा चौधरी

चाचा चौधरी और साबू की जोड़ी को हम कैसे भुला सकते हैं. इस कहानी के पात्रों को गढ़ने वाले प्राण कुमार शर्मा को भी शायद इस बात का अंदाजा नहीं था, कि उनके ये पात्र इतने लोकप्रिय हो जाएंगे कि उन पर एक टीवी शो भी बन जाएगा.

Source: aflrm

2. पिंकी

पांच साल की पिंकी एक ऐसा कॉमिक करेक्टर था, जिसे हर लड़की पसंद करती थी. उसकी कुट-कुट नाम की पालतू गिलहरी और उसके भीखू व चम्पू दोस्त हमें आज भी याद हैं. कई बार पिंकी के किस्से इतने मज़ेदार होते थे कि लड़कियां उन्हें अपने दोस्तों के बीच चर्चा का विषय बना लेती थीं. इस कॉमिक के अगले संस्करण का इंतज़ार लड़कियों को बड़ी बेसब्री से रहता था!

Source: indosmart

3. बिल्लू

लड़कों को बिल्लू का अंदाज बेहद भाता था! उसके बालों के चलते किसी ने बिल्लू की आखों को नहीं देखा लेकिन बिल्लू की टोली जो मौज-मस्ती करती थी, उसे पढ़कर लड़के बेहद खुश होते थे. बिल्लू को क्रिकेट खेलना बेहद पसंद था. बिल्लू के मज़ेदार करनामों को पढ़ने के लिए बच्चे अपनी स्कूल की किताबों में बिल्लू की कॉमिक्स छुपा कर पढ़ा करते थे. कहीं आप भी उनमें से तो नहीं?

Source: indosmart

4. श्रीमती जी

प्राण ने ‘श्रीमती जी’ जैसी शानदार किरदार को भी गढ़ा है. इसे पढ़ने के लिए लोग बेहद बेताब रहा करते थे. इस पात्र की श्रीमती तंबोला, आलू का भाव, बरखुद्दार, ब्रेकफ़ास्ट, केल्शियम और चैनल सात जैसे शीषर्क वाली कई कहानियां लोगों को बेहद पसंद आईं थी.

Source: comicdex

5. चाचा चौधरी, बिल्लू और पिंकी

90 के दशक में प्राण द्वारा रचे गए कॉमिक्स के पात्र सबसे ज़्यादा लोकप्रिय थे. ये सभी किरदार हम सभी के बचपन का एक अभिन्न हिस्सा थे! अगर आपने इन सभी कॉमिक्स को पढ़ा है तो आपके पास इन कॉमिक्स पर बने वीडियो का कलेकशन तो होना ही चाहिए.

Source: homegrown

6. द्रौपदी

यह किरदार भारतीय महाकाव्य महाभारत से लिया गया है, जिसे इस किताब में बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है. इसमें बताया गया है कि किस तरह से द्रौपदी प्यार, बदला, करुणा, विश्वासघात, गरिमा, विश्वास और भक्ति की बात करती है.

Source: flipkart

7. चंपक

देश में इस कॉमिक को सबसे ज़्यादा बच्चे पढ़ते हैं, चंपक दिल्ली से 8 भाषाओं में प्रकाशित होती है. इसमें मज़ेदार कहानियों के साथ-साथ चुटकले, पज़ल्स और कई मनोरजंन की चीज़ें होती है, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करती है. चंपक का पहला संस्करण 1968 में प्रकाशित हुआ था.

Source: sscomicheaven

8. बांकेलाल

बांकेलाल को ‘कॉमेडी का बादशाह’ कहा जाता था. क्योंकि कॉमिक के पाठक इस किरदार की शरारतों को पढ़कर खुद को हंसने से रोक नहीं पाते थे. आप भी बांकेलाल की कहानियों को पढ़कर काफ़ी लोटपोट हुए होंगे.

Source: azamworld

9. पंचतंत्र

पंचतंत्र की कहानियां भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी कहानियों में से एक हैं. ये कहानियां पांच भागों में लिखी जाती हैं. जिन्हें जानवर के पात्रों से बयां किया जाता है. ये कहानियां बेहद आम विषयों पर लिखी जाती हैं. आपने भी नानी और दादी से ऐसी कई कहानियां बचपन में सुनी होंगी.

Source: booksdestination

10. जंगल बुक

मोगली एक ऐसा किरदार है, जिसे हर उम्र के लोग जानते हैं. इसी जंगल बुक में “Rikki-Tikki-Tavi” और “Toomai of the Elephants” जैसी कई शानदार कहानियां है. जिन्होंने बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें नैतिकता की शिक्षा भी दी है.

Source: scholarkart
Feature image source: reuters

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया