जापान में हैं ये 10 अजीब जॉब्स, जिनके बारे में आपने सुना भी नहीं होगा

डीजे, शेफ़ या ऐसे कई काम आपको मज़ेदार लगते होंगे, जिन्हें आज की भाषा में "कूल जॉब्स" कहा जाता है. लेकिन इन "कूल जॉब्स" के अलावा भी कई ऐसी जॉब्स हैं जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा. पर जापान में आजकल ये जॉब्स काफी प्रचलित हैं.




1. भाड़े का ब्वॉयफ़्रेंड

आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है, जापान में आपको रेंट पर ब्वॉयफ़्रेड मिल जाएंगे. साथ ही अगर आपको सोने के लिए किसी पार्टनर की तलाश है तो जापान में इसके लिए भी आपको लोग मिल जाएंगे. बस आपको अपनी जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

2. रेंट पर फ़्रेंड

कई लोग अकसर खुद को अकेला महसूस करते हैं. लेकिन जापान में आपको अपना अकेलापन दूर करने के लिए रेंट पर फ़्रेंड मिल जाएंगे, जिनके साथ आप पूरा दिन दोस्त की तरह बिता सकते हैं. इसके लिए आपको 3000 येन, यानी करीब 30 यूएस डॉलर्स खर्च करने होंगे.

3. कान साफ़ करने का पार्लर

इस काम को आपने भारत की सड़कों पर भी लोगों को करते देखा होगा. लेकिन जापान में इस काम के लिए हाई-प्रोफ़ाईल पार्लर होते हैं, जहां कान साफ़ करवाने के लिए आपको 2700 येन खर्च करने पड़ेंगे.

4. गर्मी की छुट्टियों का होमवर्क

आपको अपने बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियों में बाहर जाना है. लेकिन आपके बच्चों का होमवर्क परेशानी पैदा कर रहा है, तो उसके लिए भी जापान में आपको होमवर्क करने वाले मिल जाएंगे. होमवर्क कैसा है और कितना है, बस इसके हिसाब से आप उन्हें पैसे देने को तैयार रहिए.

5. शादी में मेहमान

भारत में शादियों का घर दूर से ही देख कर पता चल जाता है. घर में रिश्तेदारों की भीड़ से पूरा मौहला हिल जाता है. लेकिन जापान में ऐसा नहीं है. अगर वहां आपको शादी में कुछ लोग चाहिए तो आपको उसके लिए 2000 येन खर्च करने पड़ेंगे. और अगर आप चाहते हैं कि आपके ये झूठे रिश्तेदार आपकी शादी में नाच गाना करें तो उसके लिए इनकी कीमत भी बढ़ जाएगी. अच्छा है, हमारे यहां ये सब फ्री में ही हो जाता है.

6. "शादी" वो भी अकेले

अगर आपको शादी करने का मन है लेकिन आपको सही लाईफ़ पार्टनर नहीं मिल रहा तो उसके लिए भी जापान में जॉब है. आप वहां अकेले शादी कर सकते हैं, जिसमें आपको हर वो चीज़ मिलेगी जो एक शादी में होती है. इस "Solo Wedding" के लिए आपको 3 लाख येन खर्च करने पड़ेंगे.

7. विदेशी किरायदार

अगर आप जापान जाने की सोच रहें हैं तो ये ख़बर आपके लिए है. जापान के लोग अपने घरों में विदेशी किरायदारों को रखने में कोई परहेज़ नहीं करते. इन घरों में सिर्फ़ रहना ही नहीं, बल्कि जापान के "Culture" को जानने और उनके रहन-सहन को समझने का भी मौका मिलता है.

8. Advertisement Board

जापान में अगर आप किसी शख़्स को किसी लड़की को घूरते देखें तो उसे अजीब न समझें. हो सकता है वो शख़्स किसी कंपनी का "Advertisement" पढ़ रहा हो. जीं हां, वहां "Advertisement Board" के रूप में लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है.

9. पुराने प्यार को याद रखना

आपका अगर ब्रेक-अप हुआ है, लेकिन आप अपने पुराने प्यार की चीज़ें फेकना नहीं चाहते तो जापान की एक कंपनी आपका सारा सामान अपने पास रखने को तैयार है. जिसेक लिए आपको बस 250 येन खर्च करने पड़ेंगे.

10. गलती आप करें, माफ़ी दूसरा मांगेगा

जापान में अगर आपसे कोई गलती हो जाए और आप उस के लिए माफ़ी मांगना चाहते हैं. तो आपको खुद माफ़ी मांगने की ज़रूरत नहीं. जापान में लोग ये भी काम करते हैं. आपको बस 3500 येन देने होंगे और वो आपके लिए माफ़ी मांग लेंगे.

ये 10 का अजीब काम भारत में करना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन जापान जा कर ये काम करना अजीब नहीं होगा. इस पोस्ट को शेयर करें और अपने दोस्तों को इन अजीब काम के बारे में ज़रूर बताएं.
This article is curated from wonderslist
Feature Image Source onthenorthriver

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया