>> अगर डूबना ही है तो दुनिया की इन 10 एक्ट्रेसेस की सुंदर आंखों में डूबो

कहते हैं न, आंखें मन का आईना होती हैं और अगर आंखों से खूबसूरती झलकती है तो मन भी सुंदर होगा. इस दुनिया में खूबसूरत आंखें तो बहुतों की हैं, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड और बॉलीवुड की अदाकाराओं की. इन अदाकाराओं की अदा तो आपने फ़िल्मों में देखी ही होगी, आज देखते हैं कि इनकी आंखों की अदाएं कैसा केहर बरपाती हैं.


1. ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का ख़िताब तो मिल ही गया है लेकिन उनकी झील जैसी नीली आंखों का इस दुनिया में कोई तोड़ नहीं है.

Source: latesthdwallpapers

2. एंजेलिना जोली

इस हॉलीवुड स्टार की आंखों की खूबसूरती को तो हर कोई मानता है... बिल्ली जैसी, तेज़-तर्रार.

Source: allsalonprices

3. सेलिना जेटली

बॉलीवुड में सेलिना की पारी शायद जल्दी ख़त्म हो गयी हो लेकिन उनकी खूबसूरती पर कभी किसी को शक़ नहीं था. 2001 में मिस इंडिया का ख़िताब जीतने वाली सेलिना की ग़ज़ल जैसी आंखों का राज़ शायद उनकी मां हैं जो अफ़ग़ानिस्तान से हैं.

Source: wallpapersshd

4. स्कारलेट जोहानसन

कुछ आंखों से प्यार झलकता है और स्कारलेट की आंखों में तो प्यार का दरिया बहता है. इस तस्वीर में जिस चीज़ पर आपका ध्यान सबसे पहले जाएगा वो है स्कारलेट जोहानसन की आंखें.

Source: wallallies

5. मधुबाला

मधुबाला के साथ काम करने में एक्टर्स कतराते थे. जानते हो क्यों? क्योंकि उनका कहना था कि मधुबाला की आंखों में देखते ही हम अपने डायलॉग्स भूल जाते हैं. सलाम, आपकी मीठी नज़र को सलाम! मधुबाला की आंखें ही सारे डायलॉग्स बोल जाती थीं.

Source: raaz141083

6. मेगन फ़ॉक्स

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, हर कोई मेगन फ़ॉक्स की खूबसूरती का कायल है. और ज़रा इन आंखों को तो देखो.... उफ्फ्फ.

Source: richestcelebrities

7. पेनिलोपि क्रूज़

पेनिलोपि क्रूज़ को देख कर तो लगता है जैसे स्वर्ग की अप्सरा ने धरती पर कदम रखा हो और अपनी आंखों के जादू से सबको अपना गुलाम बनाने आई हो.

Source: YouTube

8. चार्लीज़ थेरॉन

साउथ अफ्रीकन अदाकारा और हॉलीवुड स्टार चार्लीज़ थेरॉन की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, साथ ही उनकी आंखें रात की नींद गायब कर देती हैं. बताओ, ये भी कोई बात हुई!

Source: hqwallbase

9. ऑड्री हेपबर्न

ऑड्री हेपबर्न का नाम हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अदाकाराओं में सबसे ऊपर आता है. ऐसा कोई अवार्ड नहीं, जो ऑड्री हेपबर्न ने नहीं जीता था और ऐसा कोई दिल नहीं जो, उनकी आंखों की खूबसूरती से हारा नहीं था.

Source: imagefiesta

10. कैमरॉन डियाज़

चाहे कॉमेडी फ़िल्म हो या सीरियस, कैमरॉन डियाज़ हर रोल को बख़ूबी निभाती हैं, लेकिन उनकी आंखें जो करोड़ों को ग़म भूलना सिखाती हैं, उनका क्या?

Source: wallpapersnation


This article is curated from stylecraze & wonderslist

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया