जानिए भारत के उन 10 राज्यों के बारे में जो महिलाओं के लिए हैं सुरक्षित

भारत भले ही विकास की राह पर चल राह हो लेकिन यहां अपराधों के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है. अगर हम महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो आये दिन आपको कुछ न कुछ ऐसी चौंका देने वाली ख़बरें सुनने को मिलती हैं, जो हमारी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ-साथ उसकी विश्वसनीयता पर भी एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं. महिलाओं पर अपराध के मामलों को लेकर “नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो” ने कुछ आंकड़े जारी किए थे. जिसमें उन राज्यों के बारे में बताया गया है जहां महिलाओं के खिलाफ़ सबसे कम अपराध होते हैं.

1. नागालैंड 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नागालैंड महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है. एनसीआरबी ने जानकारी दी है कि साल 2014 में यहां महिलाओं के खिलाफ़ अपराध की 67 शिकायतें मिली. गौरतलब है कि ये देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे कम है. ये आंकड़ा राज्य के कुल अपराधों का 6 फीसदी है.

Source: couponraja

2. लक्ष्यद्वीप 

केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप 36 द्वीपों का समूह है. ये महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है. साल 2014 में लक्ष्यद्वीप में महिलाओं के खिलाफ़ 4 अपराधों के मामले दर्ज किए गए. ये आकड़ा कुल अपराधों का 10 फीसदी है.

Source: ibnlive 

3. पुंडुचेरी 

पुंडुचेरी का पुराना नाम पांडिचेरी था. इस केंद्र शासित प्रदेश में 4 जिले हैं, जिसमें 2014 में महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों से संबंधित कुल 77 मामले दर्ज किए गए. ये आकड़ा कुल अपराधों का 10.6 फीसदी है.

Source: tripoto

4. दादरा और नागर हवेली 

महिलाओं के खिलाफ़ कम अपराधों में शामिल एक और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली कुल 491 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. यहां साल 2014 में महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों को लेकर 21 मामले दर्ज हुए, जो कुल दर्ज आपराधिक मामलों का 11.1 फीसदी है.

Source: hltt 

5. दमन और दीव 

दमन और दीव भी महिलाओं के लिए है. यहां की आबादी महज 2 लाख से कुछ ज़्यादा है. साल 2014 में यहां महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों को लेकर कुल 15 मामले दर्ज हुए, जो आपराधिक मामलों का 14.6 फीसदी है.

Source: rextarplus 

6. तमिलनाडू 

बड़े राज्यों में से एक तमिलनाडू महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है. यहां एक महिला मुख्यमंत्री जयललिता का राज है. यहां महिलाओं पर अत्याचार के कुल 6325 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जो कुल मामलों का 18.4 फीसदी हैं.

Source: indianpanorama

7. मणिपुर 

पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर भी महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित माना गया है. 2014 में महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित कुल 337 मामले थे, जो कुछ आपराधिक मामलों का 26.7 फीसदी है.

Source: ashthefoodie 

8. मेघालय 

मेघालय भी महिलाओं के लिए सुरक्षित राज्य माना गया है. यहां साल 2014 में महिलाओं पर अत्याचार के 388 मामले दर्ज किए गए, जो कुल आपराधिक मामलों का 28.8 फीसदी है.

Source: wikimedia

9. उत्तराखंड 

अपनी सुंदरता, पहाड़ों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध देवनगरी उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार के मामले कम ही हैं. साल 2014 में महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े कुल 1395 मामले उत्तराखंड में दर्ज हुए, जो कुल आपराधिक मामलों का 27.4 फीसदी है.

Source: reddyexpress

10. बिहार 

इस लिस्ट में बिहार का शामिल होना आपको चौंका सकता है. लेकिन आकड़ों की माने तो 2014 में महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित लगभग 15,000 मामले दर्ज किए गए, जो कुल आपराधिक मामलों का 31.3 फीसदी है.

Source: fameofcity

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया