इन 10 सितारों ने बॉलीवुड में ही नहीं, विश्व में भी बनाई अपनी एक अलग पहचान
1. सूरज शर्मा
'लाइफ़ ऑफ़ पाई' फ़िल्म में बेहतरीन अभिनय निभाने वाले सूरज शर्मा विदेशी धारावाहिक 'होमलैंड' का भी हिस्सा रह चुके हैं.
2. राहुल खन्ना
अभिनेता राहुल खन्ना ने अमेरिकी धारावाहिक 'द अमेरिकन्स' में रूसी जासूस की भूमिका निभाई.
3. निमरत कौर
भारतीय फ़िल्म 'द लंचबॉक्स' से सुर्खियों में आई अभिनेत्री निमरत कौर ने भी विदेशी धारावाहिक 'होमलैंड' में कार्य किया है. उन्होंने इस धारावाहिक में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट की भूमिका निभाई थी.
4. अनुपम खेर
बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अनुपम खेर नेटफिलिक्स के धारावाहिक 'सेंस 8' में नज़र आएंगे.
5. अनिल कपूर
बॉलीवुड के 'झकास' अभिनेता अनिल कपूर को देख कर आप उनकी उम्र का अंदाजा तो बिलकुल नहीं लगा सकते. अनिल कपूर ने एनीमेशन शो 'फैमिली गाए' में अतिथि भूमिका दर्ज कराई है. उन्होंने इससे पहले भी हॉलीवुड और छोटे पर्दे के अंतरराष्ट्रीय शोज़ में काम किया है.
6. लिलेट दुबे
भारतीय अभिनेत्री लिलेट दुबे विदेशी फ़िल्म 'द बेस्ट एग्जोटिक मैरीगोल्ड होटल' और इसके सीक्वल में अभिनय कर चुकी हैं. उन्हें धारावाहिक 'इंडियन समर्स' में भी काम करने का मौका मिला.
7. शबाना आज़मी
शबाना आज़मी ब्रिटिश धारावाहिक ‘कैपिटल’ में काम करेंगी जिसे बीबीसी 1 पर प्रसारित किया जाएगा.
8. टीना देसाई
हॉलीवुड फ़िल्मस में काम कर चुकी टीना देसाई नेटफिलिक्स के धारावाहिक 'सेंस 8' में नज़र आएंगी.
9. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गायकी के जादू से दुनिया भर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है. अब वे अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' में नज़र आएंगी, छोटे पर्दे पर उनका पहला कदम है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं.
10. इरफ़ान खान
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफ़ान खान भारतीय सिनेमा के साथ-साथ विदेशी सिनेमा में भी अपना हाथ आज़मा चुके हैं. जितनी ख्याति उन्हें बॉलीवुड से मिली है उतनी ही हॉलीवुड से भी. इरफ़ान का अभिनय ही उनकी पहचान है और शायद यही कारण है कि वह अब अमेरिकी धारावाहिक 'True Detective' के दूसरे सत्र में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. यह धारावाहिक BAFTA अवार्ड जीत चुका है.