>> शुक्र मनाइये कि आपका सामना दुनिया के इन 10 सबसे खौफ़नाक सीरियल किलर्स से नहीं हुआ है
1. चार्ल्स शोभराज
शोभराज, कई भाषाएं बोल लेते हैं. उन्होंने मनोविज्ञान का अध्ययन किया है, और Gemology के विशेषज्ञ हैं. 1975 और 1976 के बीच, इस आधे वियतनामी, आधे भारतीय ने भारत, थाईलैंड, नेपाल, तुर्की और ईरान भर में 20 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी. शोभराज को बिकनी किलर और सर्पेंट (सांप) के नाम से भी जाना जाता है. 1970 के दशक में दक्षिण-पूर्वी एशिया के लगभग सभी देशों में विदेशी पर्यटकों को अपना शिकार बनाने वाला चार्ल्स शोभराज चोरी और ठगी का भी माना हुआ खिलाड़ी है. अन्य सीरियल किलर की तरह चार्ल्स शोभराज न तो क्रोधी और न ही हिंसक स्वभाव का है और न ही उसके परिवार का अपराध की दुनिया से कोई लेना-देना रहा है. मानसिक विकारों से ग्रस्त चार्ल्स शोभराज मात्र अपनी जीवन शैली को रोचक और उत्तेजक बनाए रखने के लिए हत्याएं, चोरी, धोखाधड़ी करता आया है.
वर्ष 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज, भारतीय जेल में सज़ा काट चुका है. आपराधिक गतिविधियों से निवृत्त होने के बाद वह पेरिस चला गया, जहां उसका स्वागत एक सेलिब्रिटी की तरह हुआ. अप्रत्याशित तरीके से नेपाल आने के बाद उसे गिरफ़्तार कर कई मुकद्दमे चलाए गए. 12 अगस्त, 2004 को चार्ल्स शोभराज को आजीवन कारावास की सज़ा दी गई. नेपाली सर्वोच्च न्यायालय ने भी 30 जुलाई, 2010 को उसकी इस सज़ा को बरकरार रखा.
Source: gqindia
2. रोबर्ट बेन रहोडस
FBI की एक रिपोर्ट के अनुसार 2012 में, अमेरिका के हाईवे पर करीब 300 सीरियल किलर घूम रहे थे. और उनमें से एक था रोबर्ट बेन रहोडस. रोबर्ट के पास एक बड़ा सा ट्रक था जिसे वो हाईवे पर घुमाया करता था. वो जवान लड़कियों से दोस्ती करता और उन्हें फांस लेता. फिर वो उन्हें बांध कर, अपने ट्रक में बंदी बना लेता. धीरे-धीरे कर के वो उनके बाल काटता, शरीर से बालों को शेव करता और बहुत ही निर्दयी तरीके से उनका बलात्कार करता. ये अमानवीय कृत्य करने के बाद वो उनका खून कर देता, कई बार सिर्फ़ एक तार से.
रोबर्ट का ये टार्चर ट्रक, 1 अप्रैल, 1990 तक चलता रहा जब एक पुलिस अफ़सर ने उसे रोक कर उसके ट्रक की छानबीन की. उसने देखा कि ट्रक के पीछे एक लड़की नग्न हालत में बंधी पड़ी है. रोबर्ट को हिरासत में ले लिया गया और उसके घर की तफ़्तीश करने पर खून से सनी टॉवल, उसकी डायरी और एक लड़की की फोटो बरामद हुई. एक साल बाद पता चला कि वो फोटो 14 साल की रेजिना वालटर्स की थी जिसकी लाश इलिनॉय से मिली.
रहोडस को मौत की सज़ा हुई लेकिन उसने कोर्ट से रहम की गुहार लगायी जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सज़ा हुई. लेकिन जैसे-जैसे रोबर्ट के खूनों की तहकीकात होने लगी वैसे उसकी मुसीबतें और बढ़ गयीं. हाल ही में 2 और महिलाओं के क़त्ल के जुर्म में उसे दो अतिरिक्त आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गयी है. इस दरिंदे की पूरी ज़िन्दगी अब जेल की चार दीवारों के बीच ही कटेगी.
Source: abcnews
3. व्लादो तनेस्की
मैसिडोनिया में एक रिपोर्टर था व्लादो तनेस्की जिसने तहकीकात संबंधी पत्रकारिता को नए आयाम दिए. लेकिन ये कोई भला काम नहीं था. 2000 के मध्य में किसेवो नामक शहर में तीन औरतों का बलात्कार और खून हुआ था. चौंकाने वाली बात ये थी कि तीनों औरतों की उम्र 56 से 65 वर्ष के बीच थी, सारी सफ़ाई कर्मचारी थीं और उनकी शक्ल एक दूसरे से मिलती थी.
सभी को टेलीफ़ोन की तार से गला घोंट कर मारा गया, फिर उन्हें प्लास्टिक के बैग में डाल कर शहर के बाहर फ़ेंक दिया गया था. तनेस्की के शांत स्वभाव के बावजूद भी लोग पेपर में उसकी ये रिपोर्ट ज़रूर पढ़ते थे क्योंकि उसका वर्णन बहुत ही विस्तार से होता था. कुछ ज़्यादा ही विस्तार से. पुलिस को तनेस्की पर शक हुआ. उन्हें लगा कि तनेस्की की रिपोर्ट्स में ऐसी बातें कैसे होती हैं जिनका खुलासा ही नहीं हुआ है, जैसे खूनी टेलीफ़ोन की तार से मृत शरीर को बांधा करता था. तनेस्की को ये भी पता था कि खूनी किस तरह के टेलीफ़ोन का इस्तेमाल करता है. पुलिस ने तनेस्की का DNA चेक किया जिससे ये साबित हो गया कि उन महिलाओं का बलात्कार उसने ही किया है. तनेस्की को खून के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया गया. छानबीन करने पर पता चला कि तनेस्की और उसकी मां के बीच बहुत ही खराब संबंध थे जो की खुद भी एक सफ़ाई कर्मचारी थी और उन तीनों औरतों की तरह दिखती थी.
इससे पहले की तनेस्की को जेल ले जाते, उसने डूब कर आत्महत्या कर ली.
Source: urderpedia
4. कार्ल यूजीन वॉट्स
1981 में ह्यूस्टन, टेक्सास बहुत ही कुख्यात जगह मानी जाती थी. और उस समय वहां करीब 700 से ज़्यादा हत्याएं भी हुई थीं. लेकिन जब कार्ल यूजीन वॉट्स इस शहर में आया, तो इसकी हालत बद से बदतर हो गयी. ह्यूस्टन आने से पहले कार्ल, मिशिगन में था जहां उस पर 3 औरतों के क़त्ल का इलज़ाम था. लेकिन पुलिस के पास पर्याप्त सबूत न होने के कारण, वॉट्स छूट गया. जब वो टेक्सास आया, तो उसने बला की गति से अपना काम करना शुरू किया. उसने अपने क़त्ल करने के तरीकों को भी बदला और उसका शिकार सिर्फ़ महिलाएं होती थीं. किसी को उसने चाकू से मारा, तो किसी का गला घोंट दिया, तो किसी को लटका दिया. यूजीन का कहना था कि उनकी आंखों में उसको शैतान दिखता था. अपने बंधकों को मारने के बाद यूजीन उनके शरीर का एक अंग, ट्रॉफ़ी के तौर पर निकाल लेता था और बाकी शरीर को जला देता था. 12 जानें लेने के बाद, 23 मई, 1982 में कार्ल, मेलिंडा और उसकी रूममेट को डुबा कर मारने की कोशिश कर रहा था कि तभी मेलिंडा भागने में सफल हुईं. उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की और कार्ल पकड़ा गया.
इतने विभत्स खून करने के बावजूद भी ह्यूस्टन के पुलिस अधिकारीयों ने कार्ल के साथ एक डील कर ली. उसने 12 और खूनों का इलज़ाम कबूल किया जिसके बदले उसे 60 साल की जेल हुई. लेकिन 2004 में हेलेन डचर के खून के सबूत मिलने पर, कार्ल को आजीवन कारावास की सज़ा हुई और 2007 में वो कैंसर से मर गया.
Source: listverse
5. हिरोशी मायुए
इंटरनेट की दुनिया हमें बड़ी रंगीन दिखती है, शायद इसलिए क्योंकि इसके अंधेरे कोनों से हमारा अभी तक वास्ता नहीं पड़ा है. जापान में एक बड़ा ही अजीब सा सुसाइड कल्चर शुरू हुए था. तब लोग अकेले आत्महत्या करने से घबराते थे और इसीलिए इंटरनेट पर ऐसे साथी ढूंढा करते थे जो उनके साथ आत्महत्या कर सकें. ऐसे समय में हिरोशी मायुए जैसे दरिंदे के लिए इससे अच्छा मौका कोई नहीं था. हिरोशी को paraphillic psychosexual disorder नाम की बीमारी थी जिसमें उसको तब तक चैन नहीं आता था, जब तक वो किसी को दर्द नहीं पहुंचा दे. 1998 से 2005 के बीच हिरोशी ने 5 लोगों का गला घोंट कर मारने की कोशिश की जिसकी उसको मामूली सी सज़ा हुई. लेकिन ये तो सिर्फ़ शुरुआत थी. हिरोशी ने लोगों को ऑनलाइन फंसाना शुरू किया और उसका पहला शिकार थी मिचिको नागामाटो. हिरोशी ने मिचिको को कई मेसेजेस भेजे जिसमें उसने लिखा कि उसको आत्महत्या करनी है. मिचिको मान गयी और जब वो हिरोशी से मिलने आई, तब उसने उसको बांधा और सांस रोक कर उसकी हत्या कर दी.
हिरोशी का अगला शिकार था 14 साल का लड़का. इसके बाद से वो अपने शिकार को इंटरनेट पर आत्महत्या करने के लिए मेसेज भेजता और जब भी कोई आता तो उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर देता. हिरोशी मृतकों के शरीर को पास के पहाड़ या डैम पर छुपा देता, लेकिन 2009 में हिरोशी पकड़ा गया और आखिरकार उसे मौत की सज़ा हुई.
Source: murderpedia
6. Angel Maturino Reséndiz
1990 के दौरन इस मेक्सिकन सीरियल किलर Angel Maturino Reséndiz ने लगभग 15 क़त्ल किए. कुछ को जान से मार दिया और कुछ का बलात्कार किया. इस कातिल ने ज़्यादातर आपराधिक घटनाओं को रेल रोड पर अंजाम दिया जिसके कारण इसे "The Railroad (or Railway) Killer" के नाम से भी जाना जाता है. इस कातिल को घूमने-फ़िरने का बेहद शौक था. 1989 से 1999 तक इस कातिल ने 8 लोगों को Texas में, 2-2 लोगों को Florida and Illinois में और तीन लोगों को Georgia, Kentucky और California में मारा.
इस कातिल को एक अजीब शौक था. ये लोगों कि हत्या एक नए हथियार से करता था. यहां तक की इसने अपनी पत्नी को भी हथौड़े से मार दिया था. इसने एक रात 2 लोगों को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. इस क्रूर कातिल को पुलिस ने 27 जून 2006 में Texas से गिरफ़्तार कर लिया.
Source: cbsnews
7. कार्ल डेंके
कार्ल जर्मनी के Muensterberg में रहता था, जिसे आज Ziebice के नाम से जाना जाता है. डेंके को “Papa Denke” के नाम से भी जाना जाता था, जो बेहद मददगार इंसान था. लेकिन 20 दिसंबर 1924 को पुलिस ने इस व्यक्ति को इसलिए गिरफ़्तार कर लिया, क्योंकि इसने अपने घर में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था.
डेंके के घर के पास से गुज़र रहे एक व्यक्ति ने बताया कि जब वो इसके घर में गया तो उसने पाया कि एक शख़्स खून से लतपथ ज़मीन पर पड़ा था. कार्ल का कहना था कि वह एक चोर था. उस शाम जब तक पुलिस कार्ल को पकड़ने आई तब तक उसने आत्महत्या कर ली थी. उसके घर की तालाशी के दौरान 40 लोगों के शव बरामद हुए जिनका क़त्ल उसने बड़ी बेहरमी से किया था.
एक अफ़वाह ये भी है कि डेंके ने मारे गए लोगों के शव बाज़ार में सुअर के मीट के रूप में बेच दिए थे.
Source: listverse
8. एडोल्फो कॉस्टैंज़ो
एडोल्फो सिर्फ़ एक ड्रग डीलर ही नहीं बल्कि वो अमेरिका का कुख्यात सीरियल किलर भी था. उसे लोग “The Godfather of Matamoros” के नाम से भी जानते हैं. जब वह बड़ा हुआ तो उसने एक ऐसा बिजनेस शुरू किया जिसमें वह तंत्र-मंत्र के ज़रिये लोगों की किस्मत बदलने का दावा करता था. उसने इस करिश्मे से कई ड्रग डीलरों को अपनी ओर आकर्षित किया. देवताओं को खुश रखने के लिए, एडोल्फो ने मानव बलि की भी मांग की. Matamoros के बाहर अपने खेत पर एडोल्फो दुश्मनों, अपराधियों, किसानों, और यहां तक की बच्चों का गला, सिर, गुप्तांग, दिल और फेफड़े काट कर उन्हें कड़ाहे में उबालता था और गिरोह के सदस्यों को पिलाता था.
लेकिन इस शातिर हत्यारे से एक गलती हो गई. इसने 21 साल के एक अमेरिकन छात्र को एक पार्टी के दौरान अगवा कर लिया. वह छात्र अमेरिकी सरकार में कार्य करने वाले एक शख्स और Kilroy परिवार का करीबी था. मेक्सिकन पुलिस पर ज़्यादा दबाव होने के कारण वो हरकत में आ गई और उसने इस शातिर कातिल के एक मित्र को धर दबोचा. उसके दोस्त से मिली जानकारी के बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची जिसका पता उसने बताया था. वहां से पुलिस को 15 जली हुई लाशें मिली. और एक माह बाद जब यह कातिल अपने किसी अनुयायी के घर में छुपा हुआ था, तब 200 पुलिस कर्मियों ने घर को घेर लिया, लेकिन जब पुलिस उसे पकड़ने घर के अंदर पहुंची, तब तक वह अपनी जान दे चुका था.
Source: listverse
9. एनाटोली ओनोप्रिएंको
एनाटोली ओनोप्रिएंको ने 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इसने दो बार यूक्रेन में मौत का खेल खेला. पहले इसने 1989 में अंधाधुंध फायरिंग करके 10 लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद वो यूरोप भाग निकला. 1990 से 1995 तक यूरोप के तमाम देशों में फर्जी पहचान के ज़रिए घूमता रहा और 1995 में यूक्रेन लौटा. इस बीच उसने काफ़ी हथियार इकट्ठे कर लिए थे. इसने पहली बार 1989 में डकैती के दौरान पूरे परिवार को भून डाला था, जिसमें 8 बच्चे शामिल थे. कुछ समय पहले उसने 11 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के परिवार को गाड़ी में ही भून डाला. वो शौकिया हत्यारा बन कर यूक्रेन लौटा था और कहीं भी मौत का खेल शुरू कर देता था.
ये किसी भी घर के बाहर अपना ट्रक खड़ा करके घुसता था और पूरे परिवार की हत्या कर घर में आग लगा देता था. इसके बदले में वो मशहूर होना चाहता था. एनाटोली को मौत की सज़ा हुई, लेकिन यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की वजह से देश में फांसी की सज़ा पर रोक लग गई, जिसके बाद से ये जेल में बंद है.
Source: talesmaze
10. पॉल ओगौरज़ो
1933 से 1945 तक जर्मनी मानसिक रूप से पीड़ित हत्यारों से भरा हुआ था, जिसमें ज़्यादातर नाज़ी थे. हमलों की शुरुआत 1939 में हुई, जब तीन महिलाओं को बुरी तरह से पीटने के बाद चाकू से गोदकर मारने की कोशिश की गई. उनमें से दो बच गईं, लेकिन Gerda Ditter उनकी तरह खुशनसीब नहीं थी. अक्टूबर 1940 में उसका शरीर S-Bhan रेलवे स्टेशन के पास से मिला जिस पर गहरे ज़ख़्म थे. पॉल एक बलात्कारी और सीरियल किलर था. सितंबर 1940 से जुलाई 1941 के बीच इसने कई क़त्ल किए.
कुछ समय बाद इसके द्वारा मारे गए लोगों की लाशें बेहद बदतर हालत में S-Bahn रेलवे स्टेशन से मिलने लगीं, जिसके कारण स्टेशन के आस-पास से जाने वाले लोगों में कातिल का खौफ़ बस गया था. उस दौरान पुलिस कातिल की तलाश लगातार कर रही थी लेकिन पॉल काफ़ी समय बाद पुलिस के हाथ लगा.