>> मौत के साथ दुनिया के इन 10 लोगों ने खेली है आंख मिचौली... और हर बार हारी है मौत!

आपके साथ कभी हुआ है कि आप कहीं फंस गए हों और आपके आस-पास कोई न हो? कभी कुछ ऐसा हुआ है कि आपको लगा हो कि आप मौत के बेहद करीब आ गए हों. आपको लगा हो कि ये पल आपका आखरी है लेकिन बस किस्मत ने आपको बचा लिया हो? हर कोई इतना लकी नहीं होता लेकिन हमारे लिस्ट में ये लोग किसमत के इतने धनी हैं कि मौत भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी.

1. Anna Bagenholm

साल 1999 में Anna Bagenholm आइस-स्केटिंग करते वक़्त दुर्घटना ग्रस्त हो गईं थी. करीब 80 मिनट तक वो बर्फ के ठंडे पानी में डूबी रहीं. उनके शरीर का तापमान 56 डिग्री फ़ैरनहाईट तक नीचे आ गया और उन्हें हाईपरथर्मिया हो गया. जब उन्हें इस पानी से निकाला गया तब तो वो पूरी तरह तक जम चुकीं थीं. डॉक्टर्स की पूरी टीम 9 घंटों तक उन्हें बचाने के लिए लगी रही. 10 दिनों तक कोमा में रहने के बाद Anna Bagenholm को बचा लिया गया.

2. Vesna Vulovic

1972 में आंतकवादियों ने जर्मनी के एक प्लेन में बम ब्लास्ट किया था. इस अटैक में सब मारे गए, सिर्फ़ एक को छोड़ कर और उनका नाम था Vesna Vulovic. ब्लास्ट की वजह से Vesna Vulovic प्लेन से करीब 10 हजार फ़ीट बिना पैराशूट के नीचे गिरीं. उन्हें कई गहरी चोटें आईं, लेकिन उनकी जान बच गई. इस Jump ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी Vesna Vulovic का नाम दर्ज करवा दिया.

3. Roy Sullivan

पेशे के पार्क रेंजर Roy Sullivan के ऊपर 7 बार बिजली गिरी है. लेकिन हर बार वो बच गए. गिनीज़ बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी Roy Sullivan का नाम दर्ज है. उनके शरीर पर दुनिया में किसी भी शख्स के ज़्यादा बिजली गिरी है और तभी वो जिंदा बच गए.

4. Truman Duncan

38 साल के Truman Duncan को उनकी नौकरी ने ही मौत के करीब पहुंचा दिया था. वो अमेरिकी रेलवे में काम करते हैं. एक बार वो पटरियों की जांच कर रहे थे, तभी ट्रेन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया. करीब 75 फ़ीट तक वो ट्रेन के नीचे खिंचते चले गए. इस दुर्घटना में Truman Duncan ने अपने दोनों पैर खो दिए, लेकिन उनकी जान बचा ली गई.

5. Louis Zamperini

Louis Zamperini के ऊपर एक हॉलीवुड फ़िल्म भी बनी है जिसका नाम है 'Unbroken'. दूसरे विश्व युद्ध में बंदी रहे Louis Zamperini की कहानी काफ़ी दुखद है. युद्ध के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया था और ये लाईफ़ बोट में काफ़ी दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए ज़िंदा रहे. किसी तरह वो एक आईलैंड पर पहुंचे लेकिन वो जापानियों की जगह थी. उन्हें बंदी बना लिया गया. उन्होंने उस प्रताड़ना को भी सहा. आखिर में युद्ध खत्म हुआ और वो ज़िंदा वापिस अपने घर आ गए.

6. Carlos Rodriguez

Carlos Rodriguez की तस्वीरें ही आपको इनकी ज़िंदगी की कहानी बता देंगी. एक कार दुर्घटना में अपने दिमाग का ज़्यातर हिस्सा गवां चुके Carlos Rodriguez के ज़िंदा बचने पर डॉक्टर्स को भी काफ़ी हैरानी हुई थी. इस दुर्घटना के वक़्त Carlos Rodriguez की उम्र मात्र 14 साल थी. आज वो ज़िंदा हैं और अपनी ज़िंदगी आराम से बिता रहे हैं.

7. Aron Ralston

Aron Ralston के ऊपर भी हॉलीवुड ने एक फ़िल्म बनाई थी. इन्हें लोग '127 Hours' के नाम से भी जानते हैं. 2003 में Aron Ralston साईकलिंग के दौरान दो चट्टानों के बीच जा गिरे थे, जिसमें उनका हाथ एक पत्थर के नीचे दब गया. 5 दिन, यानि 127 घंटों तक, कोशिश के बाद भी जब उनका हाथ नहीं निकला तो उन्होंने अपना हाथ काट लिया. वहां से निकले के बाद भी उनका बचना काफ़ी मुश्किल लग रहा था. लेकिन अपनी इच्छा शक्ति की वजह से वो ऐसी जगह पहुंचे जहां लोगों ने उन्हें देखा और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनकी ज़िंदगी बचा ली गई.

8. Juliane Koepcke

1954 में प्लेन दुर्घटना का शिकार हुई Juliane Koepcke की कहानी सपने जैसी है. जब उनका प्लेन क्रैश हुआ, उस वक़्त उस प्लेन में 92 लोग थे. ज़मीन से 10,000 फ़ीट ऊपर हुए इस हादसे में कोई नहीं बचा था लेकिन Juliane Koepcke को इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी छोटी-मोटी चोटें आईं.

9. Wenseslao Moguel

Wenseslao Moguel की कहानी सबसे पुरानी है. 1915 में मैक्सिकन क्रांती के दैरान उन्हें बंदी बनाया गया था. उन्हें मौत की सजा सुनाई गई. करीब 20 से ज़्यादा गोलियां मारी गईं, लेकिन वो बच गए. ऐसा उनके साथ 9 बार हुआ और हर बार वो बच जाते.

10. Frane Selak

Frane Selak को दुनिया का सबसे लकी इंसान कहना गलत नहीं होगा. इन्होंने 7 बार मौत को चकमा दिया है. Frane Selak ने ट्रेन हादसा, प्लेन क्रैश, 2 बस दुर्घटना, 3 कार एक्सिडेंट्स को झेला है और हर बार वो बच जाते. अब समझ आया उन्हें क्यों कहा जाता है दुनिया सबसे लकी इंसान.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया