
हम
और आप किन चीज़ों का बीमा करवाते हैं? ज़िन्दगी का, कार का, हेल्थ का, अपने
व्यवसाय का. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी सेलेब्रिटीज़ हैं जिन्होनें न जाने
किस-किस चीज़ का बीमा करवा रखा है. ये जान कर कर आप भी कहोगे कि "इन चीज़ों
का बीमा कोई कैसे करवा सकता है!".
1. हायडी क्लुम
दुनिया की सुप्रसिद्ध सुपर मॉडल्स में से एक हायडी क्लुम ने अपने पैरों
का इनश्योरेंस करवाया है, वो भी 2 मिलियन डॉलर्स में. उनका कहना है कि अगर
उनके पैरों को कुछ हुआ तो उनका करियर ख़त्म हो जायेगा.
2. जीन सिमंस
प्रसिद्ध रॉक बैंड, KISS के मेंबर जीन सिमंस की जीभ बहुत लम्बी है और उन्होंने उसका बीमा भी करवा रखा है, वो भी 1 मिलियन डॉलर्स का.
3. कीथ रिचर्ड्स
दुनिया के बड़े रॉक बैंड्स में से एक, रोलिंग स्टोन्स, के गिटारिस्ट कीथ
रिचर्ड्स ने अपने हाथ की बीच की उंगली का बीमा 1.6 मिलियन डॉलर्स में
करवाया है. उनके अनुसार इस उंगली के बिना वो कभी गिटार नहीं बजा पाएंगे.
4. रिच हॉल
इनकी बीमा पॉलिसी तो बहुत ही अजीब है. रिच हॉल एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं
जिन्होनें अपने "Sense of Humor" का बीमा 1.6 मिलियन डॉलर में करवाया है.
मतलब अगर लोग इनके जोक्स पर नहीं भी हंसें, तब भी इन्हें करोड़ों रुपये मिल
जायेंगे. वाह जी वाह!
5. ट्रॉय पोलामालु
अमेरिकन फुटबॉल प्लेयर, ट्रॉय पोलामालु के बाल ही उनकी पहचान हैं और
इसीलिए उन्होंने अपने बालों का 1 मिलियन डॉलर में बीमा करवाया है.
6. टॉम जोंस
60 के दशक के पॉपुलर सिंगर टॉम जोंस की लड़कियां बहुत दिवानी थीं. और
जानते हो टॉम जोंस ने किस चीज़ का बीमा करवाया हुआ है? अपने छाती के बालों
का!!! इससे ज़्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ये बीमा 7 मिलियन डॉलर्स का
है. मर्दानगी बहुत महंगी हो रखी है.
7. मार्क मेकग्वायर
अमेरिकन बेसबॉल खिलाड़ी मार्क मेकग्वायर ने अपने टखनों का बीमा 120 मिलियन डॉलर में करवाया है. जी हां, 120 मिलियन डॉलर में!
8. मारिया केरी
सिंगर और परफ़ॉर्मर मारिया केरी ने तो सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने
अपने पैरों का बीमा करवाया है और जानते हो कितने डॉलर्स का? 1 बिलियन डॉलर
का! बाप रे!
9. इलिया गोर्ट
इलिया गोर्ट का नाम आपने शायद नहीं सुना होगा. ये दुनिया के प्रसिद्ध डच
वाइन मेकर हैं जिनकी सूंघने की शक्ति ने उन्हें कामयाबी दिलाई है. इसीलिए
इन्होनें अपनी नाक का इनश्योरेंस, 8 मिलियन डॉलर्स में करवाया है.
10. जूलिया रॉबर्ट्स
हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों की अदाकारा जूलिया रॉबर्ट्स की मुस्कान
मुर्दे में भी जान डाल दे. इसीलिए इन्होनें अपनी मुस्कान का बीमा करवाया
है, 30 मिलियन डॉलर में. पैसे ले लो, इनकी मुस्कान रहने दो!
11. डेविड ली रॉथ
ये तो बहुत ही अजीब बीमा है. प्रसिद्ध अमेरिकन सिंगर, डेविड ली रॉथ ने
अपने "स्पर्म" का 1 मिलियन डॉलर का बीमा करवा रखा है. क्रांतिकारी, बहुत
क्रांतिकारी!
अब आप लोग बताओ, अगर आपको अपनी किसी चीज़ का बीमा करवाना हो, तो किसका करवाओगे? कमेंट करके बताओ.
This article is curated from wittyfeed