इन 12 लोगों को देख कर आप शुक्र मनाएंगे कि आप इनकी तरह नहीं हैं

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो जन्म से कुछ भिन्नताओं के साथ पैदा होते हैं. इन्हें हमारे समाज में Abnormalityका नाम दे दिया जाता है. पर उनकी यही Abnormality उन्हें बाकियों से भिन्न बनाती है.
आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी Abnormalityसे खुद को नार्मल लोगों से अलग कतार में खड़ा किया.


1. दो योनी वाली महिला

एक मेडिकल चैक-अप के दौरान 18 साल की उम्र में Hazel Jones को यह पता चला कि वो सामान्य महिलाओं की तरह नहीं है, उनके पास एक नहीं बल्कि दो योनियां हैं.

2. महिला के तीन स्तन

Tridevil नाम की इस महिला के दो नहीं, बल्कि तीन स्तन हैं. Tridevil जन्म से तीन स्तनों के साथ पैदा नहीं हुई थीं बल्कि कुछ अलग दिखने की चाहत में उन्होंने 20,000 US डॉलर खर्च कर के सर्जरी द्वारा ये तीसरा स्तन अपने शरीर में लगवाया था.

3. दो चेहरों वाला बच्चा

Kangkang नाम के इस बच्चे को देखने में ऐसा लगता था मानो उसने कोई मास्क अपने चेहरे पर लगा रखा हो. पर ऐसा कुछ नहीं है. बल्कि. Kangkang जन्म से दो चेहरों के साथ पैदा हुआ था जिसे सर्जरी द्वारा 80,000 -100,000 डॉलर खर्च कर के Changsha Hospital में ठीक कर दिया गया था.

4. दो दिल वाला इंसान

इटली के वेरोना में एक हॉस्पिटल में आये एक मेडिकल केस ने सबको चौंका दिया, जब X-Ray रिपोर्ट में एक व्यक्ति के दो दिल होने की बात सामने आई. जांच के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति जन्म से ही दो दिलों के साथ पैदा हुआ था.

5. तीन पैरों वाला व्यक्ति

George Lippert जन्म के साथ ही तीन पैरों के साथ पैदा हुए थे जिनमें से दो पैर सही से काम करते थे, जबकि तीसरे पैर ने एक हादसे के बाद से काम करना बंद कर दिया था.

6. महिला के सिर पर सींग

चीन के लिंलोऊ गांव की रहने वाली ये महिला जन्म से अपने माथे पर एक सींग के साथ पैदा हुई थी. इसी के साथ एक और चौंकाने वाली बात यह है कि यह सींग हर साल एक इंच की दर से बढ़ता भी है.

7. दो अलग-अलग गर्भाशय से Triplets को जन्म दिया

इंग्लैंड की रहने वाली Hannah Kersey की कहानी मेडिकल जगत में किसी चमत्कार से कम नहीं . उन्होंने दो अलग-अलग गर्भाशयों से तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया. ऐसे ही कुछ Genes उनकी बहन में भी पाए गये हैं.

8. आदमी की बांह पर तीसरा कान

अलग दिखने की चाहत में लोग क्या-क्या नहीं करते, उसका जीता-जागता उदाहरण है यह व्यक्ति जिसने खुद को दुनिया की भीड़ से अलग दिखाने के चक्कर में अपनी बांह पर ही एक नया कान उगवा लिया.

9. 15 उंगलियों और 16 अंगूठे वाला लड़का

इस चाईनिज बच्चे के पैरों में 15 उंगलियां और 16 अंगूठे थे जिसे सर्जरी द्वारा ठीक कर दिया गया था. इसके अलवा इस लड़के के एक हाथ में तीन, तो दूसरे हाथ में 4 उंगलियां थी.

10. एक एक्स्ट्रा नाक वाला व्यक्ति

एक एक्सीडेंट के दौरान इस चाईनीज़ लड़के को अपनी नाक से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद दूसरी नाक लगवाने के अलावा उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था.

11. चार भुजाओं और 4 पैरों वाली बच्ची

यह बच्ची एक Parasitic Twin नाम की बीमारी से ग्रस्त है, जिसके अंतर्गत मां के गर्भाशय में एक बच्चे के साथ एक अविकसित भ्रूण भी पैदा हो जाता है.

12. पीठ पर भ्रूण

जापान में एक बच्ची की पीठ पर जन्म से एक भ्रूण था, जो 11 साल की उम्र में तेजी से बढ़ने लगा और साफ़ दिखाई देने लगा. एक सर्जरी के द्वारा उसे लड़की के शरीर से अलग कर दिया गया.

This article is curated from: viralike

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया