इंडिया के ऐसे 12 बेहद खूबसूरत सनसेट प्वाइंट्स जहां हर इंडियन को लाइफ में एक-बार ज़रूर जाना चाहिए

संस्कृति, परम्परा और विविधताओं की धरा के नाम से चर्चित इंडिया, दुनिया की कुछ सबसे बेहतरीन प्राकृतिक सुंदरता को भी खुद में संजोए हुए है. इंडिया में कुछ सबसे बेहतरीन रूमानी, सूर्योदय(सनराइज़) और सूर्यास्त(सनसेट) वाली जगहें हैं जिन्हें प्रकृति फोटोग्राफी के लिए भी उम्दा माना जाता है. उनमें से ही कुछ सबसे बेहतरीन पल और तस्वीरें हम आपके लिए ले के आए हैं.


1. राधानगर समुद्र तट हैवलॉक आईलैंड-अंडमान

राधानगर समुद्र तट का सनसेट प्वाइंट एक बेहतरीन जगह है, जो कि इसकी मौलिक खूबसूरती के साथ-साथ कोरल रीफ और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से न सिर्फ देश भर में बल्कि पूरी दुनिया में चर्चित है. पूरे एशिया में इसे सबसे बेहतरीन सनसेट प्वाइंट भी माना जाता है.

2. सनसेट प्वाइंट कन्याकुमारी- तमिलनाडु
कन्याकुमारी के सनराइज़ और सनसेट प्वाइंट न सिर्फ सबके लिए एक बार देखने वाली जगह है बल्कि ये जगह सारे फोटोग्राफरों के लिए सबसे मुफीद जगह मानी जाती रही है. कन्याकुमारी के इर्द-गिर्द और भी कई पर्यटक केन्द्र हैं. चारो तरफ जल की मौजूदगी कुछ ऐसी अनोखी छटा बिखेरती है, जिसे हर प्रकृतिप्रेमी को एक बार जरूर देखनी चाहिए.


3. अलेप्पी समुद्र तट- केरल
अलेप्पी समुद्र तट केरल के कुछ सबसे बेहतरीन तटों में से एक है, जहां से आपको सूरज समन्दर में डूबता नजर आता है. साथ ही अरब सागर में एक पुराने और टूटे हुए पुल के अवशेष कुछ ऐसे छटा बिखेरते हैं कि आप अपनी आंखें कभी इन नजारों से नहीं हटाना चाहेंगे.

4. सनसेट प्वाइंट- अगुम्बे- कर्नाटक

कर्नाटक के शिमोगा जिले में अगुम्बे सनसेट प्वाइंट है, जो कि वेस्टर्न घाट के सबसे ऊपरी चोटियों पर स्थित है जहां से अरब सागर के साथ-साथ वेस्टर्न घाट के भी बेहतरीन नजारे देखे जा सकते हैं. अगुम्बे को इसके सबसे ऊंचे किंग कोब्रा जल प्रपात की वजह से भी जाना जाता है. इसे दक्षिण के चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है.

5. पलोलेम तट- गोवा

पलोलेम तट गोवा के कंकोना इलाके में स्थित है जो इसके अर्धचंद्राकार बनावट और ताड़ के पेड़ों के वजह से एक अलग ही छटा बिखेरता है. पलोलम गांव के आस-पास के इलाके जिनमें लकड़ी की झोपड़ियां भी हैं, जो फोटोग्राफी के लिहाज से इस सनसेट प्वाइंट को अगली पंक्ति में रखती हैं.

6. माथेरान सनसेट प्वाइंट- महाराष्ट्र
माथेरान में कम-से-कम 30 खूबसूरत प्वाइंट हैं जैसे पॉर्क्यूपाइन सनसेट प्वाइंट और पनोरमा सनराइज़ प्वाइंट जो माथेरान को सबसे उम्दा चोटियों में शामिल कराती है. माथेरान से घाटी की नजारे बेहद सुंदर दिखाई देते हैं, जो इसे एक लोकप्रिय और मशहूर टूरिस्ट स्पॉट और हिल स्टेशन बनाता है. पूणे और मुंबई में रहने वालों के लिए तो परफेक्ट आउटिंग प्लेस है.

7. कच्छ के रण का सनसेट प्वाइंट- गुजरात
कच्छ की जमीं आपको रेगिस्तान और नमकीन दोनो सनसेट का नजारा देती है. सफेद कच्छ के रण का सनसेट और छोटा कच्छ, बन्नी ग्रासलैंड के साथ भव्य नजारे प्रस्तुत करता है. आपके और डूबते सूरज के बीच कच्छ में कोई भी नहीं रहता जो ऐसे नजारे प्रस्तुत करता है जिसे ज़िदगी भर के लिए संजोया जा सका.

8. माउंटआबू सनसेट प्वाइंट- राजस्थान

माउंटआबू अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित सबसे मशहूर हिल स्टेशन है जो राजस्थान प्रांत में पड़ता है, इसे मरुस्थल में सुखदायी जगह भी कहा जाता है. माउंटआबू का सनसेट प्वाइंट नक्की झील के साउथ-वेस्ट में स्थित है जो एक बेहतरीन नजारे क् लिए जाना जाता है.

9. पुष्कर का सनसेट प्वाइंट- राजस्थान

पुष्कर सनसेट प्वाइंट इंडिया के सर्वश्रेष्ठ सनसेट प्वाइंट में से एक है. अरावली पर्वत श्रृंखला दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला में से एक है जो दर्शकों के बीच मंत्रमुग्ध कर देने वाले सनराइज़ और सनसेट के लिए जानी जाती है, पुष्कर इंडिया का सबसे पुराना जीवंत शहर है जो कि यहां लगने वाले ऊंटों और जानवरों के मेले के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.

10. ब्रम्हपुत्र नदी सनसेट प्वाइंट, डिब्रूगढ़- असम

ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे से सनसेट का नजारा जो कि डिब्रूगढ़ में स्थित है तो हरेक इंडियन को जरूर देखनी चाहिए. ब्रम्हपुत्र नदी पर सूरज की उतरती लालिमा और बादल तो बस ऐसे दिखते हैं कि बस्स आप चाहेंगे कि ये समय यहीं रुक जाए. ब्रम्हपुत्र नदी इंडिया के साथ-साथ पड़ोसी देशों की लाइफलाइन के तौर पर जानी जाती है.

11. राजेन्द्र गिरी सनसेट प्वाइंट, पंचमढ़ी- मध्यप्रदेश

राजेन्द्र गिरी मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में स्थित सनराइज़ और सनसेट प्वाइंट है जो खूबसूरत बागीचों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. पंचमढ़ी हिल स्टेशन को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है. सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में धूपगढ़ सेन्ट्रल इंडिया का सबसे ऊंचा स्थान है(1,350m).

12. उमीयम झील सनसेट- मेघालय
मेघालय के उमीयम झील के किनारे पर दिखते इस सनसेट प्वाइंट को सबसे खूबसूरत सनसेट प्वाइंट के रूप मे जाना जाता है. उमीयम झील पर दिखने वाला सनसेट न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत सनसेट में शुमार किया जाता है.

हालांकि सनसेट और सनराइज़ हर जगह के अपनी खास जगह रखते हैं, लेकिन फोटोग्राफर ने खास अपने पाठकों के लिए छत्तीसगढ़ के सुदूर गांवों में एक जबर्दस्त तस्वीर खीची है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया