अगर अपने बॉयफ्रेंड को रखना है हैप्पी, तो मारो ये 13 compliments
1. तुम कितने हैंडसम हो
लड़के तो लड़कियों की खूबसूरती की बहुत तारीफ़ करते हैं, लेकिन बदले में अगर आप भी अपने बॉयफ्रेंड को स्मार्ट या हैंडसम बोल दोगी तो वो खुश हो जाएगा.Source: theheraldghana
2. तुमने बॉडी अच्छी बना ली है
तो क्या हुआ अगर आपका बॉयफ्रेंड जिम नहीं जाता, हर लड़के को अपनी बॉडी की तारीफ़ सुनना बहुत पसंद है. बाद में वो खुद ही कहेगा, 'वो तो मैं घर पर ही कसरत कर लेता हूं'.Source: googleusercontent
3. हा हा हा... तुम कितने फ़नी हो
लड़कियों को लड़कों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत पसंद आता है और अगर आपका बॉयफ्रेंड सच्ची में फ़नी है तो उसकी तारीफ़ करना तो बनता है न.Source: dailymail
4. तुम कितना अच्छा खाना बना लेते हो
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको सुबह ब्रेकफास्ट बना कर दे, तो आप बहुत लकी हो. आधे से ज़्यादा लड़कों को कुछ ख़ास बनाना नहीं आता. तो इस बात पर उसकी तारीफ़ करना बनता है.Source: smh
5. तुम्हारी advice सबसे सही होती है
लड़कों को अच्छा लगता है अपनी राय देना और अगर उनकी राय आपके काम आती है तो उन्हें ये बताओ, खुश हो जाएंगे.Source: inquisitr
6. तुम्हारे साथ तो कोई भी लड़की खुश रहेगी
अगर एक लड़की ये बोले कि तुम्हारे साथ कोई भी लड़की खुश रहेगी, तो देखना आपके बॉयफ्रेंड का confidence कहां से कहां पहुंच जायेगा. लेकिन ध्यान रहे कि ये compliment तब दो जब आपको अपने बॉयफ्रेंड पर पूरा भरोसा है, नहीं तो पता चले कि भाई साहब किसी और को खुश करने चले गए.Source: imgur
7. मेरे दिल का हाल तुम अपने आप कैसे समझ जाते हो
अगर आपका बॉयफ्रेंड बिना आपके कहे कोई अच्छी चीज़ करता है, जैसे आपके लिए चॉकलेट ले आना या फिर अगर आपका मूड ऑफ़ है तो आपको रोमांटिक डिनर पर ले जाना, तो उसकी तारीफ़ करो. ऐसे लड़के कम ही मिलते हैं.Source: blindie
8. तुम्हारा ड्रेसिंग स्टाइल बहुत किलर है
लड़के वैसे तो ज़्यादा अपने कपड़ों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड मेहनत करके अपने लुक्स पर ध्यान देता है तो उसको compliment दे दो.Source: filmannex
9. तुम कितनी interesting बातें करते हो
अगर आपका बॉयफ्रेंड घंटों तक आपसे फ़ोन पर बात करता है और आप उसकी बातों से बोर नहीं होती हैं तो उसको बताओ कि वो कितना interesting है.Source: tumblr
10. तुम्हारी आवाज़ सुन कर सारा टेंशन दूर हो जाता है
अगर अपने बॉयफ्रेंड की आवाज़ सुन कर आपके कानों और दिल को अच्छा लगता है तो उसकी आवाज़ की तारीफ़ करो. अमिताभ बच्चन को भी जया भादुड़ी ने ये कभी न कभी कहा होगा.Source: hdfinewallpapers
11. मैं तुम्हारी respect करती हूं
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपका दिल से सम्मान करता है और आप भी उसका आदर करती हैं तो उसको ये बताओ. लड़कों के लिए respect बहुत ज़रूरी होती है, जितना सम्मान उसको मिलेगा, उसका confidence उतना ही बढ़ेगा.Source: idiva
12. मैं तुम्हारे साथ सुरक्षित महसूस करती हूं
किसी भी लड़के के लिए सबसे ख़ुशी की बात होती है जब उसकी गर्लफ्रेंड उसके साथ सुरक्षित महसूस करती है. ये compliment अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को दोगी तो देखना वो आपको बहुत खुश रखेगा.Source: santabanta
13. मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपका सम्मान करता है, आपसे ख़ूब प्यार करता है और आपको खुश रखता है तो उसे ये एहसास दिलाओ कि उससे अच्छा इस दुनिया में कोई नहीं है.Source: cadpharm
मुझे यकीन है कि इनमें से कुछ बातें आपने अपने बॉयफ्रेंड को ज़रूर बोली होंगी, अगर नहीं तो आज ही बोल डालो. फिर देखना वो कैसे आपको अपने दिल की मल्लिका बन कर रखेगा.
लड़कों! अगर इन compliments के अलावा तुम्हें कुछ और अपनी गर्लफ्रेंड से सुनने को मिला है तो कमेंट कर के ज़रूर बताना. देखें तो ज़रा, तुम्हारी गर्लफ्रेंड तुमसे कितना प्यार करती है.
Feature Image Source: photobucket