
आपने
अकसर नेताओं को खादी में देखा होगा, लेकिन शुरू से ही उनके तन पर ये सफ़ेद
कुर्ता नहीं था. हर बड़ा नेता अपने शुरुआती करियर में किसी और ज़ॉब में
था. लेकिन इन लोगों के लिए राजनीति एक पैशन की तरह थी और अपने पुराने जॉब
को छोड़ कर आज वो जाने-माने राजनेता बन गए हैं.
1. मायावती
मायावती जी यूपी राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं. 4 बार वो इस राज्य की
मुख्यमंत्री भी रहीं. उन्होनें अपना करियर दिल्ली के एक स्कूल से टीचर के
रूप में शुरू किया था, साथ ही मायावती ने UPSC की भी तैयारी की थी.
2. राहुल गांधी
साल 2002 तक गांधी परिवार का ये चिराग लंदन की एक Management Consulting
कंपनी में काम करता था. भारत आने के बाद वो Backops Services Private Ltd.
नामक कंपनी में डॉयरेक्टर के पद पर भी रहे.
3. प्रणव मुखर्जी
1963 में प्रणव मुखर्जी कोलकाता में Deputy Accountant-General के ऑफ़िस
में कलर्क थे. ब्राह्मण परिवार में जन्मे प्रणव मुखर्जी ने कोलकाता के
विद्यानगर कॉलेज में कुछ दिन राजनीतिक विज्ञान भी पढ़ाया. इसी कॉलेज से
इनका राजनैतिक करियर भी शुरू हुआ और आज वो देश के सबसे ऊंचे पद यानि
राष्ट्रपति चुने गए हैं.
4. मोहम्मद हामिद अंसारी
Indian Foreign Service के ऑफ़िसर रहे मोहम्मद हामिद अंसारी देश के
दूसरे ऐसे उप-राष्ट्रपति हैं जिन्हें दूसरी बार उप-राष्ट्रपति के पद के लिए
चुना गया. 1961 में हामिद साहब देश के नामी गस्टेड ऑफ़िसर रहे थे.
5. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो भारतीय
राजनैतिक इतिहास में अब तक के सबसे पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री रहे हैं.
उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय के कॉलेज Delhi School of Economics में
प्रोफ़ेसर के तौर पर काम किया था.
6. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का तम्गा प्रतिभा पाटिल के पास ही
है. राजनीति में आने से पहले इन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज से
कानून की पढ़ाई की. लेकिन पढ़ाई के बाद उन्होंने घरेलू महिला की तरह वक़्त
बिताया. बावजूद इसके, वो सामाजिक कार्य करने में कभी पीछे नहीं हटीं, और
यही वो कारण था कि उन्हें इस पद से नवाज़ा गया था.
7. अमित शाह
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को नरेंद्र मोदी की दायां हाथ कहा जाता है.
गुजरात में पैदा हुए अमित शाह पहले अपने पिता के साथ शेयर का कारोबार करते
थे. शेयर में आकड़ों के साथ खेलते-खेलते उन्होंने राजनीति के गुण भी सीखे.
और आज वो बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.
8. अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल साल 1989 में टाटा स्टील कंपनी
में इंजीनियर के पद पर काम किया करते थे. उन्होंने 1995 में Civil Services
की परीक्षा पास की, जिसके बाद वो Indian Revenue Service में Assistant
Commissioner के रूप में चुने गए थे.
9. नितिश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार राजनीति में आने से पहले सरकार के लिए
काम कर चुके थे. वो Bihar State Electricity Board में काम किया करते थे.
10. स्मृति ईरानी
McDonald’s में वेटरेस के रूप में काम करने वाली स्मृति ईरानी को पहचान
मिली थी एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के ज़रीए. आज वो देश
की Human Resource Development मंत्री हैं.
11. लालू प्रसाद यादव
भारतीय राजनीति में इस नेता को कई वजहों से जाना जाता है. लेकिन इनके
बारे में ये बहुत कम लोग जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले लालू जी
Bihar Veterinary College में क्लर्क भी रहे थे.
12. देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कॉलेज टाईम से ही राजनीति
से लगाव था. उन्होनें AVBP के कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू
किया. AVBP में उनका काम पोस्टर चिपकाना था.
13. बाल केशव ठाकरे
महाराष्ट्र में बाला साहेब ठाकरे के नाम से फ़ेमस बाल केशव ठाकरे को लोग
मुंबई का कर्ताधर्ता भी कहते थे. राजनीति में आने से पहले बाला साहेब ने
एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर के लिए कार्टूनिस्ट के रूप में काम किया था.
14. नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी जी के बारे में तो सबको है कि वो पहले अपने पिता के साथ
स्टेशन पर चाय बेचा करते थे. इसके बाद उन्होंने ने अपने भाई के साथ भी एक
चाय दुकान खोली. युवा अवस्था में RSS ज्वाईन करने के बाद उनका राजनैतिक
करियर शुरू हुआ और आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं.
15. सोनिया गांधी
देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी एक वक़्त
ग्रीस के एक होटल में वेटरेस हुआ करती थीं, जहां उनकी मुलाकात इंदिरा गांधी
के पुत्र और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से हुई थी.