>> ये 18 काम हर किसी को 25 साल की उम्र में पहुंचने से पहले कर लेने चाहिए
1. अकेले रहना आपके लिए सबसे बड़ा अनुभव होगा
चाहे एक महीना, या एक साल... आपको अकेले तो रहना ही चाहिए. क्योंकि ये अनुभव ज़िंदगी के बारे में आपको इतना कुछ सिखा देता है, जो शायद ही कोई और आपको सिखा पाएगाSource: scoopwhoop
2. ये समय और उम्र वापस नहीं मिलेगी
आपको 25 साल की उम्र से पहले एक बार तो विदेश का चक्कर लगा लेना चाहिए. जब आप नौकरी और शादी के बंधन में बंध जाएंगे, तो शायद ही आपको ये उम्र और समय वापस मिलें.Source: hubertkang
3. अपने लिए वही रास्ता चुनिए जिस पर आप चल सकते हैं
इस समाज में कई लोग आपको तरह-तरह के रास्ते बताएंगे. लेकिन आपको जिस मंज़िल पर पहुंचना है उसका रास्ता आपको ही खोजना पड़ेगा.Source: scoopwhoop
4. अपने सपनों को पूरा करने के रात-दिन एक कर दो
जब आपकी मम्मी कहती हैं कि “बस कुछ साल और मेहनत कर लो, फिर लाइफ़ सेट है,” वो बिलकुल सही कहती हैं. ख़ूब मेहनत करो जब तक आपको वो न मिल जाए जो आप पाना चाहते हैं.Source: scoopwhoop
5. अपने परिवार के साथ समय बिताओ
भले ही इस भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता हो. लेकिन कोशिश करिये कि आप अपना अधिकतर समय परिवार के साथ बिताएं. खासतौर से दादा-दादी के साथ.Source: ingriddamiani
6. अलग-अलग लोगों से मिलिए और जानिए आपको कैसे लोग पसंद हैं
नए लोगों से मिलने में घबराइये मत. घर से बाहर निकलो और ज़िंदगी को खुलकर जियो!Source: bollypop
7. Meditation कैंप में एक बार ज़रूर जाएं
जो शांति आपको Meditation कैंप में मिलेगी वो कहीं और नहीं मिलेगी. एक बार इसका लुत्फ़ ज़रूर उठाइये.Source: yogisurprise
8. पैसे बचाना शुरू कर दें
एक दिन आपकी ये बचत लाखों में बदल जाएगी. जो ज़रूरत पड़ने पर आपके काम आएगी!Source: dojoblog
9. शौक पूरे करने के लिए पैसा चाहिए
इन्ही पैसों से आप अपने सपनों की बाइक या कार खरीद सकते हैं.Source: scoopwhoop
10. अगर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो बनवा लीजिए
मेंरे जैसे कई आलसी होंगे जिन्होंने अब-तक लाइसेंस नहीं बनवाया होगा. तो आलस छोड़ कर ये काम पहले निपटा लो भाई.Source: scoopwhoop
11. अपने look के साथ Experiment करो
जैसा Makeover आप चाहते हैं उसे करने में शरमाइये मत. लोगों की फिक्र मत करो.Source: hellogiggles
12. खाना बनाना सीखने में आपकी ही भलाई है
अगर आपने खाना बनाना सीख लिया तो आपको किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जो मन किया वो आप खुद बना कर खा सकते हैं.Source: sowest
13. उस डर पर विजय पाइये जिसे करने से आप घबराते हैं
अगर आपको ऊंचाई या पानी से डर लगता है, तो इस डर को जितना जल्दी हो सके निकाल दीजिए.Source: amanora
14. कोई भी Music Instrument बजाना सीखिए
इसके लिए आपको क्लास लेने कि ज़रूरत नहीं है. बस Youtube पर जाइए, आपको वहां कई Tutorials मिलेंगे जिनकी मदद से आप इन Instruments को बजाना सीख सकते हैं.Source: scoopwhoop
15. अलग-अलग भाषाएं सीखिए
किसी भी भाषा को सीखना कभी बेकार नहीं जाता. इसलिए जितनी हो सकें उतनी भाषाएं सीखिए.Source: scoopwhoop
16. आपके पास ऐसी कोई Hobby तो होनी ही चाहिए, जो आपकी थकान दूर कर दे
Singing, writing या reading आपके पास ऐसी Hobbies की एक लिस्ट होनी चाहिए जो कुछ समय के लिए आपकी सभी परेशानियां दूर कर दें.Source: scoopwhoop
17. Tax Pay करना सीख लें तो बेहतर है
अपने परिवार या CA दोस्त से इसके बारे में जानकारी लें, क्योंकि जब आप नौकरी करने लगते हैं तो इन सब के बारे में आपको पता होनी चाहिए. ये एक Responsible व्यक्ति की पहचान है.Source: bayvoice
18. वोट करना ज़रूरी है
आप वोट नहीं करते तो आप इस व्यवस्था के बारे में शिकायत नहीं कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक अपना वोटर आइडी कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए और वोट करिए.Source: time