>> ये 20 Fake लगने वाली तस्वीरें वास्तव में बिलकुल असली हैं
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
By
Anonymous
-
वो
फ़ोटोग्राफ़र की टाइमिंग ही होती है जो किसी भी तस्वीर को लजावाब बना देती
है. विश्व में ऐसे कई बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़र्स मौजूद हैं जिनकी तस्वीरें
देख कर एक बार को तो आप भी हैरान रह जाते हैं, क्योंकि इन फ़ोटोग्राफ़र्स
की तस्वीरें वास्तविकता के बेहद करीब होती हैं. शायद यही कारण हैं कि आपमें
से अधिकतर लोग तस्वीरें देखने के बाद यही कहते हैं कि इन्हें तो पक्का
फ़ोटोशॉप किया होगा. लेकिन मैं आपको बता दूं, नीचे दी गई लिस्ट में सभी
तस्वीरें शतप्रतिशत असली हैं.
1. पाकिस्तान में बाढ़ से बचने के लिए मकड़ियों ने एक पेड़ को बनाया
अपना अशियाना. देखिए कितने शानदार तरीके से पेड़ को जाल से ढक दिया है.
2. Stockholm में मौजूद The Solna Centrum Subway Station के एस्केलेटर नरक के लग रहे हैं.
3. इस बैल के सींग विश्व के सभी बैलों से बड़े हैं.
4. ये दुनिया का सबसे ज़्यादा बालों वाला खरगोश है, ध्यान से देखिए आपको उसका मुंह दिख जाएगा.
5. Plughole वाला Ladybower Reservoir ब्रिटेन में स्थित है, इसे इंसानों द्वारा बाढ़ को रोकने के लिए बनाया गया है.
6. असली फ्राइंग पैन लगने वाली यह मूर्ति सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर मौजूद है.
7. Bristlecone चीड़ के पेड़ कैलिफ़ोर्निया के सफ़ेद पहाड़ों पर मौजूद
हैं. ये सर्दी और गर्मी के कठोर तापमान पर जीवित रहने के लिए अनुकूल हैं.
8. यह लकड़ी इतनी गर्म और नरम हो जाती है कि ये पिघलने लगती है.
9. इस पत्थर के अंदर समुद्र का दृश्य दिखता है जो असल में एक भ्रम है. ये समुद्र का एक दूधिया पत्थर है.
10. एक अनोखे गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होता समुद्री जहाज.
11. इंडोनेशिया के Kawah Ijen ज्वालामुखी से फटता हुआ नियॉन ब्लू लावा.
12. एक ही सड़क दो अलग-अलग स्तरों पर मौजूद है.
13. इस अविश्वसनीय तस्वीर को बेहद शानदर तरीके से खींचा गया है.
14. नामीबिया के Camel Thorn Trees की यह तस्वीर सूर्योदय के दौरान ली गई है, जो एक पेंटिंग जैसी लग रही है.
15. शहर की नदी में जो बत्तख आपको दिख रही है वह विशाल रबर की है.
16. ये लाश मरी हुई व्हेल की है, जो पानी में तैर रही है.
17. इस शहर के ऊपर भयानक तूफ़ान आने वाला है, ये उसी के बादल हैं.
18. ये विशाल पर्वत बाकी पर्वतों से बेहद अलग है न!
19. ये विशाल केकड़ा है जो आम जगह पर घूम रहा है.
20. सेंट मार्टेन हवाई अड्डे पर उतरने को तैयार हवाई जहाज.
इंटरनेट की दुनिया भी अजीब है. हमें बहुत सारा ज्ञान इंटरनेट से मिलता है, मगर कई बार ऐसी चीज़ें हमारे सामने आ जाती हैं, जिन पर विश्वास करना मुश्किल होता है, दरअसल ये अफवाहें होती हैं. पर इन अफवाहों को सच के लिफाफे में लपेटकर हम तक पहुंचाया जाता है और हम इन झूठों को सच मान लेते हैं. यहां हम ऐसी ही 10 अफवाहों का ज़िक्र कर रहे हैं, जो बहुत मशहूर हैं. आपने भी इनके बारे में जरूर सुना होगा-
कहते हैं कि पैसे से ख़ुशी नहीं खरीदी जा सकती. मगर फ़िर भी, अमीर लोग हमेशा ख़ुश नज़र आते हैं. और ऐसा कौन होगा जो अमीर होना न चाहे? यदि आपके बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये पड़े हों तो आपके चेहरे से मुस्कान तो जाती ही नहीं. मगर ऐसा करने में जहां कई अपनी सारी ज़िंदगी परेशान रहते हैं, वहीं कई अप्रत्याशित रूप से सौभाग्यशाली हो जाते हैं. अब इन सौभाग्यशाली लोगों पर ही एक नज़र डालें. मेरा तात्पर्य यह कतई नहीं है कि मैं उनकी जी-तोड़ मेहनत को खारिज करूं. मगर अमीर होने के ये तौर-तरीके आपको दंग न कर दें तो कहना!!!
कहा जाता है कि जंगल की आग से भी तेज़ कोई चीज़ फैलती है तो वो चीज़ अफवाह होती है. और जो बिना किसी सहारे के ही सैकड़ों, हज़ारों मीलों का सफ़र तय कर लेती है. हम हर रोज कोई न कोई नयी ख़बर सुनते हैं, जिनमें से कुछ सच और कुछ झूठ भी हुआ करती हैं. इससे जुड़ी ही एक बहुत पुरानी कहावत है जो हिटलर के प्रचार मंत्री ‘गोएबल्स’ से जुड़ती हैं. गोएबल्स कहता था कि किसी भी झूठ को 100 बार यदि जोर-जोर से बोला जाए तो वह अंतत: सच लगने लगता है. तो पेश हैं इंडिया के वे 10 ऐसे झूठ जिन्हें हम अब तक सच मानते रहे हैं. 1. 1960 रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस के दौरान मिल्खा सिंह ने पीछे मुड़ कर देखा “फ्लाइंग सिक्ख” के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर, मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलम्पिक्स के 400 मीटर रेस में कभी भी सबसे आगे नहीं थे. और न ही उन्होंने उस रेस में कभी पीछे मुड़ कर देखा था. वे इस रेस में पांचवे नंबर पर थे और काफ़ी मेहनत-मशक्कत के बाद चौथा स्थान हासिल कर सके थे. Source: merepix 2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना में हुई थी सन् 1999 में आई मुखर्जी रिपोर्ट बताती...