पुराने ज़माने की इन 22 सदाबहार अदाकाराओं के लिए आज भी हिन्दुस्तान का दिल धड़कता है

हर ज़माने में बॉलीवुड ने हमें कई खूबसूरत चेहरे दिए हैं, जिनकी खूबसूरत अदाओं ने लोगों के दिलों में अपना घर बना लिया. आज का दौर भले ही कटरीना कैफ़ और दीपिका पादुकोण का हो पर मधुबाला और ज़ीनत अमान को चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है.
आज हम उन्हीं बॉलीवुड अदाकाराओं के बारे में आपको बता रहे हैं जो आज भले ही पर्दे पर नज़र न आती हों पर अपने समय में उन्होंने भी सबको अपना दीवाना बना दिया था.

1. माला सिन्हा

‘हिमालय की गोद में’ और ‘दो कलियां’ जैसी सुपरहिट फ़िल्में दे चुकीं माला आज-कल बमुश्किल ही कहीं नज़र आती हैं.

Source: prokerla

2. साधना

‘एक फूल दो माली’ और ‘मेरे महबूब’ में अपनी सादगी से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी साधना हाल ही में एक फैशन वीक के दौरान नज़र आईं थी. इससे पहले उनकी एक झलक के लिए सबकी आंखे तरस जाती थी.

Source: indiatv

3. वैजन्ती माला

बॉलीवुड पर राज कर चुकीं वैजन्ती माला आज भले ही पर्दे पर नहीं दिखाई पड़ती हों, पर आज भी उनके चेहरे पर वही तेज है जो कि 60 के दशकों में दर्शकों को अपनी ओर खींचता था.

Source: youtube

4. वहीदा रहमान

वहीदा भले ही किसी फिल्म में न दिखाई पड़ती हों, पर उनका नाम उन अदाकाराओं में शुमार है जो आज भी अपनी नज़ाकत से लोगों के दिलों में बसी हुई हैं.

Source: ndtv

5. राखी

1971 में आई फिल्म ‘शर्मीली’ में अपना जलवा बिखेर चुकीं राखी बेशक आज ईद का चांद हो गई हों पर एक ज़माने में उनके हुस्न के सब कायल थे.

Source: arcade

6. बबीता

बॉलीवुड को करीना और करिश्मा जैसी खूबसूरत हीरोइनें देने वाली बबीता आज कल page3 पार्टियों में ही दिखती हैं. पर एक समय था जब पूरे बॉलीवुड के डायरेक्टर उनको अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके दरवाज़े के चक्कर लगाया करते थे.

Source: rediff

7. तनुजा

तनुजा बेशक आज अपनी बेटी काजोल की वजह से जानी जाती हों पर 70 के दशक में पूरे बॉलीवुड में उनका बोलबाला था.

Source: pinkvilla

8. आशा पारेख

कभी राजेश खन्ना और शम्मी कपूर के साथ सबको अपने ठुमकों से हिलाने वाली आशा पारेख आज भले ही नहीं दिखाई पड़ती हों पर लोगों के दिल में उनके लिए प्यार की कोई कमी नहीं है.

Source: rediff

9. किमी काटकर

Tarzan Girl किमी को भला कोई कैसे भूल सकता है. पर मशहूर फोटोग्राफर शांतनु से शादी के बाद किमी तो जैसे गायब ही हो गई.

Source: pakpassion

10. सिमी गरेवाल

सिमी को देख कर ऐसा लगता है जैसे मानों वक्त थम सा गया है. बढ़ती उम्र भी सिमी की ख़ूबसूरती का कुछ नहीं बिगाड़ पाई.

Source: matineestar

11. विद्या सिन्हा

‘रजनीगन्धा’ और ‘छोटी सी बात’ के ज़रिये विद्या ने लोगों के दिल में ऐसी जगह बनाई जिसे भुला पाना मुश्किल है.

Source: career

12. रंजीता

‘अंखियों के झरोखे’ से सबकी आंखो में छा जाने वाली रंजीता आज कल बस कभी-कभी किसी पार्टी में ही नज़र आती हैं.

Source: youtube

13. सायरा बानो

पड़ोसन की सायरा भले ही पर्दे पर नहीं नज़र आतीं, पर पर्दे के पीछे से आज भी अपनी मौजूदगी बॉलीवुड में दर्ज कराए हुए हैं.

Source: santabanta

14. ज़ीनत अमान

60 के दशक में अपने दौर से बहुत आगे की फ़िल्में करने वाली ज़ीनत अमान आज अपनी सादगी के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं.

Source: stylepink

15. योगिता बाली

मिथुन दा से शादी के बाद योगिता पर्दे पर तो नहीं पर Page3 पार्टियों में जरुर नज़र आती हैं.

Source: thedairies

16. फ़रीदा जलाल

बढ़ती उम्र के साथ भी बॉलीवुड में अपना बोलबाला बनाना कोई फ़रीदा जलाल से सीखे, जो आज भी सबकी पसंद बनी हुई हैं.

Source: indya

17. रीना रॉय

बॉलीवुड के इस हुस्न से पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ऐसे बोल्ड हुए कि उन्होंनें रीना से शादी कर ली, जिसके बाद रीना बस पाकिस्तान की ही होकर रह गईं.

Source: dailymotion

18. जयाप्रदा

अभिनेत्री से नेता बनी जया को राजनीति इतनी रास आ गई कि उन्होंने बॉलीवुड को टाटा, बाय–बाय बोल राजनीति को ही अपना घर बना लिया.

Source: cinegor

19. सलमा

निकाह की सलमा भले ही पाकिस्तानी खूबसूरती हों पर उनकी ख़ूबसूरती के दीवाने हिंदुस्तान में भी कुछ कम नहीं थे. हाल ही में सलमा को काफ़ी दिनों के बाद एक पार्टी में देखा गया था.

Source: blogspot

20. टीना मुनीम

टीना मुनीम से टीना अम्बानी बनी टीना आज page3 पार्टियों के अलावा सुर्ख़ियों में भी नज़र आती हैं.

Source: idiva

21. हैलेन

सलीम खान से शादी के बाद हैलेन भले ही पर्दे पर नहीं दिखाई देती पर अपने सामाजिक कार्यों की वजह से आज भी अकसर नज़र आ जाती हैं.

Source: filmiclub

22. शर्मीला टैगोर

शर्मिला के हुस्न के नबाव पटौदी साहब ऐसे कायल हुए की अपनी बेगम बना के ही माने. वैसे शर्मिला आज भी बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं.

Source: saajn

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया