
बॉलीवुड
हर वक़्त किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. फ़िल्मों के
अलावा भी कई ऐसी बातें हैं जो बी-टाऊन के लोगों को कैमरे के सामने बनाए
रखती हैं. मोहब्बत, शादी, शादी के बाद के अफ़ेयर, तलाक और न जाने
क्या-क्या. बॉलीवु़ड में स्टार्स की निजी लाईफ़ जितनी देखने में ग्लैमरस
लगती है, उतनी ही ज़्यादा पेंचीदा होती है. ये तो आप जानते होंगे कि
बॉलीवुड में एक से अधिक शादी करने वालों की संख्या काफ़ी अधिक है. लेकिन
क्या आप
जानते हैं कि यहां कुछ ऐसे भी हस्तियां हैं जिनकी दो शादियां हुई
हैं और वो भी बिना पहली शादी से तलाक लिए? आईए आपको ऐसे ही लोगों से
तार्रुफ़ करवाते हैं जिन्होंने अपने पहले पार्टनर को छोड़े बिना दूसरे से
शादी रचा ली.
1. सलीम ख़ान
सलमान ख़ान के पिता और बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म लेखक सलीम ख़ान ने
भी दो शादियां की हैं. पहली पत्नी सलमा से शादी के बाद सलीम को बॉलीवुड की
डांसिंग क्वीन हेलन से इश्क हो गया. सलीम उस वक़्त दो बच्चों के पिता थे.
इन सब के बावजूद उन्होंने हेलन से शादी कर ली. शुरुआत में कई तरह की
समस्याओं का सामना करने के बाद भी सलीम दोनो पत्नियों को एक साथ लाने में
कामयाब रहे. आज सलीम अपने पूरे परिवार के साथ एक घर में रहते हैं. सलमा से
उन्हें 4 बच्चें हैं, वहीं हेलन की एक बेटी है.
2. धर्मेंद्र
बॉलीवु़ड का ये स्टार शुरू से ही जवां दिलों की धड़कन था. फ़िल्म में
करियर बनाने से पहले ही धर्मेंद्र की शादी हो गई थी. लेकिन फ़िल्मों में
काम करने के दौरान उन्हें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया. अपनी
पहली पत्नी को नहीं छोड़ पाना और हेमा से शादी, दोनों को एक साथ करने के
लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. धर्मेंद्र ने दोनों परिवारों
को अपनाए रखा और आज ये दोनों परिवार काफ़ी खुश नज़र आते हैं.
3. संजय ख़ान
अपने वक़्त की हॉट गर्ल ज़ीनत अमान और संजय ख़ान के बीच इश्क हुआ था. उस
वक़्त संजय ख़ान शादी शुदा थे. ज़रीन ख़ान से उनकी शादी इस प्यार में
दीवार बन कर खड़ी हो गई. एक रिपोर्ट के मुताबीक संजय ख़ान ने ज़ीनत से शादी
कर ली थी लेकिन अपनी पहली पत्नी को बिना छोड़े. कई बार ऐसे मौके आए जब
उन्हें ज़ीनत और ज़रीन में से किसी एक को चुनने की बात कही गई. कहा जाता है
कि एक बार मुंबई के एक होटल में ज़ीनत और ज़रीन आमने-सामने आ गए थे जहां
दोनों में हाथा-पाई भी हुई. इस वाकये के बाद संजय ख़ान ने ज़ीनत को छोड़
दिया, लेकिन ज़ीनत से उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया.
4. राज बब्बर
दो बच्चों के पिता राज बब्बर को अपनी साथी कलाकार स्मिता पाटिल से
मोहब्बत हो गई थी. उन्होंने इस रिश्ते को नाम देने के लिए शादी भी कर ली.
जिसके बाद स्मिता को मीडिया की आलोचना सहनी पड़ी. राज और स्मिता का ये
रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल पाया और अपने बच्चे को जन्म देने के दो हफ्ते
बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया.
5. उदित नारायण
इश्क, मोहब्बत में बॉलीवुड के गायक उदित नारायण भी पीछे नहीं हैं. दीपा
के प्यार ने उदित को ऐसा जकड़ा कि वो अपनी पहली पत्नी से तलाक़ लिए बिना ही
दूसरी शादी कर बैठे, जिसके बाद पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें
हिरासत में ले लिया था. खैर वक़्त के साथ ये मामला सुलझा और आज उदित दोनो
परिवारों के साथ अपने रिश्ते बनाए हुए हैं.