>> ये 6 हवाई जहाज रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए और आज तक नहीं मिले
1. स्टार टाइगर
1948 में ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज़ के हवाई जहाज, स्टार टाइगर ने सांता-मारिया से बरमूडा जाने के लिए उड़ान तो भरी लेकिन अटलांटिक महासागर के ऊपर कहीं गायब हो गया. आज तक नहीं पता चला कि आख़िर इस फ्लाइट का क्या हुआ. इस हवाई जहाज के ओझल होने के बाद ही 'बरमूडा ट्रायंगल' का रहस्य दुनिया के सामने आया.Source: bermuda-triangle
2. स्टार एरियल
जिस साल ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज़ का स्टार टाइगर हवाई जहाज गायब हुआ था उसी साल उनका दूसरा जहाज, स्टार एरियल भी बरमूडा ट्रायंगल के पास खो गया. दो हवाई जहाजों के रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाने के बाद ही बरमूडा ट्रायंगल को लेकर कई सारे सिद्धांत और अनुमान लगाए जाने लगे.Source: bermuda-triangle
3. फ्लाइट 2501
नार्थवेस्ट ओरिएंट एयरलाइन्स की फ्लाइट 2501 अमेरिका की मिशिगन झील के पास 1950 में गायब हो गयी थी. 65 साल बाद भी, इस हवाई जहाज का मलबा नहीं मिला है.Source: usaflightinsurance
4. पैन एम फ्लाइट 7
ये हवाई जहाज बड़ी ही महत्वाकांक्षाओं के साथ उड़ा था क्योंकि ये फ्लाइट दुनिया की सैर करने वाली थी. सैन फ्रांसिस्को से उड़ कर इसे फिलाडेल्फिया तक पहुंचना था लेकिन हवाई के पास ये कहीं गायब हो गया. आज तक की सबसे बड़ी सर्च पार्टी भेजने के बाद, पैन एम फ्लाइट 7 का मलबा, महासागर में मिला. दुर्भाग्यवश, जितने लोग इस फ्लाइट पर थे वो मृत पाये गए.Source: hdnux
5. बोइंग 707- 323C
1979 में ब्राज़ील जाते वक़्त, बोइंग 707 का एक माल ले जाने वाला हवाई जहाज रास्ते में गायब हो गया. इस जहाज का न तो मलबा मिला, न ही किसी क्रू मेंबर का शरीर, न ही प्रसिद्ध जापानी आर्टिस्ट, मनाबू माबे की 153 पेंटिंग्स.Source: wikimedia
6. फ्लाइट MH-370
मार्च 2014 में मलेशिया एयरलाइन्स की फ्लाइट 370 ने बीजिंग के लिए उड़ान भरी लेकिन कभी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची. इतनी आधुनिक तकनीक होने का बावजूद भी, इस हवाई जहाज का कोई निशान नहीं मिला है.Source: masterherald
ख़तरा तो हर जगह है, चाहे समुद्र हो या आकाश या धरती. लेकिन इन हवाई जहाजों के खो जाने के पीछे की गुत्थी कब सुलझेगी, ये तो वक़्त ही बताएगा.
This article is curated from deveoh
Feature Image Source: YouTube