
बॉलीवुड
में आज एक्टिंग के साथ-साथ बोल्डनेस का बोल बाला है. कलाकारी में इसका आज
बहुत बड़ा योगदान है. कर्मशियल फ़िल्मों की दौड़ में पैसा कमाने के लिए
बहुत कुछ ऐसा होता जा रहा है जिस पर आमतौर में पर्दा डाला जाता है.
मल्लिका शेरावत से ले कर सनी लिओन अपनी बोल्डनेस की वजह से ही फ़िल्मों
में आई और छा भी गईं लेकिन आज ऐसी अदाकाराओं के बारे में बात करेंगे जो
बोल्डनेस शो के बाद भी बॉलीवुड में कुछ ख़ास नहीं कर पाई.
1. कोयना मित्रा
फ़िल्म "एक खिलाड़ी एक हसीना" में फरदीन खान के साथ इन्होंने एक लंबा
बोल्ड सीन किया था लेकिन अभिनय में कोई खास दम न होने के कारण बाद में काम
मिलना कम हो गया.
2. गीता बसरा
सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ फ़िल्म "द ट्रेन" में इन्होंने बोल्ड
सीन्स किये थे लेकिन इस फ़िल्म के बाद इनका करियर ट्रैक से उतर गया.
3. उदिता गोस्वामी
अकसर, जहीर और पाप जैसी फ़िल्मों में उदिता ने कई सारे बोल्ड सीन्स किए
हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ये चेहरा दर्शकों द्वारा भुला दिया गया.
4. सिलीना जेटली
रेड, एक्सीडेंट ऑन रॉड हिल, अपना सपना जैसी फ़िल्मों में इन्होंने बोल्ड
सीन किए हैं. लेकिन कला में खास दम न होने के कारण इन्हें अब कम फ़िल्में
मिलती हैं.
5. शर्लीन चोपड़ा
शर्लीन चोपड़ा ने बॉलीवुड में करियर बोल्ड सीन्स से शुरू किया था.
टाइमपास और रेड स्वास्तिक जैसी फ़िल्मों में हॉट सीन करने के बाद आज ये
फ़िल्मों में बहुत कम ही दिखती हैं.
6. समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी से महेश मांजेलकर की फ़िल्म "मुसाफ़िर" में हॉट सीन किए थे, लेकिन उसके बाद इन्हें काम कम मिला.
7. Paoli Dam
Hate Story फ़िल्म में इन्होंने काफ़ी हॉट सीन किए थे, पर भविष्य में कोई कलाकारी निर्धारित नहीं कर पाई.
अब पता चला कि बॉलीवुड में सिर्फ़ बोल्डनेस नहीं, बल्कि अभिनय ज़्यादा कारगर साबित होता है.
Feature Image Source: buzzintown