
आपने फ़िल्मों को करने के लिए स्टार्स को करोड़ों लेते सुना होगा. लेकिन
बॉलीवुड में कई ऐसे भी सपुर स्टार्स हैं, जो फ़िल्म करने के लिए एक रुपया
भी नहीं लेते. अरे भाई, घबराइए नहीं वो फ्री में फ़िल्म नहीं करते, बल्कि
मूवी हिट होने पर प्रॉफ़िट शेयर करते हैं. और एक बात मैं दावे से कह सकता
हूं कि इस लिस्ट में आपके भी फ़ेवरेट स्टार ज़रूर होंगे.
1. आमिर ख़ान
आमिर ख़ान साल में सिर्फ़ एक ही फ़िल्म करते हैं. इनकी फ़िल्म का
इंतज़ार पूरी साल इनके फ़ैंस करते हैं. ऐसे में आमिर की मूवी का हिट होना
तो लगभग तय होता है. आमिर को भी अपने फ़़ैंस पर पूरा भरोसा है. अपनी पिछली
फ़िल्म के लिए उन्होंने एक भी रुपये नहीं लिए थे. उन्हें पता था कि फ़िल्म
कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और बनाएगी. तो उन्होंने इस फ़िल्म को करने के लिए
फ़ायदे से 33 फ़िसदी हिस्सा लिया. और इस फ़िल्म को करने के लिए उन्हें 150
करोड़ रुपये मिले. क्यों... था ना ये फ़ायदे का सौदा!
2. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को रिस्क लेने वाला ऐक्टर कहा जाता है. उनकी
आने वाली फ़िल्म 'Airlift' का इंतज़ार उनके फ़ैंस बेसबरी से कर रहे हैं. इस
फ़िल्म के लिए उन्होंने एक रुपया भी नहीं लिया है. हां ये बात अलग है कि
इस फ़िल्म के फ़ायदे में उनकी 80 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.
3. ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की पारो ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. 'जज़्बा' फ़िल्म
के लिए उन्होंने हिस्सेदारी ली और उन्हें इसमें 3 करोड़ का बड़ा फ़ायदा
हुआ.
4. शाहरुख ख़ान
दुनिया के सबसे अमीर ऐक्टर्स में से एक किंग ख़ान ने कई फ़िल्मों में
पैसे नहीं लिए. लेकिन उनकी फ़िल्म के प्रॉफ़िट में हिस्सेदारी होती है. और
देखिए उन्हें इसका कितना फ़ायदा मिला है.
5. सलमान ख़ान
अपने साथी कलाकारों को प्रॉफ़िट कमाता देख कर सलमान भाई कैसे पीछे रहते.
हाल ही में आई फ़िल्म प्रेम रत्न धन पायो के लिए सलमान ने एक भी पैसा नहीं
लिया बल्कि उसकी जगह 50 प्रतिशत प्रॉफ़िट में हिस्सेदारी ले ली. फ़िल्म
अभी भी Box Office पर धमाल मचा रही है. तो हम सिर्फ़ सोच सकते हैं कि दंबग
ख़ान के बैंक अकाउंट में कितने पैसे आने वाले हैं.
6. दिपिका पादुकोण
ऐश्वर्या राय की राह पर चलते हुए दिपिका ने भी 'Finding Fanny' फ़िल्म
के लिए एक भी रुपये नहीं लिये. फ़िल्म ने Box Office पर ज़्यादा धमाल तो
नहीं मचाया, लेकिन इस खूबसूरत बाला को फ़ायदा पहुंचाने जितना तो ये फ़िल्म
कमा ही गई.
7. रणवीर सिंह
अपनी गर्लफ्रेंड के नक्शे कदम पर चलते हुए आने वाली फ़िल्म
'बाजीराव-मस्तानी' के लिए कुछ भी चार्ज नहीं किया. अब देखना होगा कि उन्हें
इस फ़िल्म से प्रॉफ़िट होगा या फ़िर उनकी नइया डूबेगी.
Feature Image Source: dnaindia