
स्पोर्ट्स
किसी के लिए टाइम पास होता है तो किसी के लिए जुनून. पर कुछ लोगों के लिए
स्पोर्ट्स एडवेंचर का ज़रिया होता है. कुछ लोग ऐसे स्पोर्ट्स खेलने से भी
परहेज नहीं करते, जिसमें गंभीर चोट से ले कर जान जाने तक का खतरा होता है.
पर ये लोगों का पैशन होता है जो इन जोखिम भरे स्पोर्ट्स की तरफ़ इन्हें खींच
ले जाता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे ही खतरनाक स्पोर्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लोग जान की बाज़ी लगा कर एडवेंचर की तलाश में खेलते हैं.
1. BASE Jumping
बेस जंपिंग एक ऐसा खेल है जिसमें लोग किसी ऊंची ईमारत से पेराशूट के साथ
कूदते हैं. सुनने में तो यह बड़ा ही आसान लगता है पर ऊंची बिल्डिंग पर चलने
वाली हवा के थपेड़े आपको किस ओर ले जायेंगे, ये कोई नहीं जानता. इस खेल के
जोखिम को देखते हुए ये कई देशों में प्रतिबंधित है.
2. Scuba Diving
समुद्र के अंदर मछलियों और जीवों के साथ-साथ समुद्री जीवन को देखना अपने
आप में एक अनूठा अनुभव है. पर कई सौ फ़ीट की गहराई में कब समुद्र अपना
मिजाज़ बदल ले, या ऑक्सीजन सिलेंडर आपको धोखा दे दे किसी को नहीं पता. इसके
अलावा किसी समुद्री जीव जैसे शार्क के हमले का खतरा हमेशा ही बना रहता है.
3. Bull Riding
स्पेन के नैशनल और यूरोप के सबसे प्रसिद्ध स्पोर्ट्स में से एक Bull
riding को खतरों का खेल कहना ज़्यादा वाजिब लगता है, क्योंकि 1800 पौंड के
ऐसे बैल पर सवारी करना जिसे सिर्फ़ जान लेना सिखाया जाता है, कब आपको गिरा
कर आपकी जान ले ले, पता नहीं. एक बड़े रहस्य की तरह हमेशा ही कायम रहता है.
4. Big-Wave Surfing
20 फ़ीट से ले कर 100 फ़ीट तक की लहरों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के
सवारी करना अपने आप में किसी जोखिम से कम नहीं है. पर इस रोमांच और
$100,000 की मिलने वाली राशि के कारण बहुत से लोग इसका खतरा उठाते हैं और
पानी में छिपी चट्टानों का शिकार हो जाते हैं.
5. Mountain Climbing
किसी रस्सी के सहारे कई मीटर ऊंची चट्टान पर चढ़ने से ज़्यादा खतरनाक कुछ
नहीं होता, जहां आपकी एक छोटी सी भूल भी गहरी चोट देने के अलावा आपकी जान
भी ले सकती है.
6. White-Water Rafting
वाटर राफ्टिंग के दौरान हर लहर आपके लिए एक नई चुनौती को लिए तैयार खड़ी
रहती है. किसी छुपी हुई चट्टान से टकराने के अलावा तेज पानी में गिरने का
खतरा बना रहता है.
7. Street Luge
एक लकड़ी के फट्टे के सहारे तेज गति से किसी ढलान से लोगों के साथ रेस
लगाना उस समय खतरनाक बन जाता है, जब ब्रेक के तौर पर आप केवल अपने पैरों पर
भरोसा करते हैं.
8. BMX
इस साइकिल रेस में ख़ास तौर पर बनाई गई BMX साइकिलों का इस्तेमाल होता
है, जो खतरनाक रास्तों से गुजरती हुई स्टंट करती हुई निकलती हैं, जिसमें
सीरियस इंजरी से ले कर जान जाने का खतरा हमेशा ही रहता है.
9. Cave diving
Scuba Diving की तरह ये स्पोर्ट्स भी पानी के अंदर ही होने वाला है. पर
पानी के अंदर अपने साथियों से बिछड़ने के अलावा रास्ता भटकने के साथ अंधेरे
में खो जाने का खतरा हमेशा ही जान के लिए आफ़त बना रहता है.
This article is curated from: wonderslist