
बॉलीवुड
स्टार्स की लाइफ़ देख कर ऐसा लगता है कि ये लोग कितने लकी होते हैं और
कितने मज़े में रहते हैं. ऐसा लगता है कि इनकी लाइफ़ में कभी कोई टेंशन नहीं
होगी. पर आज हम आपको सेलेब्स के साथ हुए कुछ ऐसे रोड एक्सीडेंट दिखा रहे
हैं, जिनमें इनकी जान तक के लाले पड़ गए थे.
1. आलिया भट्ट और वरुण धवन
हंपटी शर्मा की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में ट्रैफिक
सिग्नल पर वरुण धवन की गाड़ी एक अन्य गाड़ी से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी.
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कांच के चीथड़े उड़ गए. इस एक्सीडेंट में किसी को
चोट नहीं लगी.
2. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
पिछले साल सितम्बर के महीने में अमृतसर से जालंधर जाते समय शिल्पा की
कार दूसरी कार से टकरा गई, जिसमें वो चोटिल होने से बाल-बाल बचीं.
3. सोनू सूद
मशहूर अभिनेता सोनू सूद की जान पर उस समय बन आई, जब वो अपने दोस्त के
साथ कहीं जा रहे थे. सफर के कुछ समय बाद ही सोनू की Audi Q7 में से धुंआ
निकलने लगा और उनकी कार आग की लपटों में समा गई.
4. मधुर मित्तल
स्लमडॉग मिलियनेयर से प्रसिद्ध होने वाले मधुर इसी साल एक गहरे
एक्सीडेंट का उस समय शिकार हो गए, जब ओवरटेकिंग के दौरान उनकी कार एक ट्रक
से टकरा गई. इसके बाद उन्हें 15 दिनों तक ICU में रखा गया.
5. अमिताभ बच्चन
कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक दुर्घटना का शिकार हो कर बुरी तरह घायल हो गए थे.
6. शाहरुख़ खान
'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग के दौरान किंग खान एक एक्सीडेंट का शिकार हो गये जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.
source: wac
7. ह्रितिक रोशन
'बैंग-बैंग' की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए ह्रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
8. अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार का नाम उन स्टार्स में शामिल है, जो अपने स्टंट खुद करने
में विश्वास करते हैं. इसी वजह से चोट से उनका पुराना नाता रहा है.
9. जॉन अब्राहम
'शूट आउट एट वडाला' के दौरान अनिल कपूर की एक गोली जॉन की गर्दन के बिलकुल करीब से गुज़री.