>> इन 9 महिला सैलेब्स ने हालातों से हार कर ली थी आत्महत्या

ज़िंदगी बहुत कीमती होती है. इसकी कीमत वही समझ पाते हैं जो इसको जीने का माद्दा रखते हैं. एक इंसान अपने संपूर्ण जीवन में हालातों से लड़ता-लड़ता ही आगे बढ़ता है, लेकिन कई बार हालात ही इंसान को तोड़ देते हैं और वो हार मान जाता है.

आप सोचते होंगे कि सैलेब्स की ज़िंदगी तो बहुत ख़ूबसूरत दिखती है. शायद होती भी होगी, लेकिन वो भी मुश्किल हालातों में हार मान जाते हैं. इसी बात का प्रमाण हैं ये 9 महिला सैलेब्स जिन्होंने ज़िंदगी से हार कर आत्महत्या कर ली.

1. सिल्क स्मिता

ये दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा रह चुकी हैं. पहले पारिवारिक दिक्कतों को झेलते-झेलते अपनी राह फ़िल्मी क्षेत्र में बनाई, लेकिन जब दिक्कतों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा तो 23 सितंबर 1996 में ख़ुदकुशी कर ली.

Source: arynews

2. परवीन बॉबी

उनकी मृत्यु को ले कर कई तरह की अफवाहें हैं. कुछेक लोगों का कहना है कि डॉयबिटीज़ बढ़ जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई, वहीं दूसरी तरफ़ कहा जाता है कि एक शादीशुदा शख़्स से उनका अफेयर चल रहा था जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली. उनकी लाश उनके अपार्टमेंट से दो-तीन दिनों के बाद निकाली गई.

Source: arynews

3. जिया ख़ान

फ़िल्म निशब्द, गजनी और हाउसफुल में काम कर चुकी जिया ख़ान ने 3 जुलाई 2013 को अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. 25 साल की ये अदाकारा मरने के पीछे कई सवाल छोड़ कर गई है जिसके जवाब आज भी नहीं मिले हैं.

Source: arynews

4. वर्षा भोंसले

वर्षा मशहूर गायिका आशा भोंसले की पुत्री थी. अपने वैवाहिक संबंधों को ले कर निराश चल रही वर्षा ने साल 2012 में स्वयं को गोली मार ली. वर्षा लिखने के साथ-साथ भोजपुरी और हिंदी में प्लेबैक गायिका भी थीं. इससे पहले वर्षा 2008 में भी ख़ुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी थीं.

Source: indiatvnews

5. विवेका बाबाजी

कामसूत्र के विज्ञापन से चर्चा में आई विवेका बाबाजी ने 25 जून 2010 को 37 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. इसके अलावा 1993 में उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी भाग लिया था और मिस मॉरीशस भी रह चुकी हैं. माना जाता है कि निजी ज़िंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण विवेका ने अपनी जान दे दी.

Source: masala

6. नफीसा जोसफ़

एक मॉडल होने के साथ-साथ नफीसा एमटीवी चैनल में वीडियो जॉकी भी थीं. इसके अलावा नफीसा 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स की विजेता भी रही हैं. जोसफ़ ने 29 July 2004 को अपने फ्लैट पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जोसफ़ के माता- पिता का कहना है कि शादी टूटने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया.

Source: youtube

7. कुलजीत रंधावा

कुलजीत ने "कोहिनूर” और "हिप हिप हुर्रे” जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है. साल 2006 में उन्होंने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में इसका कारण मानसिक दबाव बताया.

Source: yuvaspeak

8. शिखा जोशी

हाल ही में अभिनेत्री शिखा जोशी अपने घर में मृत पाई गई. उन्होंने फ़िल्म B.A Pass में काम किया था. हालांकि अभी तक उनकी मौत से रहस्य का पर्दा नहीं उठा है.

Source: huffingtonpost

6. दिव्या भारती

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की मात्र 19 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी. हालांकि आत्महत्या है या हत्या इसको ले कर कोई तस्वीर साफ़ नहीं हुई है. मरने से एक साल पूर्व उन्होंने साजिद नाडियावाला से शादी की थी. मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवे फ्लोर से गिर जाने के कारण दिव्या की मृत्यु हुई थी.

Source: womenpla

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया