>> क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी इन हसीनाओं के प्यार में हो गए थे 'क्लीन बोल्ड'

वैसे तो क्रिकेटर्स को आपने मैदान में ख़ूब चौके-छक्के मारते देखा होगा. उनके इसी अंदाज़ से फ़िदा होकर दर्शक उन्हें सर-आंखो पर बैठा लेते हैं. लेकिन इन क्रिकेटर्स का जलवा सिर्फ़ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहता, अपनी निज़ी ज़िंदगी में भी वे किसी को अपनी अदा पर फ़िदा कर लेते हैं. आइए, जानते हैं 10 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिनका वास्तविक ज़िदगी में अफ़ेयर रहा, कुछ सफ़ल हुए तो कुछ असफ़ल हुए .

1. रवि शास्त्री- अमृता सिंह

स्टाईलिस्ट बल्लेबाज रवि शास्त्री क्रिकेट खेलते समय कलाईयों का बख़ूबी इस्तेमाल करते थे. क्रिकेट में उन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है. शायद इसी वजह से बॉलीवुड एकट्रेस अमृता सिंह से उनका कई दिनों तक अफे़यर भी रहा. दोनों शादी करने को लेकर राज़ी भी हुए, लेकिन किसी कारणवश वो रिश्ते में बंध नहीं सके.

2. युवराज सिंह- दीपिका पादुकोण

भारतीय क्रिकेट के खब्बू बल्लेबाज़ युवराज सिंह को फ़िल्म एक्टरेस दीपिका पादुकोण से प्यार हो गया था. दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा भी गया लेकिन निजी कारणों से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.

3. अजय जडेजा- माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा के बीच रोमांस की ख़बरें तो मैगज़ीन तक आने लगी थीं. दोनों ने एक मैगज़ीन के लिए कवर फ़ोटो भी शूट करवाया था. हालांकि क्रिकेट में बदनामी झेलने की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.

4. ज़हीर ख़ान- रमोना अरेना

भारत के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान ने एंकर रमोना अरेना को अपने प्यार में क्लीन बोल्ड कर दिया. ज़हीर और रामोना पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं.

5. प्रीटी जिंटा- ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली का भारत के प्रति प्यार तो जग जाहिर है, लेकिन इसकी वज़ह प्रीति जिंटा हैं. हालांकि दोनों इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं लेकिन, कई अवसरों पर भारत में दोनों साथ में देखे गए थे.

6. महेन्द्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान औऱ करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज़ करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत से 2010 में देहरादून में शादी की. धोनी और साक्षी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े थे. लेकिन इसके बाद साक्षी देहरादून चली गई और दोनों अपने जीवन में व्यस्त हो गए. किस्मत ने दोनों को कोलकाता में फिर से मिलाया.

7. विराट-अनुष्का

इस समय के सबसे चर्चित 'लविंग बर्डस' विराट और अनुष्का हैं. इनके बीच प्यार के चर्चे तो पहले ही आम हो चुके हैं. आए दिन इंडिया के लगभग सभी मैचों में अनुष्का को देखा जाता है. छुट्टियों के समय में दोनों साथ में होते हैं हालांकि शादी के नाम से दोनों घबराते हैं.

8. शिखर धवन-आइशा मुखर्जी

टीम इंडिया के "गब्बर" शिखर धवन को लोग शतक बनाने के बाद मूंछों पर ताव देने के लिए जानते हैं. शिखर धवन ने राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर आइशा मुखर्जी से 2012 में लव मैरिज की. दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक के ज़रिए हुई थी.

9. नताशा जैन- गौतम गंभीर

भारत के सलामी बल्लेबाज़ और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने 2011 में नताशा जैन के साथ अरेंज मैरिज की. दोनों शादी से एक साल पहले मिले और एक-दूसरे को समझा. इस जोड़ी की एक पांच महीने की बेटी भी है, जिसका नाम आज़ीन है.

10. अश्विन-प्रीति नारायणन

टीम इंडिया के ऑफ़ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने अपने कॉलेज की दोस्त प्रीति नारायणन के साथ शादी कर ली. प्रीति मूलत: चेन्नई की रहने वाली है, और वे अश्विन को बचपन से जानती थीं.

Story Source: Itimes

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया