>> पाकिस्तान के मैकडोनल्ड में 'पत्नी के बगल में बैठना मना है'

पाकिस्तान, जिसका नाम सुनते ही अमूमन भारतीय लोगों के ज़ेहन में बमबारी होने लगती है. दरअसल हर एक इंसान के दिमाग में कुछ टकसाली बातें घर कर चुकी हैं, वैसा ही पाकिस्तान के विषय में भी कहा जाता है. इस बार एक बड़ी खबर हाथ लगी है. पाकिस्तान में एक पति-पत्नी को मैकडोनल्ड रेस्तरां में इसीलिए नहीं बैठने दिया क्योंकि वहां के मैनेज़र की मान्यता थी कि यह इस्लामिक मूल्यों के खिलाफ़ है.



Source: womenshealthmag

कंधे पर नहीं रखने दिया हाथ

मैकडोनल्ड के आउटलेट में गये नोमन अंसारी ने बताया कि जब वो अपनी पत्नी के साथ इस रेस्तरां में गये और उसके बराबर में बैठकर उसके कंधे पर हाथ रखा, तभी वहां का एक कर्मचारी आया, उसने अंसारी को सामने बैठने के लिए कहा. अंसारी ने उसे इत्तला करवाया कि मैं इनका शौहर हूं. मैनेजर ने कहा कि ये एक फैमली रेस्तरां है. शादीशुदा होने के बाद भी वहां उन्हें साथ-साथ बैठने नहीं दिया. अंसारी ने बताया कि कर्मचारी की कोई ग़लती नहीं है. वहां के प्रबंधक का मानना था कि ये इस्लामी मूल्यों के खिलाफ़ है. इसी के चलते ऐसी रूढ़िवादिता वहां के अनुशासन में व्याप्त थी.
अब जब ऐसा-ऐसा होने लगा तो पाकिस्तान को ले कर घातक वाली छवि तो मिट जानी चाहिए बल्कि हमारे दिमागों में अब नई बातों का घर होना लाजमी है.
Source: jagran
Feature Image Source: mirror

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया