>> गोवा जाना है तो जाओ पर ये मत करना बॉस!

आज़ाद पंछी कौन नहीं बनना चाहता, और जब बात हो गोवा की तो हर कोई उछलने लगता है. खूबसूरत बीच के साथ-साथ वहां का खाना भी लाजवाब है. वहां न कोई आपके पहनावे को देखता और न ही आप पर कोई रोक-टोक लगाता है. वहां तो बस मस्ती है, मज़ा है और ढेर सारा फ़न है. लेकिन बस कुछ चीज़ें हैं जो आपको गोवा ट्रिप पर बिलकुल नहीं करनी चाहिएं. और वो हैं.



1. रूपा के अंडरवियर और बनियान की मशहूरी करना बंद करो! प्लीज़

यकीन मानो इसे पहनकर आप ऐसे बिलकुल भी नहीं दिखते हो.

2. बीच पर दुल्हन बनकर आने की कोई जरूरत नहीं बहनजी!

माना कि आप नई नवेली दुल्हन हैं, पर सच बताइए क्या आपके स्विमसूट के साथ इतनी सारी लाल चूड़ियां और एक किलो मेकअप सूट करता है?

3. बीच पर घूम रही लड़कियों पर ट्राई मारना बंद करो दोस्त.

ये बहुत बुरा लगता है जब आप बिना कुछ भी सोचे-समझे किसी पर भी ट्राई लगाना शुरू कर देते हैं और यहां तक कि उसे प्रपोज़ भी कर देते हैं.

4. हर कोई बीच पर 'टाइटैनिक' का पोज़ देना शुरू कर देता है.

दोस्तों, ये 20वी शताब्दी नहीं है. बस करो!

5. दारू और फिर.... हम कहां हैं दोस्तों? कहां जा रहे हैं? गाड़ी उल्टी क्यूं चल रही है यार?

और पियो......

6. फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने की नाकाम कोशिश करना.

भाई, ऐसी अंग्रेज़ी का क्या फायदा जो खुद अंग्रेजों को न समझ आए.

7. मस्ती का मतलब सिर्फ ट्रांस म्यूज़िक नहीं होता.

एक बात साफ़-साफ़ समझ लो कि गोवा में लोग सिर्फ ट्रांस म्यूजिक को ही एंजॉय नहीं करते, और भी चीजें हैं यहां.

8. अपने पीने की क्षमता दिखाने की कोशिश बिलकुल मत करो.

जब हज़म नहीं होती तो पीते ही क्यूं हो?????

9. गोवा जाओ और फिर 'सन इन द फ़न' एल्बम बनाओ, वो भी ढेर सारे स्ट्रीट फ़ूड की तस्वीरों के साथ.

यार बस करो! गोवा ही गये हो मियामी नहीं.

10. लड़के अपने पीछे बैठी खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें बड़ी चालाकी से खींचने की कोशिश करते हैं.

और समझते हैं कि बाकी लोग तो घास खाकर बड़े हुए हैं.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया