आपकी गर्लफ्रेंड की 10 ऐसी बातें जो आपको ज़रूर irritate करती होंगी
1. बाबू, शोना, जानू, बेबी
जी हां दोस्तो ये वो वही चार शब्द हैं, जो आपको आपका वास्तविक नाम भूलने पर मजबूर करते हैं.Source: fanpop
2. लगातार मैसेजेस
जब आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ होते हैं और तब आपकी मैडम लगातार आपको दे-दना-दन मैसेजेस किये जा रही हों.Source: newsspic
3. सुबह-सुबह की मॉर्निंग विश
इनको अच्छी तरह से मालूम होता है कि हमारी सुबह तो दोपहर में होती है, लेकिन फिर भी इनकी कॉल सुबह 7 बजे अलार्म की तरह नींद की ऐसी तैसी कर देती हैं.Source: trulymadly
4. दोस्तों से शिकायत
इनको हमेशा इस बात की शिकायत रहती है कि हम अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताते हैं.Source: tumblr
5. हाथों में हाथ
यार हम लड़के अपनी आदत से मजबूर होते हैं. खूबसूरत बंदी देखते ही उसे ताड़ना शुरू कर देते है. और उस समय जब गर्लफ्रेंड अपना हाथ हाथों में डाल दे तो बस... समझ गए न भाई?Source: bollypop
6. बिल ना पे करना
दोस्तों मेरी तरह शायद आपको भी ये याद नहीं होगा कि वो आखरी डेट कौन सी थी जब आपकी गर्लफ्रेंड ने बिल पे किया था.Source: india-forums
7. शॉपिंग
भाई, आप सब समझ ही गए होंगे कि मैं क्या बोलने जा रहा हूं. साला पांच घंटे मॉल में बिता कर एक सड़ी सी चप्पल लेकर आती है.Source: tumblr
8. Let me take a selfie
भाई मेरे, ये जो गर्लफ्रेंड हर 10 मिनट में सेल्फ़ी लेने को बोलती हैं. मन तो करता है कि...Source: tumblr
9. फालतू की बकबक
किसी भी छोटी सी बात पर घंटों लम्बी बहस...Source: itraveller
10. फालतू के सवाल
मैं क्या पहले से ज़्यादा मोटी हो गयी हूं... मैं आज सुन्दर तो लग रही हूं न... तुम मुझे अभी भी उतना ही प्यार करते हो न...Source: gifsoup
दोस्तों हमने तो अपनी गर्लफ्रेंड की irritating हरकतें बता दीं, लेकिन अगर वो हमारी irritating हरकतों का पुनिंदा लेकर आ गयी. तो... समझदार को इशारा काफ़ी.