इंडिया के ऐसे 10 सस्ते बुक मार्केट जहां हर किसी को एक बार ज़रूर जाना चाहिए

इंडिया में हाट बाज़ार, साप्ताहिक बाज़ार का कॉन्सेप्ट बहुत पुराना है. और उससे भी पुराना है किताबों का इतिहास. और इन सभी बाजारों को गुलज़ार करने वाले हम उनके पुराने ग्राहक भी. मगर हर बार हमारी जेब मे इतने पैसे नहीं होते कि हम नयी-नयी किताबें खरीद सकें तो हम रुख कर सकते हैं कुछ सस्ते किताब मार्केटों की तरफ जहां आपको पूरी दुनिया की बेहतरीन किताबें कौड़ियों के भाव मिल सकती हैं.


1. दिल्ली – दरियागंज

पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में हर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार का हर दिल्ली वाला इंतज़ार करता है. गोलचा सिनेमा के आस-पास लगने वाला बाज़ार खास तौर पर अपनी किताबों के मार्केट के लिए जाना जाता है. जहां आप एक से बढ़कर एक नॉवेल के साथ ही अलग-अलग कोर्सेस की किताबें पा सकते हैं और वो भी बेहद सस्ती.

Source: pixels-memories
2. पटना – गांधी मैदान
पटना पूरे बिहार प्रदेश के मेधावी छात्रों का हब है. और अकसर छात्रों के पास ठीक ठाक पैसा भी नहीं होता. तो वैसे छात्र जो सारी मंहगी किताबें नहीं खरीद पाते वे यहां से ही पुरानी और दूसरे छात्रों द्वारा इस्तेमाल की गई किताबें खरीद कर पढ़ते हैं. तो अगली बार आप भी इधर का रुख करना न भूलिए.

Source: meghnashah

3. इलाहाबाद – कटरा मार्केट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नजदीक का ये रिहायशी इलाका अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है. मगर सबसे खास बात यहां का कटरा मार्केट ही है, जहां पूरे पूर्वांचल से सिविल और विभिन्न कॉम्पटिशन की तैयारी करने वाले छात्रों का जमावड़ा लगता है. कटरा का ये किताब मार्केट इंडिया का सबसे सस्ता किताब मार्केट है. आख़िर कटरा मार्केट की धमक पूरे छात्र बिरादरी में यूं ही थोड़े न बनी है.

Source: onefinalblog

4. कोलकाता – कॉलेज स्ट्रीट

अब जैसा की नाम से ही जाहिर होता है कि ये कॉलेजों के इर्द-गिर्द की ही कोई जगह है. पश्चिम बंगाल जो कि ऐतिहासिक साहित्यकारों की सरजमीं रही है उसकी ही राजधानी कोलकाता की यह 1.5 किमी की सड़क अपने सस्ते और सेकेंड हैंड किताबों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है.

Source: twitsnaps

5. लखनऊ – अमीनाबाद और बुक मार्केट रोड

लखनऊ जो अमूमन सियासी वजहों से चर्चा में रहता है. अपनी चिकनकारी के कुर्तों के लिए मशहूर लखनऊ में एक बुक मार्केट रोड भी है. और अमीनाबाद का फेमस मार्केट भी किताबप्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. और खरीददारी से थकने के बाद "टूंडे कबाब" तो है ही!

Source: flickr

6. हैदराबाद – कोठी मार्केट

हर रविवार को लगने वाला किताबों का मार्केट किताब से मोहब्बत करने वालों के लिए तो बस जन्नत है. जहां आपको 5 से 10 रुपये में भी नॉवेल मिल सकते हैं तो अगली बार जब आप हैदराबाद जायें तो हैदराबादी बिरियानी का तो मजा ले हीं. मगर यहां जरूर जाएं. हो सकता है कुछ बेहतर किताबें आपके हाथ लग जाए.

Source: mohammedatique

7. पूणे – अ.ब. चौक

अप्पा साहेब बलवंत चौक के नाम से फेमस ये किताब मार्केट जिसके इर्द-गिर्द कई कॉलेज हैं. छात्रों के बीच मक्का के नाम से सबसे ज्यादा चर्चित जगह है, जहां आप किसी भी विषय की किताबें पा सकते हैं. चाहे वो कंप्यूटर साइंस हो या फ़िर इंजीनियरिंग की और वो भी वाजिब दामों पर.

Source: damitr

8. मुंबई – बांद्रा, माहिम, अंधेरी

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में पायी जाने वाले ये सेकेंड हैंड बुक मार्केट लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं. और मुंबई की अलग-अलग कहानियाों की तरह इनके पास भी अपनी-अपनी कहानियां हैं, कि कैसे ये मार्केट धीरे-धीरे स्टोर में कनवर्ट हो गए. तो आप वो कहानियां भी जानिए और किताबें भी खरीदिए. है कि नहीं दुगुना मज़ा.

Source: damitr

9. दिल्ली – कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस का ये बेहद पॉश इलाका जो कि दिल्ली का दिल कहा जाता है सिर्फ़ और सिर्फ़ शो-रूम्स का जमावड़ा हो ऐसा नहीं है. यहां स्ट्रीट पर लगने वाली किताबों की दुकानें भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होती हैं. जहां लेटेस्ट नॉवेल और मैगज़ीन्स सस्ते दामों पर बिकते हैं. बाकी आपकी बार्गेनिंग स्किल पर भी डिपेंड करता है.

Source: indianquarterly

10. चंडीगढ़ – सेक्टर 15

पंजाब और हरियाणा की इस संयुक्त राजधानी में सबकुछ है जो एक शहरी ज़िंदगी जीने वाले इंसान को चाहिए होता है. यहां की हरियाली, यहां की नाइट लाइफ़ और यहां के स्ट्रीट मार्केट्स. और सेक्टर 15 का ये किताबों का मार्केट भी सस्ती किताबों का ऐसा ही जमावड़ा है. जहां हर किताब प्रेमी को एक बार ज़रूर जाना चाहिए.

Source: fivegoonanadventure

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया