10 ऐसी चीज़ें जो आपको हॉस्टल की लाइफ़ सिखाती है

घर से दूर रहना कितना मुश्किल है ये हम सभी जानते हैं. जब भी कोई बंदा घर से दूर पढ़ाई के लिए जाता है, तो उसके दिल में एक अलग सी घबराहट रहती है. क्योंकि हास्टल का नाम सुनते ही हममें से कईयों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन जनाब, ऐसी कई चीज़ें हैं जो हम स्कूल और कॉलेज में सीखते हैं, पर ज़िंदगी का असली मतलब हम हॉस्टल में आ कर ही समझते हैं. यहां हमें हर तरह के लोग मिलते हैं जिनके साथ हम एडजेस्ट करना सीख जाते हैं. घर से दूर रह कर जीने की असली कला अगर हम कहीं सीखते हैं तो वो हॉस्टल है.



1. जुगाड़ में माहिर हो जाते हैं

इस शब्द का असली मतलब हम हॉस्टल में ही समझते हैं. Iron पर दूध गर्म करने से ले कर मैगी बनाने तक की कला हम यहीं सीखते हैं.

Source: grabhouse

2. हॉस्टल टाइम मैनेजमेंट सिखा देता है

बात दोस्तों के साथ गप्पें मारने की हो या फिर गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताने की, आपको टाइम मैनेजमेंट सीखना ही पड़ता हैं क्योंकि बॉस, पढ़ाई के लिए भी तो समय चाहिए!

Source: ibnlive

3. झूठ बोलने में आप निपुण हो जाते हैं

ये कला आप के अंदर हॉस्टल में आने के कुछ महीनों बाद खुद-ब-खुद आ जाती है. और थोड़े समय के बाद ही लोगों को आपका झूठ भी सच लगने लगता है.

Source: grabhouse

4. परिवार की असली अहमियत यहीं पता चलती है

जब भी आप घर के बारे में सोचते हैं आपकी आंखें नम हो जाती हैं. आप हमेशा छुट्टियों का इंतज़ार सिर्फ़ इसीलिए करते हैं क्योंकि आपको घर जाना ही होता है.

Source: ibnlive

5. घर का खाना याद आता है!

हज़ारों बार मैगी का स्वाद चखने के बाद और Mess की पानी जैसी दाल आपको अपने घर के खाने की अहमियत बता देती है.

Source: grabhouse

6. महीने का बजट बनाने लगते हैं आप

पैसे उड़ाने वाला बंदा भी हॉस्टल में आने के बाद अपने पैसों कि अहमियत समझ जाता है. कैसे महीने के अंत तक अपनी पॉकेट मनी चलानी है, ये इन बंदों से बेहतर कोई नहीं जानता.

Source: shaanig

7. लोगों के nick names रखने में आप माहिर हो जाते हैं

अपने हॉस्टल के वॉर्डन से ले कर हर प्रोफेसर का nick name आप रख देते हैं. जो आपके दोस्तों के बीच उनके बारे में बात करने का कोड बन जाता है.

Source: shaanig

8. चाय और सुट्टा आपकी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाता है

आप Stress कम करने के लिए इन दोनों का इस्तेमाल करने लगते हैं जो आगे जाकर आपकी लत बन जाती है.

Source: grabhouse

9. आप चीज़ें शेयर करना सीख जाते हैं

“जो तेरा है वो मेरा”, इस लाइन का असली अर्थ आपको हॉस्टल में ही आकर समझ आता है.

Source: challenge

10. इस बुरी दुनिया में जीने को तैयार होते हैं

जब आप हॉस्टल की लाइफ़ को अलविदा कह रहे होते हैं तो आपको इस बात का अंदाज़ा हो जाता है कि आप अब इस ‘बुरी दुनिया’ में जीने के लिए तैयार हैं.

Source: grabhouse
हॉस्टल की लाइफ़ का मतलब सिर्फ़ मस्ती नहीं है दोस्त! यहां की ज़िंदगी आपको दुनिया में जीने का फ़लसफ़ा सिखाती है. तो जनाब आप जितना बुरा हॉस्टल की लाइफ़ को समझते हैं, असल में ये उतनी बुरी नहीं है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया