10 लाख रुपये के सांप की पकड़ी गयी तस्करी. सेक्स पावर बढ़ाने के लिए बनाई जाती थी दवा

आपने नशे की चीज़ों की तस्करी सुनी होगी, कई अगल-अलग समानों की भी तस्करी सुनी होगी. लेकिन कभी आपने सांपों की तस्करी सुनी है? मुझे यकीन है कि आपका जवाब न होगा. ये जानकर आपको हैरानी होगी कि भारत में दो मुहे सांपों का तस्करी सबसे अधिक होती है. आपका सवाल होगा कि दो मुहे सांपों में ऐसा क्या होता है कि इनकी तस्करी की जाती है? दरअसल दो मुहें सांप को मार कर उनसे सेक्स पावर वाली दवाई बनाई जाती है, जिसकी विदेशी मार्केट में कीमत बेतहाशा होती है.



ऐसी ही तस्करी का एक मामला सामने आया है भोपाल में, जहां STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने सांपों के 5 तस्करों को पकड़ा है. STF के DSP जीपी अग्रवाल के मुताबिक, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि 5 लोग एक दो मुंहे सांप को बेचने की फ़िराक में घूम रहे हैं. घेराबंदी करने पर त्रिलंगा क्षेत्र में एक काली सफारी में पांच संदिग्ध लोग दिखे. जब सफारी की तलाशी ली गई, तो इसमें एक दो मुंह का सांप मिला. यह सांप किसी को बेचा जाने वाला था.


इंडोनेशिया, चीन और अरब देशों में इन सांपों की मांग बहुत ज़्यादा है. यहां इन सांपों की मुंह मांगी कीमत मिल जाती है. बताया जा रहा है कि इस सांप को भी इन्ही में से किसी एक देश भेजा जाता, जहां इसे मार कर सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई बनाई जाती.


हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से तस्करी कर दुनिया के अलग-अलग देश में सांपों को भेजा जाता है. भोपाल पुलिस द्वारा पकड़े गए इन 5 तस्करों से कई और जानकारियां हासिल होंगी, जिनसे आने वाले वक़्त में एक बड़े गिरोह का परदाफाश हो सकता है.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया