बॉलीवुड के इन 10 सितारों को आप पहचानते हैं पर नाम नहीं जानते!
1.संजय मिश्रा
अब तक सौ से ज्यादा फ़िल्में कर चुके संजय मिश्रा की छवि आप लोगों के बीच में एक चुलबुले से किरदार की बनी होगी. रजत शर्मा द्वारा निर्देशित ‘आंखो देखी’ में इनके अभिनय की काफ़ी सराहना की गई. फंस गये रे ओबामा, दम लगा के हाईशा जैसी कई फ़िल्मों में आपने इन्हें देखा होगा.2.शिवानी टंकसाले
टीवी में चलने वाले Ads से ले कर एक पहेली लीला, इंकार और हैप्पी एंडिंग में इन्होंने काम किया है. थिएटर का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं ये. इसके अलावा जल्दी ही इनकी एक नई फ़िल्म द प्रेजीडेंट भी आ रही है.3.राजेंद्र गुप्ता
गुप्ता जी को आप तनु वेड्स मनु में तनु के पापा के तौर पर जानते होंगे लेकिन एक बात और जान लें, कि ये राष्ट्रीय कला विद्यालय (एनएसडी) से उत्तीर्ण एक मंझे हुए कलाकार हैं. लगान, गुरु के साथ-साथ दूरदर्शन के कई सीरियल्स में भी इन्होंने काम किया है. इसके अलावा पंजाबी फ़िल्मों में भी भूमिकायें निभाई हैं.4.स्वरा भास्कर
रांझना और तनु वेड्स मनु दोनों फ़िल्मों में ही इनका किरदार काफ़ी सराहा गया. इन्होंने थिएटर में भी काफ़ी समय काम किया है.5.आदिल हुसैन
फ़िल्म इंग्लिश-विंग्लिश में श्रीदेवी के पति, लुटेरा, एजेंट विनोद, लाइफ़ आफ़ Pi जैसी फ़िल्मों में इन्होंने काम किया है. कई बार इनको बड़े डार्क से रोल मिलते हैं. जय हो डेमोक्रेसी में भी आदिल ने काफ़ी उम्दा भूमिका निभाई है.6.स्मिता जयकर
ये वर्तमान समय की निरूपा राय हैं. देवदास और न जाने कई फ़िल्मों में इन्होंने मां का रोल किया है.7.श्याम मशालकर
इस बंदे ने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया है. श्याम लगभग हास्य कलाकार की भूमिका ही निभाते हैं. अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, जब वी मेट और बचना ऐ हसीनों में आपने श्याम को देखा होगा.8.आमिर बशीर
इन्होंने A Wednesday के साथ-साथ हैदर में भी काम किया है. बशीर ने एक फ़िल्म का निर्देशन भी किया है. फ़िल्म का नाम हारुद (मतलब पतझड़) है, इसकी कहानी कश्मीर के हालातों पर टिकी हुई है.9.अश्विनी कलेस्कर
कई टीवी धारावाहिकों पर अश्विनी ने विलेन का रोल किया है. इनकी मुख्य फ़िल्में गोलमाल 3, फूंक, बदलापुर और जॉनी गद्दार हैं.10.टिस्का चोपड़ा
तारे ज़मीन पर, फ़िराक और हाल ही में आई इरफ़ान खान के साथ फ़िल्म किस्सा में इन्होंने अभिनय किया है. इनको आपने कुछ टीवी सीरियल्स में भी देखा होगा. इन्होंने एक किताब भी लिखी है जिसका नाम एक्टिंग स्मार्ट है.Curated From indiatimes