इंडिया के 12 ऐसे बिगड़ैल Celebs जो हवालात की हवा खा चुके हैं

सलमान खान के fans के लिए बहुत खुशी की बात है कि सलमान भाई को मुम्बई हाई कोर्ट से बेल मिल गई. यह बॉलीवुड के लिए कोई नई बात नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को अदालत के चक्कर में पड़ना पड़ा हो. इससे पहले भी कई स्टार्स को जेल की हवा खानी पड़ चुकी है.
चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं 10 बिगड़ैलों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी वज़ह से हवालात की हवा खा चुके हैं.

1. संजय दत्त

1993 मुंबई धमाकों के दौरान अपने पास अवैध हथियारों को रखने के जुर्म में संजू बाबा को TADA Act के तहत कोर्ट ने 5 साल की सज़ा सुनाई थी. जिनमें से संजू बाबा पहले ही 16 महीने सज़ा काट चुके हैं और बाकी सज़ा पूरी करने के लिए यरवदा जेल में हैं.

Source: news

2. शाइनी आहूजा

गैंगस्टर फिल्म के शाइनी आहूजा उस समय सुर्ख़ियों में छाए जब उनकी मेड ने ही उन पर बलात्कार का आरोप लगाया. जांच पड़ताल में उनके खिलाफ़ पर्याप्त सबूत मिले, जिसके बाद कोर्ट ने शाइनी को 7 साल कारावास और 3000 रू. जुर्माने की सज़ा सुनाई.

Source: pixgood

3. जॉन अब्राहम

अप्रैल 2006 को जॉन अब्राहम ने अपनी Suzuki Hayabusa मोटर साइकिल से एक साइकिल सवार सहित दो लोगों को घायल कर दिया था, जिसके बाद बांद्रा कोर्ट ने उन्हें खतरनाक तरह से ड्राइव करने के जुर्म में जॉन को 15 दिन कि कैद की सज़ा सुनाई.

Source: writer

4. तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे

1998 में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को काले हिरन के शिकार का आरोपी बनाया गया था.

Source: lockerdome

5. सैफ़ अली खान

बॉलीवुड के नबाव सैफ़ अली खान काले हिरन के शिकार कि वजह से तो accussed हुए ही थे, पर इसके अलावा 2012 में वसाबी रेस्टोरेंट, ताज होटल में मारपीट के लिए थाने कि सैर कर के आ चुके हैं, जहां इन्हें IPC की धारा 325 के तहत बेल मिल गई थी.

Source: fillum

6. शाहरुख़ खान

सामाजिक कार्यकर्त्ता, वर्षा-देशपांडे ने शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी खान पर जन्म से पूर्व लिंग जांच का आरोप लगाया, पर कोर्ट में आरोप निराधार निकले.

Source: commons

7. मोनिका बेदी

इश्क कोई सरहदें नहीं देखता. मोनिका बेदी इस बात को ज़्यादा ही serious ले गईं, तभी अवैध कागजों के सहारे पुर्तगाल जा पंहुची. इसके बाद उन्हें ढाई साल जेल में गुजारने पड़े.

Source: dailymotion

8. फरदीन खान

फरदीन खान की ड्रग्स की लत उन्हें 2001 में जेल भेज चुकी है, जब वह cocaine खरीदने की कोशिश करते हुए पकड़े गये थे.

Source: papersinn

9. गोविंदा

2007 में अपने सह कलाकार को थप्पड़ मारने के जुर्म में गोविंदा जेल जाते-जाते बच गये थे. बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोविंदा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था.

Source: details

10. नवजोत सिंह सिद्धू

ऐसा नहीं कि road rage कि घटना में हम ही हाथापाई करते हैं, अपने Celebrities भी कुछ कम नहीं हैं. ऐसे ही एक घटना में सिद्धू साहब को 3 साल की सज़ा हुई थी. यहां तक कि उन्हें अपना MP का पद भी गंवाना पड़ा था.

Source: govinda

11. सूरज पांचोली

जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में सूरज को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था. यह केस अभी भी अदालत में फैसले का इंतज़ार कर रहा है.

Source: imgkid

12. मधुर भंडारकर

प्रीति जैन ने मधुर भंडारकर पर casting couch का आरोप लगाया, जिसके बाद मधुर को अदालत के चक्कर लगाने पड़ गये थे. बाद में सबूत न होने पर मामला रद्द कर दिया गया.

Source: ibtimes

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया