भारतीय इतिहास में दर्ज इन 12 लम्हों को जानकर हर भारतीय को गर्व होगा

भारत विवधिताओं से भरा एक ऐसा देश है जहां कुछ लोग सुख सुविधाओं से भरपूर हैं, तो वहीं कुछ मूलभूत ज़रूरतों को पूरा करने में भी अक्षम हैं. लेकिन यहां लोगों में अपने देश के प्रति इतना प्रेम है कि वो इसका नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करने से घबराते नहीं हैं. खेल, शिक्षा, फ़िल्म आदि क्षेत्रों में भारतीयों ने विश्व भर में अपने देश का नाम रोशन किया है. ऐसे ही कुछ लम्हे भारत के इतिहास में दर्ज हो चुके हैं, जिन्हें जानकर हर भारतीय को अपने देश पर गर्व महसूस होता है!

1. लाल ग्रह पर पहुंचने की सफ़लता! 

पूरा विश्व 24 सितंबर 2014 के दिन को ‘इसरो’ की सबसे बड़ी सफ़लता के रूप में याद रखता है. जी हां, इसी दिन ‘इसरो’ ने MOM अर्थात Mars Orbiter Mission का सफ़लता पूर्वक परीक्षेपण किया था. यह मिशन अभी तक का सबसे किफ़ायती मिशन साबित हुआ है. भारत का लाल ग्रह पर पहुंचने का पहला ही प्रयास सफ़ल रहा, इस कामयाबी ने भारत को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है.

2. अंतरिक्ष में पहला भारतीय 

भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री के रूप में अपना नाम दर्ज कराने वाले राकेश शर्मा ने 2 अप्रैल 1984 को रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज टी-11 के दल का हिस्सा बनकर अपनी अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी. जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा कि आपको अंतरिक्ष से भारत कैसा लग रहा है? तब उन्होंने कहा था “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा.”

3. भारत चांद पर 

Mars Orbiter Mission से पहले भारत ने 8 नवंबर 2008 को चंद्रयान का सफ़लतापूर्वक परीक्षेपण किया था. इस मिशन का उद्देश्य चांद पर जीवन और पानी के संकेत का पता लगाना था. भले ही यह मिशन 14 महीने से भी कम समय में कट गया था, लेकिन यह मिशन अपने सभी प्राथमिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में कामयाब रहा.

4. आर्यभट्ट लॉंच 

आर्यभट्ट भारत द्वारा निर्मित पहला उपग्रह था, जिसे 1975 में सोवियत संघ ने लॉच किया था. इसके बाद ‘इसरो’ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

5. अमर्त्य सेन नोबेल पुरस्कार विजेता 

दुनिया के सबसे जाने-माने अर्थशास्त्रियों में से एक अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र में अपना अहम योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. नोबेल जैसा प्रतिष्ठित सम्मान पाना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा सम्मान है.

6. भारत की सबसे सुंदर महिलाएं 

विश्व में भारत को सबसे सुंदर महिलाओं के लिए भी जाना जाता है, हाल ही के वर्षों में भारतीय महिलाओं ने विश्वभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया है. एश्वर्या राय, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई नाम हैं, जिन्होंने भारत के नाम का परचम फैशन और सौंदर्य जगत में लहराया है.

7. पोलियो मुक्त भारत 

मार्च 2014 में विश्व स्वस्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया. हमारे राष्ट्र के आकार को देखते हुए यह सफ़लता अविश्वसनीय थी. पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत 1995 में हुई थी. भारत को इस स्तर तक पहुंचने में 20 साल लग गए.

8. विश्वानाथन आनंद की कई उपलब्धियां 

जब भी शतरंज की बात होती है तब लोग विश्वानाथन आनंद का उल्लेख ज़रूर करते हैं. बिना इस बात को जाने की इस खेल में उन्होंने कितना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने अपने समय के हर शीर्ष खिलाड़ी को मात दी है. आनंद को इस खेल का महानतम और तेज खिलाड़ी माना जाता है. वह 2007 से 2013 पूरे 6 वर्ष के लिए विश्व चैंपियन थे. विश्वानाथन आनंद कई पुरस्कार जीत चुके हैं, वह भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं.

9. भारतीय खिलाड़ियों की वैश्विक पहचान 

कुछ समय पहले, भारत सिर्फ़ विश्व स्तरीय क्रिकेटरों को खोजने के लिए जाना जाता था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत ने मुक्केबाजी, कुश्ती, शूटिंग, बैडमिंटन, आदि खेलों में भी अविश्वसनीय एथलीटों का निर्माण किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ ऑलंपिक खेलों में भी कई पदक जीतकर भारत का नाम खेल की दुनिया में रोशन किया है.

10. क्रिकेट विश्व कप में भारत की सफलताएं 

हम इस खेल को कैसे भूल सकते हैं जिसके लिए हर भारतीय में जुनून भरा है. भले ही इस बार का विश्व कप न जीत पाएं हो, लेकिन उससे पहले हमारी टीम ने विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 1983 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ शानदार जीत हासिल की थी. उसके बाद 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप और 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में जब आखिरी बॉल पर धोनी ने छक्का मार कर भारत को जीत हासिल करवाई थी, वो पल हम नहीं भूला सकते.

11. ए.आर. रहमान डबल ऑसकर विजेता 

ए.आर. रहमान भारत के सबसे बड़े संगीतकरों में से एक हैं. रहमान ने कई जादुई धुनें बनाई, साथ ही उन्होंने कई पुरस्कार जीते. रहमान के लिए सबसे बड़ा पल 2009 में आया जब उन्हें सुपर हिट फ़िल्म 'Slumdog Millionare' में संगीत देने के लिए 2 ऑस्कर्स से सम्मानित किया गया. इसके बाद से संगीत की दुनिया में ए.आर. रहमान नाम सबसे बड़े नामों के बीच शुमार हो गया.

12. भारतीय लेखकों की विश्व में ख्याति 

भारत हमेशा से ही महान लेखकों के लिए पहचाना जाता है. इनमें से कुछ लेखकों द्वारा लिखी गईं किताबों को कालजयी माना जाता है. अरुंधति राय, किरण देसाई और अरविंद अदिगा जैसे बेहतरीन लेखकों ने भारतीय लेखकों को विश्व मंच पर लाकर खड़ा किया है. इनमें से कुछ लेखक अपनी साहित्यिक कृतियों के लिए प्रतिष्ठित ‘मैन बुकर पुरस्कार’ जीत चुके हैं.

अगर आपको भी ऐसे कोई और पल याद हैं, जिन्हें याद करके आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस हो तो नीचे कमेंट में लिखें.
Source: polkacafe

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया