15 ऐसे बदलाव जो आपमें घर से बाहर रहने पर ही आते हैं
1.शाकाहारी से मांसाहारी बन जाना
पूरे मोहल्ले में जिस बंदे के शाकाहारी होने के उदाहरण दिए जाते थे, आज वो यहां बस बकरे की बोटी-बोटी खाता है. आपके अंदर हो रहे बदलाव की ये पहली प्रक्रिया होती है.Source
2. देरी से सोना + देरी से उठना = आलस
अपने घर में रहते हुए सुबह जल्दी उठना और यहां देरी से.. क्योंकि यहां हम अपने मालीक खुद ही होते हैं!Source
3. एक कपड़े को कई दिनों तक चलाना
रविवार का दिन कपड़े धोने के लिए मुक्क़मल होता है लेकिन कई बार तो कम्बखत वो भी सो कर ही बीत जाता है. तो एक ही कपड़े को कई कई दिन तक चलना पड़ता है साहब.Source
4. बाहर का खाना पसंद आने लगना
जहां घर में आप मां के खाने के मुरीद थे यहां आपको जगह जगह के खाने का तजुर्बा हो जाता है.Source
5. आपको भोलेपन का कोई फ़ायदा नहीं उठा पाता
घर से बाहर आने के बाद आप इतने मज़बूत हो जाते हैं कि आपको ज़ल्दी से कोई ठग्ग नहीं पाता.Source
6. कमरे की सफ़ाई से जी चुराना
आपको सफाई से नफ़रत सी रहने लगती है क्योंकि कमरे की सफाई करना एक काम है और आप जनाब ख़ुद को “कामचोर” कहलवाना पसंद करते हैं.Source
7. अलग-अलग लोगों से मिलने की आदत
आप अलग-अलग तरह के लोगों से मिलते हैं जिससे आपका आत्मविश्वास मज़बूत होता है. आपके लिए दोस्त बनाना आसान हो जाता है.Source
8. जो शराब नहीं पीता वो बन जाता है सबसे बड़ा देवदास
बड़े बड़े शहरों में आने के बाद छोटे-छोटे लोग ना जाने कब शराबी हो जाते हैं. यहां दारू पानी-सी बहती है.Source
9. नहाने में कंजूसी
कई-कई दिन बीत जाते हैं नहाए हुए, मानो नहाने के लिए कोई दिन तय कर रखा हो. ये अक्सर सर्दियों मे होता है.Source
10. पैसे की अहमियत का अंदाज़ा होना
हमें बाहर एक एक पैसे की कीमत पता चल जाती है. कहना सही ही होगा कि पैसा उड़ाने और कमाने में फ़र्क पता चल जाता है.Source
11. झूठ बोलना
वैसे ये एक ऐसी आदत है जो लगभग सभी में होती है लेकिन आप मौके पर झूठ बोलना सीख जाते हैं. जहां सच की डिमांड होती है आप वहां भी झूठ बोलकर झूठ बेचते हैं.Source
12. रात के दीवाने हो जाना
इन शहरों में रहकर आप रात का इंतज़ार करने लगते हैं क्योंकि रात में कुछ तूफ़ानी किया जा सकता है.Source
13. अपना काम ख़ुद करना
घर से बाहर रहने के बाद हम अपना काम ख़ुद करने लग जाते हैं. बेशक बंदा जितना भी आल्लसी हो लेकिन रो धो के अपना काम कर ही लेता है.Source
14. टाइम मैनेजमेंट करना आ जाना
कहा जाता है कि समय कभी छुट्टी नहीं करता. घर से बाहर रहकर आप समय को पैसे के बराबर समझने लगते हैं.Source