15 ऐसी बातें जो सुपरमार्केट हमसे हमेशा छिपाता है
आप वहां जाते हैं और कई बार वो सारी चीज़ें भी लेते आते हैं जिनकी आपको
कोई ख़ास ज़रूरत नहीं होती. दरअसल यह सब कुछ उनके द्वारा बिछाए गए जाल से जुड़ा है. जिसमें एक आम इंसान को फंसना ही फंसना है. मगर हम ख़ास अपने पाठकों के लिए ले कर आए हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जिनकी मदद से आप उन जालों में नहीं फंसेंगे...
1. सुपरमार्केटों को इस तरह डिज़ाइन किया गया होता है कि वे देखने में ज़्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह लगें.
2. जैम की बोतलों के भीतर के गड्ढे कुछ ऐसे डिज़ाइन होते हैं कि, वे हर बोतल में 2 औंस तक के जैम की बचत कर सकते हैं.
3. अनाज (सीरियल) के डिब्बे कुछ ऐसे डिज़ाइन होते हैं कि वे कम पदार्थ के बावजूद वजन में बराबर हों.
4. “बेस्ट बिफोर तारीख” बिना किसी मतलब के होते हैं.
5. सुपरमार्केट “बेस्ट बिफोर तारीख” को बदल सकते हैं और यह पूरी तरह वैध है.
6. खरीददारी करने वाले कार्टों के हैंडलों में इ-कोलाई बैक्टिरिया की बहुतायत होती है. इनसे आप फूड प्वाइज़निंग की भी शिकार हो सकती हैं.
7. बिल भुगतान करने वाली पतली लाइनें लोगों को हतोत्साहित करती हैं कि वे किसी भी सामान को दुबारा लौंटावें.
8. फलों और सब्जियों पर हमेशा पानी का छिड़काव होता रहता है ताकि वे वजन में ज़्यादा हों.
9. सबसे मंहगे सामानों को हमेशा आंखों के सामने दिखने की ऊंचाई पर रखा जाता है.
10. 500 मिलीलीटर का कोक लगभग 20 पैक शक्कर से भरा होता है.
11. दांत को चमकाने वाले च्विंग-गम सिर्फ़ आपके पिछले दांतों को चमकाते हैं न कि अगले दांतों को.
12. सुपरमार्केट हमेशा धीरे-धीरे और मीठे गानों को बजाते हैं, ताकि आप वहां अधिक-से-अधिक समय बितावें.
13. कई ऐसे वस्तु जो वहां बच जाते हैं, उन्हें वहां फूड आइटम्स में इस्तेमाल कर लिया जाता है.
14. सुपरमार्केट हमेशा ब्रेड को ब्राउन बैग्स में देता है, क्योंकि यह उन्हें जल्दी खराब होने में मदद करता है और आपको इन्हें दुबारा खरीदने को बाध्य भी करता है.
15. खरीददारी करने वाले ठेले आज पहले की तुलना में ज़्यादा बड़े हो गए हैं, ताकि आप अधिक-से-अधिक खरीददारी करें.