सच कहना! जब आप अकेले होते हो तो ये 15 चीज़ें ज़रूर करते हो...
वैसे तो इंसान को ज़िन्दगी में किसी न किसी का साथ चाहिए होता है, लेकिन
जब आप अकेले होते हो तो कल्पना की उड़ान असीमित हो जाती है. अकेले में इंसान
कई वो हरकतें करता है जो किसी के सामने नहीं की जा सकतीं.

Source: blogspot

Source: funnfun

Source: dailymail

Source: netdna

Source: dailypicksandflicks

Source: buzzfed

Source: dailymail

Source: wordpress

Source: funnfun

Source: cloudfront

Source: thrillist

Source: wordpress

Source: darpanmagazine

Source: inquisitr

Source: stylenz
तो दोस्तों, ये कुछ बातें है जो इंसान अकेले में करता है. इसके अलावा अगर कोई ऐसी यूनिक चीज़ है जो आप करते हो तो कमेंट कर के ज़रूर बताना.
1. नाक में उंगली करना
पब्लिक में नाक में उंगली करोगे तो लोगों का मुंह बन जाएगा. अकेले में किसी के पापा को नहीं पता कि आप क्या कर रहे हो. नाक तुम्हारी, उंगली तुम्हारी, ठोको ताली!Source: blogspot
2. आईने के सामने अजीबोगरीब चेहरे बनाना
अकेले में आईना आपका बेस्ट फ्रेंड होता है क्योंकि उसके सामने आप वो सभी हरकतें कर सकते हो जो किसी और के सामने नहीं. जैसे बन्दर से लेकर सिद्धू जैसा मुंह बनाना. और फिर कहना 'क्या दिखता है यार तू!'Source: funnfun
3. अपनी तोंद निहारना
पिज़्ज़ा, बटर चिकन, बियर वगैरा के बाद तोंद तो निकल ही आएगी न. लेकिन तोंद कि क्या गोलाई है और कितने इंच की सीमा रेखा आपके पेट पर बन गयी है, ये तो अकेले में ही देखना होगा. फिर सोचते हो न कि 'यार अब तो जिम जाना ही होगा.'Source: dailymail
4. कहीं कोई सफ़ेद बाल तो नहीं
घबराओ मत. अगर आपको एक-आध सफ़ेद बाल अपने सर पर दिख भी गया तो इसका मतलब ये नहीं कि आप बुढ़ा रहे हो. चुपके से कैंची से काट दो, किसी को पता नहीं चलेगा.Source: netdna
5. बावलों की तरह नाचना
जब कोई नहीं देख रहा होता, तब आप फ़ुल वॉल्यूम पर म्यूज़िक चलाते हो और ऐसे नाचते हो जैसा आप शायद अपनी शादी पर भी नहीं नाचोगे. आपका नारा होता है...'Dance like no one is watching'.Source: dailypicksandflicks
6. फेसबुक पर अपने 'X' की जासूसी करना
दूसरों के सामने तो आप यही कहते हो कि 'मुझे अपने X से कोई मतलब नहीं' लेकिन अकेले में आप उसके फेसबुक प्रोफाइल को खोलते हो, किस-किस के साथ फोटो खिंचवा रही है / रहा है देखते हो. अगर पहले से ज़्यादा सुन्दर हो गयी है तो चिढ़ के बंद कर देते हो. 'भाड़ में जाए, मुझे कोई और मिल जाएगा'. सच बताओ, ये कहा है न?Source: buzzfed
7. गला फाड़ के गाना
अकेले में आपकी 'मधुर' आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं होता. तो यो यो हनी सिंह से लेकर जगजीत सिंह के गाने आप तेज़ आवाज़ में गा सकते हो. कोई नहीं कहेगा कि 'चुप हो जा फटे बांस'.Source: dailymail
8. बिना कपड़ों के आज़ादी का आनंद लेना
इंसान बिना कपड़ों के ही पैदा हुआ था और उसी हालत में वो सबसे आरामदायक महसूस करता है. अकेले में आप इस सुख का आनंद ले सकते हो.Source: wordpress
9. बाथरूम का दरवाज़ा खुला छोड़ के नहाना
अकेले में हो जाओ नंगे, दरवाज़ा खोल के नहाओ और बोलो हर-हर गंगे.Source: funnfun
10. वाहियात से वाहियात फ़िल्म देखना
कुछ ऐसी वाहियात फ़िल्में होती हैं जिन्हें हमें देखने का बहुत मन होता है लेकिन कोई और वो फ़िल्म हमारे साथ नहीं देखेगा, इसीलिए जब आप अकेले होते हो, तब ही वो फ़िल्म देख सकते हो. जैसे प्रेम अगन या फिर KRK की देशद्रोही. अगर ये फ़िल्में देखोगे तो किसी को बताना मत. दोस्त छोड़ देंगे!Source: cloudfront
11. बेड को बनाओ डिनर टेबल
अकेले में न मम्मी का डर, न पापा की डांट तो बस मस्ती से बेड पर ही, टीवी देखते हुए खाना खाओ. कोई टोकने वाला नहीं.Source: thrillist
12. घनिष्ट पादम् थुचुक थुचुक
आप जानते हो…आप करते हो...आपको मज़ा भी आता है. झूठ मत बोलना!Source: wordpress
13. सपनों की मल्लिका से बात करने की प्रैक्टिस
'जब वो मेरे सामने आएगी तो मैं कहूंगा, आप बला की खूबसूरत हो...नहीं यार, ये शायद थोड़ा ज़्यादा हो जाएगा. मैं उसकी आंखों में देखूंगा और...' अकेले में आप अपने दिमाग में वो सारे पहलू बुन लेते हो, जो आपके क्रश के सामने आने पर आपके साथ हो सकते हैं.Source: darpanmagazine
14. कान लगा के पड़ोसियों की बातें सुनना
पड़ोसियों के दरवाज़े पर कान लगा के सुनो कि वो क्या कर रहे हैं, क्या बातें कर रहे हैं. बस पकड़े मत जाना, नहीं तो हवालात के चक्कर लगाने पड़ेंगे.Source: inquisitr
15. दो दिन तक एक ही कपड़े पहनना
जब अकेले हो तो कौन देख रहा है कि आपने कपड़े बदले हैं कि नहीं, या नहाये हो कि नहीं. तो किस बात की चिंता, नहीं है कोई जनता.Source: stylenz
तो दोस्तों, ये कुछ बातें है जो इंसान अकेले में करता है. इसके अलावा अगर कोई ऐसी यूनिक चीज़ है जो आप करते हो तो कमेंट कर के ज़रूर बताना.