20 ऐसी बातें जो बॉलीवुड हमें सालों से सिखाता आ रहा है

बॉलीवुड फिल्मों ने हमें शाहरुख़ के जैसा रोमांस, सलमान के जैसा ऐक्शन और माधुरी के जैसे ठुमकों के अलावा और भी बहुत कुछ सिखाया है. म्यूज़िक-मसाले की मस्त दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड हमें जीवन के ऐसे पहलुओं से भी रुबरु कराता है, जो हमारे जीवन में अकसर घटते रहते हैं.






1. मां की ख़ुशी

आप कितनी भी ख़ूबसूरत क्यों न हो, आखिर में लड़का ऐसी ही लड़की को पसंद करता है, जो स्वीट और सिंपल हो. जिसे देख कर उसकी मां खुश हो जाये.

2. रहो कूल

उम्र की पाबन्दी को भूल जाओ और कॉलेज के छोकरों की तरह कूल और मस्त कपड़े पहन कर मौज करो.

3. ज़ोरदार तमाचा

किसी भी सिरफ़िरे को सबक सिखाने के लिए एक ज़ोरदार तमाचा ही काफ़ी है.

4. No rules

अगर आप किसी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर अपने प्यार का पीछा कर रहे हों, तो वहां के कायदे-कानून आप पर लागू नहीं होते हैं.

5. 'शाहरुख़' स्टाइल

अगर आपकी ट्रेन मिस हो गयी है तो कोई handsome लड़का 'शाहरुख़' स्टाइल में ज़रूर आपकी मदद करेगा.

6. नाम में है दम

अगर आपका नाम राज, राहुल, सिमरन, या प्रिया है तो आपकी लव लाइफ ज़रूर awesome है.

7. मूछें और काला चश्मा

अगर आप अपनी मूछें बढ़ा कर और काला चश्मा लगाकर निकलते हैं, तो आपके अपने भी आपको पहचानने से इंकार कर देंगे.

8. दिल जो चाहे, वो करो

जब आप प्यार में होते हैं, तो आप बारिश में, टॉवल में, ट्रेन की छत, कहीं भी और कैसे भी नाच सकते हैं.

9. बड़े बाप की बिगड़ी औलाद

अगर आपका सरनेम सक्सेना, मल्होत्रा या सिंघानिया है तो आप ज़रूर 'बड़े बाप की बिगड़ी औलाद' हैं और आपका घर किसी बड़े होटल के जैसा ही होगा.

10. Superhuman power

आपको को ये बिलकुल भी अंदाज़ा न होगा कि आपके अंदर superhuman ताकतें हैं, तभी तो आप बर्फ़ीले पहाड़ों के बीच भी छोटे-छोटे कपड़ों में घूम सकती हैं.

11. मां के हाथ का खाना और शादी

अगर आपको लड़के की मां के जैसा स्वादिष्ट खाना बनाना नहीं आता, तो आपकी शादी होना मुश्किल है.

12. हिटलर जैसी सासु मां

एक पंजाबी सासु मां किसी हिटलर से कम नहीं होती है और इस हिटलर को आप ही सबक सिखा सकती हैं.

13. खुल के नाचो

आप कहीं भी, कभी भी नाचना शुरू कर देते हैं, फिर चाहे वो भीड़-भाड़ वाली गली ही क्यों न हो. लोग भी बिना हिचकिचाये आपका साथ देने लगते हैं, वो भी कुछ मशहूर बॉलीवुड ठुमकों के साथ.

14. All in one

अगर आपको कोई ऐसा लड़का मिलता है, जो डांस, गाना और ढिशुम-ढिशुम करना जानता है तो वो ज़रूर ही आपके सपनों का राजकुमार है.

15. दोस्ती से प्यार तक

अगर आप एक लड़के हैं और आपकी कोई लड़की दोस्त है, तो एक दिन आपकी दोस्ती, प्यार मे ज़रूर बदल जाएगी.

16. फ़िरंगियों के साथ डांस

बॉलीवुड की फिल्में देख कर हमें ऐसा लगता है कि फ़िरंगी हमेशा हमारे साथ डांस करने के लिए बेताब रहते हैं, पर वास्तविकता ये नहीं है.

17. सिक्स पैक ऐब्स

अगर कोई लड़की चश्मा लगाती हो तो वो ज़रूर परियों के जैसी सुन्दर मानी जाती है, और उसको उसके सपनों का राजकुमार जल्द ही मिल जाता है. लेकिन जब तक एक लड़के के सिक्स पैक ऐब्स नहीं होंगे, तो समझो उसे कोई लड़की नहीं मिलने वाली.

18. Love is life

प्यार और बस प्यार ही हमारे जीवन का मकसद होता है और यही प्यार हमें कुछ भी करने की हिम्मत देता है.


19. इमोशनल ब्लैकमेल

आप कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें, लेकिन आपके मां-बाप आपकी पसंद की शादी के लिए कभी भी राज़ी नही होंगे. लेकिन जब आप सारी उम्मीदें खोने लगते हैं, तो आखिर में उनका दिल पिघल ही जाता है.

20. हैप्पी एंडिंग

ज़िन्दगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपकी स्टोरी की हमेशा हैप्पी एंडिंग ही होगी.

Feature image source: indiaopines
Article is curated from: popxo

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया