2016 में सिल्वर स्क्रीन पर बिखरेगा इन 18 जोड़ियों का जलवा
1. रणवीर सिंह और वाणी कपूर - Befikre
इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के साथ ‘Shuddh Desi Romance’ की वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. दोनों ने अब तक कोई फ़िल्म साथ में नहीं की है. ये उनकी पहली फ़िल्म होगी जिसमें वो एक दूसरे के विपरीत नज़र आएंगे.Source: bollywoodlife
2. आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ़ - Fitoor
फितूर का ट्रेलर तो आप देख ही चुके होंगे, जिसमें आदित्य और कटरीना की जोड़ी कमाल की लग रही है. दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. फ़िल्म में तब्बू भी अहम भूमिका में हैं.Source: missmalini
3. अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान - Ki and Ka
निर्देशक आर. बाल्की ने एक बार फ़िर दर्शकों को हैरान कर दिया है. इससे पहले उन्होंने चीनी कम में अमिताभ बच्चन और तब्बू की जोड़ी को लोगों के सामने पेश किया था. अब वह ‘Ki and Ka’ में करीना कपूर और अर्जून कपूर को एक साथ उतार रहे हैं. देखते हैं दर्शकों को इनकी जोड़ी कितनी रास आती है.Source: instagram
4. सुशांत सिंह राजपूत और कीर्ती सैनन - Dinesh Vijan's directorial debut
उभरते सितारों में से एक सुशांत और कीर्ती पहली बार दिनेश वीजन द्वारा निर्देशित फ़िल्म में एक दूसरे के विपरीत नज़र आ रहे हैं.Source: indiatoday
5. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - Ayan Mukerji's next
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार इस साल आयान मुखर्जी की आने वाली फ़िल्म में रणबीर और आलिया एक साथ नज़र आएंगे. दोनों की बेहतरीन एक्टिंग और फ़िल्म की कहानी आपको ज़रूर हॉल में पहुंचा देगी.Source: indiatoday
6. वरुण धवन और जॉन अब्राहिम - Dishoom
कौन कहता है कि बॉलीवुड की जोड़ी सिर्फ़ रोमांटिक जोड़ियों तक सीमित है? रोहित धवन की आने वाली फ़िल्म में आप जॉन और वरुण को साथ देख पाएंगे. फ़िल्म की पहली झलक ने ही दर्शकों का दिल जीत लिया है.Source: indianexpress
7. अक्षय कुमार और निमरत कौर - Airlift
वास्तविक घटना पर आधारित इस फ़िल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को अपनी ओर आकृषित कर लिया है. ट्रेलर देख कर आपको भी एहसास हो गया होगा कि अक्षय और निमरत कौर की जोड़ी धमाल मचाने वाली है. सही बताएं तो दोनों एक साथ काफ़ी अच्छे लग रहे हैं.Source: nowrunning
8. सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फ़वाद खान - Kapoor & Sons
कुन बत्रा की आने वाली फ़िल्म ‘Kapoor & Sons’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फ़वाद खान एक साथ नज़र आएंगे.Source: india
9. शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ़ अली खान - Rangoon
विशाल भारद्वाज की आने वाली फ़िल्म ‘Rangoon’ में तीन सितारे एक साथ नज़र आएंगे. देखना होगा कि ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कितना धमाल मचा पाएगी.Source: bollywoodlife
10. रणबीर कपूर और एश्वर्या राय बच्चन - Ae Dil Hai Mushkil
इस फ़िल्म की जोड़ी बाकि जोड़ियों से हट के है. करण जोहर द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में एश्वर्या राय और रणबीर कपूर एक दूसरे के विपरीत नज़र आएंगे.Source: indiatoday
11. जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा - Force 2
इस फ़िल्म को जिन लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है उन्हें देख कर दर्शक ज़रूर हक्के-बक्के रह जाएंगे. साथ ही सोनाक्षी और जॉन की जोड़ी, जो आज-कल एक्शन के फुल मूड में है. इस फ़िल्म को Delhi Belly बनाने वाले अभिनेय देओ ही निर्देशित कर रहे हैं.Source: dnaindia