2016 की इन 9 फ़िल्मों को देख कर आप भी कहेंगे, ‘चियर्स टू विमेन पॉवर’

बॉलीवुड वो फैक्ट्री है जिससे हर साल लाखों फ़िल्में मैन्यूफैक्चर होती हैं. लेकिन कुछ मूवीज़ ऐसी होती हैं जो सालों साल के लिए अमर हो जाती हैं. 2015 बॉलीवुड और उसके चाहने वालों के लिए बहुत सही साबित हुआ. इस साल की सबसे ख़ास बात थी की जो भी फिल्में रिलीज़ हुईं उनमें एक्ट्रेसेस के बहुत स्ट्रांग किरदार थे.

साल 2016 तैयार है ऐसी कुछ फ़िल्मों के साथ, जिनकी कहानी का मुख्य किरदार महिलाएं हैं:

1. नीरजा

जिन्हें बॉलीवुड से ये शिकायत रहती है कि यहां महिला प्रधान फिल्में नहीं बनती, उनकी शिकायत 'नीरजा' से दूर हो जाएगी. एक सच्ची घटना पर बनी ये कहानी है एक बहादुर फ्लाइट अटेंडेंट 'नीरजा भनोट' की, जिसने 1986 के प्लेन हाईजैक में अपनी जान देकर लाखों जानें बचाईं. अशोक चक्र पानी वाली नीरजा सबसे कम उम्र की भारतीय हैं. इस मूवी का ट्रेलर आ चुका है.

Source:filmyfolks

2. चॉक एंड डस्टर

जिस फ़िल्म में शबाना आज़मी, जूही चावला और दिव्या दत्ता की तिकड़ी हो, वो पिक्चर अपने लिए दर्शक ख़ुद-ब-ख़ुद जुटा लेगी. एक स्कूल में टीचर्स (शबाना आज़मी, जूही चावला) की ज़िन्दगी में मुश्किलों का तूफ़ान आती है स्कूल की नई प्रिंसिपल दिव्या दत्ता. बस अभी से इस फ़िल्म पर नज़र बना के रखो.

Source: behance.net/gallery

3. जय गंगाजल

बोल्ड, स्ट्रांग और चैलेंजिंग - इस तरह के रोल के लिए एक ही नाम आता है, प्रियंका चोपड़ा. अपनी दमदार एक्टिंग को साबित कर चुकी प्रियंका की नई फ़िल्म ' जय गंगाजल' का ट्रेलर एक बहुत मज़बूत फ़िल्म की पहली झलक है. जय गंगाजल में प्रियंका बनी हैं एक धाकड़ पुलिस वाली जो इन्साफ के लिए जीती हैं. लगता है, प्रियंका नए साल में एक और धमाकेदार परफॉरमेंस देने की तैयारी कर चुकी हैं.

Source: bollywoodlife

4. सरबजीत

अगर आप सरबजीत की कहानी से वाकिफ हैं, तो आपको मालूम होगा कि सरबजीत ग़लती से पाकिस्तान पहुंच गया था, और वहां उसे जासूसी के आरोप में जेल में रहना पड़ा. मूवी का टाइटल भले ही सरबजीत है, लेकिन ये कहानी है सरबजीत की बहन दलबीर कौर की जिसने अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़ी. दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं ऐश्वर्या राय.

Source: indianexpress

5. साला खडूस

2016 की सबसे मज़बूत मूवीज़ में से एक, राज कुमार हीरानी की फिल्म 'साला खडूस' में आर. माधवन बने हैं एक बॉक्सिंग कोच और उनकी स्टूडेंट हैं न्यूकमर रीतिका सिंह. माधवन अपनी खोयी हुई इज़्ज़त वापस लाने के लिए रीतिका को कोच करता है. कहानी इतनी सिंपल नहीं है, ये आपको इसका फर्स्ट लुक देख के समझ आ जाएगा.

Source: buzzingwheels

6. हरामख़ोर

इस फिल्म का टाइटल भले ही एक गाली है, लेकिन फ़िल्म ऐसी बिलकुल भी नहीं है. नवाज़ुद्दीन बने हैं एक टीचर जो अपनी स्टूडेंट के प्यार में पड़ जाते हैं. टीचर - स्टूडेंट की लव स्टोरी पर वैसे तो बहुत सारी फ़िल्में बनी हैं, लेकिन ये उन सबसे हटके लगती है. और हां, हरामखोर में दिखाई देंगी श्वेता त्रिपाठी, वही जो 'मसान' में थी.

Source: indianexpress

7. फितूर

कश्मीर की खूबसूरती को एक बार फिर सामने लेके आएगी 'फितूर'. वैसे तो ये फ़िल्म मशहूर लेखक चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास 'Great Expectations' पर आधारित है, लेकिन इसे अलग बनाएगी इसकी स्टारकास्ट: आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तब्बू. इन तीनों की केमिस्ट्री क्या रंग लाएगी, यह फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा.

Source: filmihood

8. ऐ दिल है मुश्क़िल

हर साल दिवाली की ओपनिंग किसी न किसी 'खान मूवी' के रेकार्ड को तोड़ने आ रही है करन जोहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' जिसमें है ऐश्वर्या राय बच्चन - रणबीर कपूर - अनुष्का शर्मा की ताज़ातरीन जोड़ी. करन के साथ साथ हमें भी इस फ़िल्म से बहुत उम्मीदें हैं.

Source:india-forums.com

9. का एंड की

आप टाइटल से ही समझ गए होंगे की इस फिल्म में करीना कपूर का कितना स्ट्रांग किरदार होगा. जितना मुझे पता है, इसमें करीना एक कामकाजी महिला और अर्जुन कपूर एक ऐसे पति के रोल में हैं जो घर संभालता है. वुमन पॉवर की शुरआत तो हो गई समझो!

Source: indiawest
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड महिला प्रधान फ़िल्में बनाने में किसी से पीछे नहीं है और उसे इसमें सफलता भी मिलेगी. तो इस साल की विमेन ओरिएंटेड फिल्म्स का इंतज़ार कीजिये और ये आर्टिकल अपनी विमेन फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कीजिये.

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया