
आपने
बॉलीवुड में कॉपी की बात सुनी होगी. जी जनाब हम हॉलीवुड से चोरी कर
बॉलीवुड फ़िल्म बनाने की बात कर रहें हैं. पोस्टर, स्क्रिप्ट, हीरो हिरोईन
की ड्रेस, यहां तक की म्यूज़िक भी. बॉलीवुड ने हॉलीवुड का कुछ नहीं छोड़ा
कॉपी करने में. लेकिन कॉपी में हम सिर्फ़ 70 एमएम के पर्दे को दोष दें तो
सही नहीं होगा. इस रेस में हमारा छोटा पर्दा भी कम नहीं है. टीवी पर कई ऐसे
शोज़ हैं जो विदेशी शोज़ की हू-ब-हू कॉपी हैं. अब आप कहेंगे हो ही नही
सकता! तो जनाब ज़रा इस लिस्ट पर एक बार गौर फ़रमाईए
1. जीनी और जुजु
अमेरिकी शो ‘I Dream Of Jeanie’ की कॉपी इस शो में सिर्फ़ इतना अंतर था
कि ये हिन्दी में था. वरना सब कुछ तो एक जैसा ही था. अरे भाई! कॉपी करना
गलत नहीं लेकिन कुछ अपनी तरफ़ से भी तो मेहनत कर लो.
2. The Suite Life of Karan and Kabir
अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो आपको पता होगा कि ये शो ‘The Suite
Life of Zack and Cody’ की कॉपी था. लेकिन ऑरिज़नल तो ऑरिज़नल होता है.
3. कुमकुम भाग्य
ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ कॉमेडी ही कॉपी होती है. छोटे पर्दे ने तो सास
बहू के शो तक नहीं छोड़ा, ‘Sense and Sensibility’ नाम के शो को 'कुकुम
भाग्य' के नाम से कॉपी किया गया, कॉपी की तारीफ़ करनी होगी क्योंकि शो
काफ़ी हिट हुआ था.
4. खतरों के खिलाड़ी
इस शो को देखते ही पता चल गया था कि ये किसी कॉपी है. AXN पर आने वाले
शो 'Fear Fector' के नाम से ही इस शो को शुरू किया गया था लेकिन बाद में
इसका नाम बदल कर 'खतरों के खिलाड़ी' कर दिया गया.
5. जस्सी जैसी कोई नहीं
‘Yo Soy Betty, La Fea’ ये एक कोलंबियन शो था जिसकी कॉपी भारत में
'जस्सी जैसी कोई नहीं' और अमेरिका में ‘Ugly Betty’ के नाम से की गई थी.
6. Comedy Nights With Kapil
ऐसा नहीं है कि 'Comedy Nights With Kapil' कोई ऑरिज़नल आईडिया है. इसे
इंग्लैंड के एक फ़ेम्स शो ‘Kumars at No. 42’ से कॉपी किया गया था. आज ये
कॉपी वर्ज़न ऑरिज़नल से ज़्यादा बड़ा हिट है.
7. Hello Friends
हॉलीवुड के बहुत बड़े हिट्स में से एक 'F.R.I.E.N.D.S.' को भारतीय
दर्शकों के लिए 'Hello Friends' के नाम से कॉपी किया गया, लेकिन सिर्फ़ 26
ऐपिसोड के बाद ही ये शो बंद हो गया. हर कॉपी की हुई चीज़ ज़रूरी नहीं कि
अच्छी हो.