बॉलीवुड के ये 7 सितारे जितनी भारी एक्टिंग करते हैं, उतने भारी ही कपड़े पहनते हैं

एक अभिनेता या अभिनेत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभाना. चाहे उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े, यही कारण है कि एक्टिंग से प्यार करने वाले कई सितारे अपने किरदार को जीने के लिए उसी की तरह का दिखने की कोशिश करते हैं. जी हां, कोई एक्टर उसके लिए सिक्स पैक एब्स बनाता है, तो कोई अपना वज़न घटता है. इसी तरह अभिनेत्रियां भी अपने किरदार को जीने के लिए अपनी पोशाक से लेकर हेयर स्टाल और कई चीज़ों में बदलाव लाती हैं. ज़रा सोचिए कोई अभिनेत्री 35 किलो की पोशाक पहनकर कैसे डांस करती होगी? माधुरी दीक्षित से लेकर, दीपिका पादुकोण और दूसरी अभिनेत्रियों ने इस तरह का काम किया है. अगर यकीन नहीं होता तो एक बार इस फेहरिस्त पर नज़र दौड़ाइये.

1. अनुष्का शर्मा 


फ़िल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ तो आपको याद होगी. इस फ़िल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर दोनों ही एक नए अवतार में दिखे थे. रोज़ी का किरदार निभा रही अनुष्का ने एक खूबसूरत सा गाउन पहना था, जो हरे रंग का था. इसे निहारिका खान द्वारा डिज़ाइन किया गया था. उस गाउन का वज़न 35 किलो था.

2. श्री देवी 


मिस हवाहवाई के नाम से प्रसिद्ध श्री देवी की आगमी तमिल फ़िल्म ‘पुली’ का ट्रेलर इंटरनेट पर ठीक उसी तरह से फैल गया, जैसे जंगल में आग. इस फ़िल्म में जिस ड्रेस को श्री देवी ने पहना है उसका वज़न 20 किलो है. इसे मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है.

3. विवेक ओबेराय 


विवेक ने ‘क्रिश 3’ में ‘काल’ नाम के खलानायक की भूमिका इतनी खूबसूरती से निभाई थी कि वो हमें अब भी याद है. काल का रोल निभाते वक़्त जो सूट विवेक ने पहना था वो 28 किलो का था.

4. एश्वर्या राय 


फ़िल्म ‘जोधा-अकबर’ मुगल काल को प्रस्तुत करती एक बेहतरीन फ़िल्म थी. निर्देशक के लिए मुगल काल के दौर को दिखाना ही सबसे बड़ी चनौती थी. यही कारण था कि सेट से लेकर जोधा के अभूषणों पर भी काफ़ी ध्यान दिया गया. इस फ़िल्म में एश्वर्या को काफ़ी भारी आभूषण पहनने पड़े थे.

5. माधुरी दीक्षित 


फ़िल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित ने अपने अद्भुत नृत्य और चेहरे के भावों से दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ़ हैं कि ‘काहे छेड़े मोहे’ गीत पर डांस करते समय जो पोशाक माधुरी ने पहने रखी थी, उसका वज़न क्या था? उस लहंगे का वज़न 30 किलो का था. माधुरी के लिए उस लेहंगे को पहनकर नाचना किसी टास्क से कम नहीं रहा होगा.

6. दीपिका पादुकोण 


‘गोलियों की रासलीला, राम-लीला’ में जो लेहंगा दीपिका ने पहना है, उसे अंजू मोदी ने डिज़ाइन किया था. उस लेहंगे का वजन 30 किलो था. वहीं पिछले साल रिलीज़ हुई बाजीराव मस्तानी में भी दीपिका ने 20 किलो का कवच पहना था.

7. सोफी चौधरी 


फ़िल्म ‘किडनैप’ में ‘मेरी एक अदा शोला’ गीत पर अपने शानदार मूव्स दिखाने वाली सोफी का आइटम नंबर शायद ही आप भूले होंगे. भले ही सोफी ने इस गीत में कम कपड़े पहने हों लेकिन उनका वज़न जानकर आप हैरान रह जाएंगे. सोफी की ड्रेस का वज़न 20 किलो था.
Source: mtvindia

Popular posts from this blog

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया