हमें तो पता ही नहीं था कि ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स एक दूसरे के रिश्ते में आते हैं

बॉलीवुड में कई खानदान हैं जिनकी पीढ़ियों ने भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को अपना योगदान दिया है. जैसे कपूर, बच्चन, खान इत्यादि. जब भी कोई नया कलाकार फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाला होता है तो मीडिया वाले उसकी अगली-पिछली रिश्तेदारी निकाल कर सामने रख देते हैं. लेकिन कई सितारें हैं, जिन्होंने अपने रिश्तों को मीडिया की नज़रों से छुपा कर रखा था. पर आखिर कब तक? आज हम आपको बताते हैं उन 7 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो एक दूसरे के रिश्तेदार हैं.

1. श्रद्धा कपूर- लता मंगेशकर- आशा भोंसले

श्रद्धा कपूर, लता मंगेशकर और आशा भोंसले की दूर की पोती हैं. श्रद्धा की गायकी को तो सुन कर लगता है कि इन दोनों महान गायिकाओं के गुण उनमें भी आये हैं.

2. उदय चोपड़ा- रौशनी चोपड़ा

विश्वास कर सकते हो कि उदय चोपड़ा रौशनी चोपड़ा के अंकल लगते हैं. असल ज़िन्दगी में भी बेचारे को अच्छे रोल नहीं मिलते!

3. अनु मलिक- अरमान मलिक

सा रे गा मा पा के फाइनलिस्ट और बॉलीवुड गायक अरमान मलिक, अनु मलिक के भतीजे लगते हैं. कम-से-कम अपने चाचा की तरह अरमान के सुर बिगड़े हुए नहीं हैं.

4. प्रेम चोपड़ा- शरमन जोशी

पता ही नहीं था कि शरमन जोशी, प्रेम चोपड़ा के दामाद लगते हैं. शायद इसीलिए उन्होंने हेट स्टोरी 3 की थी!

5. ज़ोया अख़्तर- फ़रहान अख़्तर और फ़राह खान-साजिद खान

ज़ोया और फ़रहान रिश्ते में फ़राह और साजिद के कज़न हैं, लेकिन टैलेंट किस में ज़्यादा है, ये तो सबको पता है.

6. इमरान हाश्मी- आलिया भट

महेश भट इमरान को अपनी फ़िल्मों में सिर्फ़ इसलिए ही नहीं चांस देते क्योंकि वो सीरियल किसर हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इमरान की मां, महेश भट की कज़न बहन हैं. इस रिश्ते से इमरान और आलिया भट भी कज़न भाई-बहन हुए.

7. अली ज़फ़र- आमिर खान

आमिर खान की दूर की कज़न की शादी अली ज़फ़र से हुई है. इस हिसाब से अली आमिर के साले हुए.

हम भारतीय भी रिश्तेदारी निकालने में सबसे आगे हैं. कहीं न कहीं से तो लिंक मिल ही जाता है. है न?

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया