दुनिया की सबसे बड़ी गुफ़ा में दिखती है एक नये संसार की झलक
वियतनाम की Sơn Đoòng गुफ़ा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफ़ा कहने के साथ-साथ दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत और दिलकश दुनिया कहना भी ग़लत नहीं होगा. गौर करें कि इस गुफ़ा को एक किसान ने 1991 के आस-पास खोजा था.
ऐसी नहीं है कि और बड़ी गुफ़ायें नहीं हैं, लेकिन इस गुफ़ा के बीच एक अलग ही संसार बसता है. यहां वादियां हैं, यहां झरने हैं, यहां तालाब है और न जाने क्या क्या है. अब यहां लोग घूमने-फ़िरने के लिए आते हैं. यहां रहते हैं, कैमरे उठाते हैं, तस्वीरें ले जाते हैं लेकिन यहां रह जाती है तो वो है बस इस गुफ़ा की वास्तविकता.