तांगे की सवारी और पहाड़ी लड़की की यारी, क़िस्मत वालों को ही मिलती है

यामी गौतम, अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, प्रीटी जिंटा: बॉलीवुड की ये ख़ूबसूरत एक्ट्रेसेस पहाड़ी हैं. वैसे तो हर लड़की स्पेशल होती है, लेकिन पहाड़ी लड़कियों की बात ही कुछ और होती है. इस बात से वो ज़रूर सहमत होंगे जिनकी गर्लफ्रेंड पहाड़ी है. और जो मेरी बात से सहमत नहीं हैं, वो ये बातें जानने के बाद ज़रूर मानेंगे:


1. आपकी कोई मूवी नहीं छूटेगी


Source: findwallpapershd.com
पहाड़ी लड़कियों को तैयार होने में बिलकुल भी टाइम नहीं लगता क्योंकि वो बिना मेकअप के भी उतनी ही ख़ूबसूरत लगती हैं. इसलिए आपको कभी भी उनका इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और न ही उनकी वज़ह से आपकी कोई मूवी छूटेगी

2. फ्री में पहाड़ों की सैर


Source: media.yah.in
जब आपकी गर्लफ्रेंड पहाड़ी हो, फिर तो आप हर बार किसी नई जगह घूमने जा सकते हैं. वो भी टूरिस्ट गाइड का ख़र्चा बचा के.

3. दुनिया के सबसे अच्छे मोमोज़ खाने हैं?


Source: blogspot.com
अगर आपकी गर्लफ्रेंड पहाड़ी है, फिर तो आप खाने के मामले में राजा कहलाएंगे. जिन मोमोज़ के लिए दुनिया भागती है, वो आपको आराम से मिल जाएंगे. और हां, जैसे मोमोज़ पहाड़ों में बनते हैं, वैसे कहीं और नहीं मिलेंगे.

4. रोमांस से रोमांच तक


Source: adventureparkinindia.com
अगर आपको बंजी जम्पिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग जैसे रोमांचकारी काम करने का कीड़ा है, तब तो आपकी गर्लफ्रेंड से अच्छा साथी कोई हो नहीं सकता. क्योंकि उसने ये सब आपसे काफी पहले कर लिया होगा.

5. एक आत्मनिर्भर गर्लफ्रेंड


Source: ste.india.com
हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड में जो ख़ूबियां देखता है, उनमें सबसे ज़रूरी ख़ूबी 'आत्मनिर्भरता', हर पहाड़ी लड़की में होती है. वो कभी भी आप पर निर्भर नहीं होगी. हो सकता है, आपके कुछ काम वो खुद ही कर ले.

6. पहाड़ों में वो आपसे अच्छी ड्राइविंग कर सकती है


Source: images.idiva.com
पहाड़ों पर गाड़ी आसान चलाना नहीं है. अच्छे-अच्छों के हाथ पैर फूल जाते हैं. लेकिन जब वो आपके साथ हो तो क्या डरना? उसे पहाड़ों का चप्पा-चप्पा पता होगा वो भी बिना किसी दिक्कत के.

7. सादगी से भरी


Source: images.indianexpress.com
एक पहाड़ी लड़की को आप कभी भी ज़्यादा नाटक करते हुए नहीं देखेंगे. बेहद सादे कपड़ों में भी वो बहुत सुन्दर लगेगी, जिसका कोई मुक़ाबला नहीं है.

8. उसकी आवाज़ से आपका दिन बन जाएगा


Source: thelovelyplanet.net
गर्लफ्रेंड पहाड़ी हो, तो गाने सुनने के लिए म्यूज़िक सिस्टम की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. वो अपने पहाड़ी गाने से ही आपकी सारी टेंशन दूर कर देगी.

9. हसीना, 'आसानी' से मान जाएगी


Source: images.indianexpress.com
जितनी जल्दी वो आप से रूठेगी, उतनी ही जल्दी मान जाएगी. क्योंकि एक पहाड़ी लड़की बहुत सिंपल होती है. वो आपको कभी भी दुखी नहीं देख पाएगी. बस, एक बार प्यार से 'आई लव यू' कहना, हसीना मान जाएगी. 
सबसे ज़रूरी बात,

10. अगर वो मान गई तो उसके मम्मी-पापा भी राज़ी समझो

Source: hillpost.in
जितना सिंपल पहाड़ियों का जीवन होता है, उतना ही साधारण उनका व्यवहार. अगर आपका प्यार उसके लिए सच्चा है, तो निश्चिंत ही उसके घरवालों से बात कीजिए. वो मान जाएंगे.
इतनी बातें जानने के बाद अब आप समझ ही गए होंगे कि जिनकी गर्लफ्रेंड पहाड़ी होती हैं, वो कितने लकी होते हैं. अगर आपकी प्रेम कहानी भी पहाड़ की वादियों में गूंज रही है, तो मुबारक हो! ये गूंज, दूर तक जाएगी.
Feature Image Source: media2.intoday.in

Popular posts from this blog

>> इन बेहूदा अफ़वाहों का सच जानने के बाद आप ख़ुद ही अपने बाल नोचेंगे

हर कोई करोड़पति बन सकता है, ये 8 लोग इसका जीता-जागता सबूत हैं

10 ऐसे बड़े झूठ जिन्होंने पूरे इंडिया को बेवक़ूफ़ बना दिया